---Advertisement---

March Calendar 2023: इन तीज-त्योहारों से खिल उठेगा मार्च का महीना, यहां देखें पूरा कैलेंडर

March Calendar 2023: हिंदू धर्म में हर दिन का विशेष महत्व है। हर दिन किसी न किसी देवी-देवताओं को समर्पित है। वहीं मार्च यानी फाल्गुन का महीना भी बेहद खास है। इस महीने होली से लेकर कई सारे तीज-त्योहारों को बेहतरीन ढंग से मनाया जाता है। हिंदू नव वर्ष की शुरुआत के मार्च महीने में ...

Read more

Avatar of Sriya Sri

By: Sriya Sri

Published: फ़रवरी 28, 2023 12:07 अपराह्न

Follow Us
---Advertisement---

March Calendar 2023: हिंदू धर्म में हर दिन का विशेष महत्व है। हर दिन किसी न किसी देवी-देवताओं को समर्पित है। वहीं मार्च यानी फाल्गुन का महीना भी बेहद खास है। इस महीने होली से लेकर कई सारे तीज-त्योहारों को बेहतरीन ढंग से मनाया जाता है। हिंदू नव वर्ष की शुरुआत के मार्च महीने में ही होती है। इसके अलावा कई सारे ऐसे व्रत भी हैं जिसे मार्च के महीने में रखा जाएगा। वहीं चैत्र नवरात्रा के शुभ अवसर पर माता रानी भी सभी के घरों में आने वाली हैं। तो आइए आज इस आर्टिकल में जानते हैं, किन तीज और त्योहारों से भरा हुआ है मार्च का महीना।

रंगभरी एकादशी के दिन खिल उठेगा शिवालय

फाल्गुन की होली के विषय में तो आप सभी को पता होगा। मगर आपको पता है? होली से पहले रंगभरी एकादशी का त्योहार मनाया जाता है। इस पर्व को फाल्गुन मास के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि को धूमधाम से मनाते हैं। इस वर्ष ये त्योहार 3 मार्च मनाया जाएगा। आपको बता दूं, काशी, भोपाल, देवघर और अन्य शिव प्रांगणों में इस दिन को बेहद धूमधाम से मनाते हैं।

होली के रंग में रंगेंगे लोग

होली का त्योहार भी मार्च के महीने में होता है। बता दें, इस वर्ष होली का त्योहार 8 मार्च को पूरे देश में धूमधाम से मनाया जाएगा। इस दिन को लोग बेहद खूबसूरती के साथ सेलिब्रेट करते हैं। वहीं 7 मार्च को होलिका दहन जलाई जाएगी।

मार्च में हो रही है चैत्र नवरात्रि की शुरुआत

इस वर्ष चैत्र नवरात्रि के शुभ अवसर पर माता रानी सभी के घरों में 22 मार्च को आ रही हैं। बता दें, सभी लोग नवरात्रि के रंग में फिर से रंगने वाले हैं। वहीं चैत्र नवरात्रि का समापन 31 मार्च को होगा। बता दें, इस नवरात्रि का विशेष महत्व है। कहते हैं, इस नवरात्रि से ही हिंदू नव वर्ष की शुरुआत होती है।

ये भी पढ़ें: Shani Asta: शनिदेव के अस्त होने पर भूलकर भी न करें ये गलती, भुगतना पड़ सकता है गंभीर परिणाम

यहां देखें पूरी लिस्ट

07 मार्च 2023: छोटी होली, होलिका दहन, फाल्गुन पूर्णिमा व्रत, चैतन्य महाप्रभु जयन्ती, दोल पूर्णिमा, लक्ष्मी जयंती

08 मार्च 2023: चैत्र मास आरंभ, होली धुलंडी

09 मार्च 2023: भाई दूज, भातृ द्वितीया

12 मार्च 2023: रंग पंचमी

14 मार्च 2023: खरमास आरंभ, मीन संक्रांति

19 मार्च 2023: प्रदोष व्रत

20 मार्च 2023: मासिक शिवरात्रि

21 मार्च 2023: चैत्र अमावस्या, दर्श अमावस्या

22 मार्च 2023: चैत्र नवरात्रि आरंभ, गुड़ी पड़वा

27 मार्च 2023: यमुना छठ, रोहिणी व्रत

29 मार्च 2023: नवरात्रि दुर्गा अष्टमी

30 मार्च 2023: राम नवमी, नवरात्रि नवमी

31 मार्च 2023: चैत्र नवरात्रि पारण

ये भी पढ़ें: WINTER HEALTH TIPS: इस सुपर हेल्दी फ्रूट में है पौष्टिक तत्वों का खजाना, डाइट में शामिल कर मिलेंगे गजब के फायदे

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो पर सकते हैं

Avatar of Sriya Sri

Sriya Sri

मेरा नाम श्रीया श्री है। मैं पत्रकारिता अंतिम वर्ष की छात्रा हूं। मुझे लिखना बेहद पसंद है। फिलहाल मैं डीएनपी न्यूज नेटवर्क में कंटेंट राइटर हूं। मुझे स्वास्थ्य से जुड़ी कई चीजों के बारे में पता है और इसलिए मैं हेल्थ पर आर्टिकल्स लिखती हूं। इसके अलावा मैं धर्म, लाइफस्टाइल, एस्ट्रोलॉजी और एजुकेशन के विषय में भी आर्टिकल लिखती हूं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Virat Kohli-Anushka Sharma

फ़रवरी 17, 2026

Surya Grahan 2026

फ़रवरी 16, 2026

Mahashivratri 2026

फ़रवरी 15, 2026

Nachiketa

फ़रवरी 11, 2026

Rishyasringa

फ़रवरी 10, 2026

Mahabharat

फ़रवरी 8, 2026