---Advertisement---

Ramadan 2023: भारत में आज नहीं दिखा चांद, जानिए कब रखा जाएगा पहला रोजा

रमजान के महीने का पहला चांद देखने के बाद मुस्लिम समुदाय के लोग रोजा रखना शुरु कर देते हैं। तो आइए जानते हैं कि भारत में पहला रोजा कब से शुरू हो रहा है।

Avatar of Anjali Sharma

By: Anjali Sharma

Published: मार्च 23, 2023 1:29 अपराह्न

Follow Us
---Advertisement---

Ramadan 2023: रमजान का महीना शुरू होने जा रहा है। ऐसे में रमजान का पहला चांद 23 मार्च या 24 मार्च को दिखेगा। रमजान के महीने का पहला चांद देखने के बाद मुस्लिम समुदाय के लोग रोजा रखना शुरु कर देते हैं। तो आइए जानते हैं कि भारत में पहला रोजा कब से शुरू हो रहा है।

30 दिनों तक रखा जाता है व्रत

इस्लाम धर्म का पवित्र रमजान का महीना शुरू हो रहा है। आपको बता दें कि, रमजान इस्लामिक कैलेंडर का नौवां महीना है, जिसमें चांद देखने के बाद रोजा की शुरुआत हो जाती है। रमजान महीने में 30 दिनों तक व्रत रखा जाता है, जिसे तीन अशरों में बाटा गया हैं। इस माह के पहले 10 दिन को रहमत, अगले 10 दिन को बरकत और उसके अगले 10 दिन को मगफिरत उसी में सुबह की शहरी के बाद कुछ खाया पिया नहीं जाता है।

Also Read: बागेश्वर बाबा की मुरीद हुईं ‘गदर 2’ एक्ट्रेस Simrat Kaur, मुलाकात के बाद तारीफ में कहीं ये बात

22 मार्च को नहीं दिखा चांद

इसमें कई सावधानियां रखने के बाद शाम को व्रत खोला जाता है, इस प्रक्रिया को इफ्तार के नाम से जाना जाता है। रमजान का आखिरी दिन ईद के रूप में मनाया जाता है। आपको बता दें कि, दुनिया भर की इस्लामिक देशों के सेंटर माने जाने वाली देश सऊदी अरब में 22 मार्च को चांद देखा गया। इसके बाद 23 मार्च यानी आज से रोजा शुरू हो चुका हैं। वहीं भारत में 22 मार्च को चांद नहीं देखा जिसके बाद 23 मार्च से रोजा नहीं रखा गया।

भारत के रोजेदार कर रहे हैं चांद दिखने का इंतजार

22 मार्च को भारत में चांद के दिखने का इंतजार किया जा रहा था लेकिन चांद दिखाई नहीं दिया। अब रोजा रखने वाले 23 मार्च को चांद दिखने का इंतजार कर रहे हैं। आपको बता दें कि यदि 23 मार्च को चांद देखा गया तो उसके अगले दिन यानी 24 मार्च से रोजे की शुरुआत की जाएगी। बता दें कि, रोजा के दौरान पूरे दिन बिना पानी के रहना होता है उसके साथ साथ अन्य कई कठिन का पालन भी करना होता है।

Also Read: बिना चाबी के ही Honda Activa 125 H-Smart का खुलेगा ताला, दमदार लुक से मचाएगा तबाही

Avatar of Anjali Sharma

Anjali Sharma

अंजलि शर्मा पिछले 2 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हैं। अंजलि ने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई की है। फिलहाल अंजलि DNP India Hindi वेबसाइट में कंटेंट राइटर के तौर पर काम कर रही हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Amarnath Yatra 2026

अप्रैल 15, 2026

Good Friday Myths and Folklore

अप्रैल 3, 2026

IRCTC 7 Jyotirlinga Tour Packages

अप्रैल 1, 2026

Mahavir Jayanti 2026

मार्च 31, 2026

Chaitra Navratri 2026 Day 5

मार्च 23, 2026

Chaitra Navratri 2026 Day 4

मार्च 22, 2026