---Advertisement---

Raksha Bandhan 2023 पर बन रहे कई शुभ योग, लेकिन सिर्फ इस मुहूर्त में ही बांधे अपने भाई को राखी

Raksha Bandhan 2023 पर भद्रा काल का साया मंडरा रहा है। ऐसे में आप भूलकर भी इस समय अपने भाई को राखी न बांधे। इसी कड़ी में आपको बता दें कि, ज्योतिष शास्त्र के अनुसार ये समय भाई को राखी बांधने के लिए बेहद शुभ रहेगा।

Avatar of Anjali Sharma

By: Anjali Sharma

Published: अगस्त 24, 2023 9:24 पूर्वाह्न

Follow Us
---Advertisement---

Raksha Bandhan 2023: हिन्दू धर्म में रक्षाबंधन के त्यौहार का बेहद खास महत्व है। ये त्यौहार भाई बहन के बीच अटूट प्यार को दर्शाता है। इस दिन बहन अपने भाई की कलाई में राखी बांधती है। वही बदले में भाई जीवन भर उसकी रक्षा का वचन देता है। इसी के साथ बहन इस दिन अपने भाई की लंबी आयु की कामना भी करती है। ऐसे में आपको बता दें कि, इस साल रक्षाबंधन का त्यौहार 30 और 31 अगस्त को मनाया जाएगा। ऐसा इसलिए हो रहा है क्योंकि इस साल रक्षाबंधन के त्यौहार पर भद्रा काल का साया मंडरा रहा है।

Raksha Bandhan 2023 पर मंडरा रहा भद्रा काल का साया

हर साल ये त्यौहार श्रावण मास की पूर्णिमा के दिन मनाया जाता है। ऐसे में इस साल श्रावण मास की पूर्णिमा 30 अगस्त को है। पूर्णिमा तिथि 30 अगस्त को सुबह 10:49 से अगले दिन यानी 31 अगस्त को सुबह 7:06 तक रहेगी। ऐसे में आपको बता दें कि, रक्षाबंधन के दिन इस साल कई योग बन रहे हैं जिसमें आयुष्मान योग, बुधादित्य योग, वासी योग और सनफ योग शामिल है। ‌ इसी कड़ी में आपको इस बात की भी जानकारी दे दें कि, इस साल रक्षाबंधन के त्यौहार पर सुबह 10:59 से रात 10:20 तक भद्रा काल रहेगा ऐसे में आप इस समय अपने भाई को राखी नहीं बांध सकते हैं।

इस शुभ योग में भाई को बांधे राखी

ऐसे में आपको बता दें कि, भद्रा काल में भाई को राखी बांधना बेहद अशुभ माना जाता है। ऐसे में रक्षाबंधन के लिए आप 30 अगस्त को भद्राकाल के समाप्त होने के बाद 9:02 से 11:13 तक अपने भाई को राखी बांध सकते हैं। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार ये समय भाई को राखी बांधने के लिए बेहद शुभ रहेगा। ऐसे में आप भाई को राखी बांधने से पहले गणेश जी को राखी अर्पित करें। ऐसा करने से अशुभ योग का असर खत्म हो जाएगा और आप अपने भाई को बिना किसी परेशानी के राखी बांध सकती हैं।

‌देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Sharma

Anjali Sharma

अंजलि शर्मा पिछले 2 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हैं। अंजलि ने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई की है। फिलहाल अंजलि DNP India Hindi वेबसाइट में कंटेंट राइटर के तौर पर काम कर रही हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Navratri 2026

अक्टूबर 14, 2026

Navratri 2026

अक्टूबर 13, 2026

Navratri Mahaparv

अक्टूबर 11, 2026

Ganesh Chaturthi 2026

सितम्बर 14, 2026

Sawan 2026

जुलाई 29, 2026

Guru Purnima

जुलाई 29, 2026