---Advertisement---

Monday Fast : मनचाहा पति पाने के लिए इस प्रकार रखें सावन के सोमवार का व्रत, भगवान शिव की बनेगी आप पर कृपा

Monday Fast: जिंदगी में अच्छा पति पाने की इच्छा को पूरा करने के लिए कन्याओं को सावन के सोमवार या 16 सौमवार का व्रत आवश्य रखना चाहिए।

Avatar of Akansha Tiwari

By: Akansha Tiwari

Published: अगस्त 7, 2023 6:39 पूर्वाह्न | Updated: अगस्त 7, 2023 3:19 अपराह्न

Monday Fast
Follow Us
---Advertisement---

Monday Fast: हिंदू धर्म में सावन महीने की काफी ज्यादा मान्यता होती है। सावन का यह शुभ महीना देवों के देव महादेव शिवजी का होता है। इन दिनों भक्त भोलेबाबा को खुश करने के लिए उनकी बहुत ज्यादा पूजा-पाठ और आराधना करते हैं। भक्त सावन माह में आने वाले सोमवार का व्रत रख भगवान शिव से आशीर्वाद प्राप्त करते है। विशेष रूप से कुंवारी लड़कियों के लिए सावन के सोमवार या सामान्य तौर पर सोलह सोमवार का उपवास रखना बहुत ही शुभ माना जाता है‌। मान्यता है कि सोमवार का व्रत रखने से भोले बाबा की असीम कृपा से अविवाहित लड़कियों को मनचाहा पति मिलता हैं। वहीं दूसरी ओर लड़कों को भी सोमवार का व्रत रखने से शिव भगवान की कृपा से फल के रुप में उन्हें सुंदर और सुशील लड़की वधू के रुप में मिलती है। इस आर्टिकल में आपको सोमवार को रखने वाले व्रत के लिए कुछ उपाय बताएं जाएंगे जिसकी मदद से आपको अपनी जिंदगी में एक अच्छा लाइफ पार्टनर मिल सकता है।

इस प्रकार करें सोमवार को पूजा-पाठ

जिंदगी में अच्छे हमसफर को पाने के लिए आपको सावन के इन सोमवार का व्रत आवश्य रखना चाहिए। सुबह जल्दी उठकर स्नान करना चाहिए। और पूजा के दौरान कुवांरी कन्याओं को पीले वस्त्र धारण करने चाहिए । शुभ मुहूर्त के अनुसार शिवजी की विधि-विधान के अनुसार पूजा करनी चाहिए। शिवलिंग पर जल चढ़ाते समय ॐ नम: शिवाय मंत्र का जाप करना चाहिए। उसके बाद शिव-पार्वती के विवाह प्रसंग को पूरी लग्न के साथ पढ़ना चाहिए ‌। आखिरी में माता पार्वती और शिवजी के सामने अपनी इच्छा प्रकट करनी चाहिए।

सोमवार का व्रत रखने से सभी परेशानियों से मिलेगी मुक्ति

जिन भी लोगों की लाइफ में विवाह से संबंधित तकलीफ है। उन्हें सावन के दिनों में शिवलिंग पर दूध में केसर मिलाकर अर्पित करना चाहिए। ऐसा करने से भगवान शिव अपने भक्तों से खुश होते हैं और उनके भाग्य से विवाह संबंधित सभी परेशानियों को खत्म करते हैं।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।     

Avatar of Akansha Tiwari

Akansha Tiwari

आकांक्षा तिवारी ने हाल ही में IP यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की है। अपने करियर की शुरुआत उन्होंने DNP इंडिया से की है। जहां वे बतौर एजुकेशन और लाइफस्टाइल कॉन्टेंट राइटर के तौर पर अपनी सेवाएं दे रही हैं। इससे पहले वो कई मीडिया चैनलों के साथ बतौर इंटर्न भी काम कर चुकी हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Nachiketa

फ़रवरी 11, 2026

Rishyasringa

फ़रवरी 10, 2026

Mahabharat

फ़रवरी 8, 2026

Mahashivratri 2026

फ़रवरी 7, 2026

Rahu Kaal February 2026

फ़रवरी 4, 2026

Mahashivratri Vrat Rules

फ़रवरी 4, 2026