---Advertisement---

Raksha Bandhan 2023: रक्षाबंधन का त्योहार आज, इस शुभ मूहर्त पर बांधे भाई की कलाई पर राखी

Raksha Bandhan 2023: इस साल रक्षाबंधन का त्योहार 30 और 31 अगस्त को मनाया जा रहा है। दरअसल इस साल इस पवित्र त्योहार पर भद्राकाल का साया मंडरा रहा था जिसकी वजह से ये त्योहार दो दिन मनाया जा रहा है। ऐसे में आप 31 अगस्त को इस शुभ मुहूर्त पर भाई की कलाई पर राखी बांध सकती है।

Avatar of Anjali Sharma

By: Anjali Sharma

Published: अगस्त 31, 2023 8:51 पूर्वाह्न

Follow Us
---Advertisement---

Raksha Bandhan 2023: हर साल सावन मास की शुक्ल पूर्णिमा के दिन रक्षाबंधन का त्योहार मनाया जाता है। ऐसे में इस साल ये त्योहार 30 और 31 अगस्त को मनाया जा रहा है। इस पवित्र त्योहार पर भद्रा काल का साया मंडरा रहा था जिसकी वजह से इस त्योहार को दो दिन मनाया जा रहा है। रक्षाबंधन का पवित्र त्यौहार भाई बहन के बीच प्यार को दर्शाता है। इस दिन बहन अपने भाई की लंबी आयु की कामना करते हुए उसकी कलाई पर राखी बांधती है। वही बदले में भाई उसकी जिवन भर रक्षा करने का वचन देता है।

रक्षाबंधन का शुभ मुहूर्त

इसी कड़ी में आपको बता दें कि, कल यानी 30 अगस्त को रात 9:01 के बाद रक्षाबंधन का मुहूर्त बना था। ऐसे में जो लोग 30 अगस्त को रक्षाबंधन नहीं मान सके वह आज अपने त्योहार को मना सकते हैं। ऐसे में अगर 31 अगस्त को रक्षाबंधन के शुभ मुहूर्त की बात की जाए तो, आज के दिन रक्षाबंधन का शुभ मुहूर्त 7:05 पर है। ऐसे में शुभ मुहूर्त पर ही अपने भाई की कलाई पर राखी बांधने। इसी के साथ अगर ब्रह्म मुहूर्त की बात करें तो, रक्षाबंधन के लिए ब्रह्म मुहूर्त सुबह 4:26 से लेकर सुबह 5:14 तक रहेगा। हिंदू धर्म में ब्रह्म मुहूर्त में किसी भी कम को करना बेहद शुभ माना गया है। ऐसे में आप ब्रह्म मुहूर्त में भी अपने भाई की राखी बांध सकती है।

इस तरह मनाएं रक्षाबंधन का त्योहार

रक्षाबंधन जैसा पवित्र त्योहार मनाने के लिए आप सुबह जल्दी उठकर स्नान कर ले। इसके बाद साफ सुथरे कपड़े पहने। इसके बाद सबसे पहले आप भगवान की पूजा करें। इसके लिए एक थाली में रोली, चंदन, अक्षत, दही, रक्षा सूत्र और मिठाई रखें। सबसे पहले आप भगवान के राखी बांधे। इसके बाद भाई की आरती करने के लिए आप थाली में एक दीपक भी रखें। राखी बांधते समय अपने और भाई के सिर पर कुछ ढक ले। इसी के साथ आप रक्षाबंधन पर रात के समय मां लक्ष्मी के लिए दीपक जलाएं हैं और उन्हें गुलाब के फूल की माला भी चढ़ाएं। ऐसा करने से मां लक्ष्मी की कृपा आप पर बनी रहेगी और आपके घर में धान की कमी नहीं होगी।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Sharma

Anjali Sharma

अंजलि शर्मा पिछले 2 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हैं। अंजलि ने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई की है। फिलहाल अंजलि DNP India Hindi वेबसाइट में कंटेंट राइटर के तौर पर काम कर रही हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Amarnath Yatra 2026

अप्रैल 15, 2026

Good Friday Myths and Folklore

अप्रैल 3, 2026

IRCTC 7 Jyotirlinga Tour Packages

अप्रैल 1, 2026

Mahavir Jayanti 2026

मार्च 31, 2026

Chaitra Navratri 2026 Day 5

मार्च 23, 2026

Chaitra Navratri 2026 Day 4

मार्च 22, 2026