---Advertisement---

Baisakhi 2023 के मौके पर सुहागिनें करें ये छोटा-सा काम, खुशियों से भर जाएगा वैवाहिक जीवन

बैसाखी का त्योहार 14 अप्रैल को पुरे देश में धूम धाम से मनाया जाएगा। इस दिन कई सारे उपायों को किया जाता है। मान्यताओं के अनुसार, जो सुहागिन महिलाएं इस दिन ये सभी उपाय करती हैं, उनके जीवन में खुशियां आने लगती है।

Avatar of Sriya Sri

By: Sriya Sri

Published: अप्रैल 13, 2023 10:49 पूर्वाह्न

Follow Us
---Advertisement---

Baisakhi 2023: पंजाबी भाई बंधुओं के लिए बैसाखी का पर्व बहुत मायने रखता है। इस त्योहार को दिल्ली, पंजाब के इलाकों में बेहद धूमधाम से मनाते हैं। वहीं इस बार बैसाखी का त्योहार 14 अप्रैल को मनाया जाएगा। इस दिन कई सारे कार्यों को किया जाता है और हर्षों उल्लास के साथ ये पर्व मनाया जाता है।

बता दें, बैसाखी के मौके पर सुहागिन महिलाओं को कई सारे उपाय करना चाहिए। इन उपायों को करने से वैवाहिक जीवन में किसी भी प्रकार की परेशानी नहीं आती है। वहीं वो लोग हमेशा अपने जीवन में आगे बढ़ते रहते हैं। कहते हैं, इन उपायों को करने से महिलाओं को सौभाग्य की प्राप्ति होती है। इसलिए इन उपायों को निश्चित रूप से करें। तो आइए जानते हैं, बैसाखी के दिन महिलाओं को किन उपायों को करना चाहिए।

गेहूं का करें दान

बैसाखी के दिन सभी सुहागिन महिलाएं सुबह उठकर अच्छे से स्नान करें और श्रृंगार कर लें। इसके बाद मेहंदी लगे हुए हाथों से गेहूं का दान करें। मान्यताओं के अनुसार, अगर सुहागिन महिलाएं स्वयं अपने हाथों से गेहूं का दान करती हैं तो ये बेहद शुभ माना जाता है। इससे सौभाग्य की प्राप्ति होती है। वहीं घर में कभी भी धन दौलत की कमी नहीं होती है। घर में अन्न का भंडार हमेशा हमेशा के लिए भरा रहता है।

चने के दाल से बनी सत्तू का करें दान

मान्यताओं के अनुसार, बैसाखी के मौके पर जो भी सुहागिनें अपने हाथ से चने के दाल से बने सत्तू का दान करती हैं, उनके वैवाहिक जीवन में कभी भी किसी प्रकार की परेशानी नहीं आती है। इससे ग्रहों का दोष भी खत्म हो जाता है। वहीं दांपत्य जीवन में भी सुख समृद्धि का वास होता है।

ये भी पढ़ें: Shani Asta: शनिदेव के अस्त होने पर भूलकर भी न करें ये गलती, भुगतना पड़ सकता है गंभीर परिणाम

पति-पत्नी साथ जाएं गुरुद्वारा

वैसाखी के दिन पति-पत्नी को एक साथ गुरुद्वारा जाना चाहिए और वहां साथ दीप प्रज्ज्वलित करना चाहिए। इससे सौभाग्य का आशीर्वाद प्राप्त होता है। वहीं भक्तों के जीवन में किसी भी प्रकार की परेशानी नहीं आती है। इससे वैवाहिक जीवन में आ रही तमाम परेशानियों का अंत हो जाता है। इसलिए बैसाखी के दिन ये उपाय जरूर करें।

मीठे चावल का लगाएं भोग

बैसाखी का दिन पंजाब के लोगों के लिए बेहद खास और शुभ दिन होता है। वहीं इस दिन सभी नवविवाहिता को सुबह उठकर स्नान कर नए कपड़े धारण करने चाहिए। इसके बाद उन्हें मीठे चावल बनाकर उसका भोग लगाना चाहिए। कहते हैं, मीठे चावल का भोग लगाने से परिवार में खुशियां बनी रहती है। इतना ही नहीं, इस मीठे चावल को घर के सभी लोगों में भी बांटना चाहिए। ये बेहद शुभ माना जाता है।

डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। DNP News Network/Website/Writer इसकी पुष्टि नहीं करता है। इसे केवल सामान्य अभिरूचि में ध्यान में रखकर प्रस्तुत किया गया है। किसी भी प्रकार का उपाय करने से पहले ज्योतिष से परामर्श जरूर लें।
Avatar of Sriya Sri

Sriya Sri

मेरा नाम श्रीया श्री है। मैं पत्रकारिता अंतिम वर्ष की छात्रा हूं। मुझे लिखना बेहद पसंद है। फिलहाल मैं डीएनपी न्यूज नेटवर्क में कंटेंट राइटर हूं। मुझे स्वास्थ्य से जुड़ी कई चीजों के बारे में पता है और इसलिए मैं हेल्थ पर आर्टिकल्स लिखती हूं। इसके अलावा मैं धर्म, लाइफस्टाइल, एस्ट्रोलॉजी और एजुकेशन के विषय में भी आर्टिकल लिखती हूं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Virat Kohli-Anushka Sharma

फ़रवरी 17, 2026

Surya Grahan 2026

फ़रवरी 16, 2026

Mahashivratri 2026

फ़रवरी 15, 2026

Nachiketa

फ़रवरी 11, 2026

Rishyasringa

फ़रवरी 10, 2026

Mahabharat

फ़रवरी 8, 2026