---Advertisement---

Ramadan 2023: इस दिन से शुरू होगा रमजान का पाक महीना, जानें सेहरी और इफ्तार का समय

रमजान की शुरुआत होने वाली है। चारों तरह ख़ुशी का माहौल है। मगर रमजान की तारीख को लेकर लोगों में काफी कंफ्यूजन है।

Avatar of Sriya Sri

By: Sriya Sri

Published: मार्च 22, 2023 1:32 अपराह्न

Follow Us
---Advertisement---

Ramadan 2023: इस्लाम धर्म के बेहद पाक महीने की शुरुआत होने वाली है। सभी भाई बंधु रोजा की तैयारी में लगे हुए हैं। वहीं बच्चों के चेहरे पर ईदी मिलने की खुशी दिख रही है। मगर रमजान की तारीख को लेकर लोगों में काफी कंफ्यूजन देखने को मिल रहा है। बता दें, रमजान की शुरुआत चांद देखकर ही की जाती है। अभी तक चांद का दीदार मुकम्मल नहीं हुआ है। वहीं बताया जा रहा है कि रमजान की शुरुआत 23 मार्च 2023 की शाम से होने वाली है। इसके बाद प्रतिदिन रोजा रखा जाएगा। इसमें रोजे की शुरुआत सेहरी और इसका समापन शाम में इफ्तार से होता है।

मुंबई- सेहरी (सुबह-05 बजकर 33 मिनट ) – इफ्तार (शाम 06 बजकर 49 मिनट)
पुणे- सेहरी (सुबह-05 बजकर :29 मिनट ) – इफ्तार (06 बजकर :48 मिनट )
दिल्ली- सेहरी (सुबह-05 बजकर :11 मिनट ) – इफ्तार (06 बजकर :32 मिनट )
चेन्नाई- सेहरी (सुबह-05 बजकर :05 मिनट ) – इफ्तार (06 बजकर :20 मिनट )
हैदराबाद- सेहरी (सुबह 05 बजकर :11 मिनट ) – इफ्तार (06 बजकर :29 मिनट )
बेंगलुरू- सेहरी (सुबह 05 बजकर :16 मिनट ) – इफ्तार (06 बजकर :34 मिनट)
अहमदाबाद- सेहरी (सुबह 05 बजकर :33 मिनट ) – इफ्तार (06 बजकर :50 मिनट)
जयपुर- सेहरी (सुबह-05 बजकर :18 मिनट ) – इफ्तार (06 बजकर :39 मिनट)
कोलकाता- सेहरी (सुबह-04 बजकर :30 मिनट) – इफ्तार (05 बजकर :47 मिनट)
लखनऊ- सेहरी (सुबह-04 बजकर :57 मिनट) – इफ्तार (06 बजकर :17 मिनट)
कानपुर- सेहरी (सुबह-05 बजकर :00 मिनट) – इफ्तार (06 बजकर :20 मिनट)
इंदौर- सेहरी (सुबह-05 बजकर :20 मिनट) – इफ्तार (06 बजकर :40 मिनट)
पटना- सेहरी (सुबह-04 बजकर :41 मिनट) – इफ्तार (06 बजकर :00 मिनट)
चंडीगढ़- सेहरी (सुबह-05 बजकर :11 मिनट) – इफ्तार (06 बजकर :35 मिनट)

सूर्योदय से पहले करते हैं सेहरी

रोजा रखने से पहले लोग हर दिन सेहरी रोज सुबह सूर्योदय से पहले करते हैं। सेहरी के बाद रोजा शुरू हो जाता है। रोजा के दौरान पानी तक पीना वर्जित है। ये भोजन सभी भाई बंधु सूरज के निकलने से पहले करते हैं।

ये भी पढ़ें: Shani Asta: शनिदेव के अस्त होने पर भूलकर भी न करें ये गलती, भुगतना पड़ सकता है गंभीर परिणाम

शाम के समय होता है इफ्तार

रोज शाम जब रोजा को खोला जाता है उस समय को इफ्तार कहते हैं। इफ्तार के समय सभी लोग नमाज अदा करते हैं और अपना रोजा खोलते हैं। इसमें खाने की अलग-अलग चीजें होती है। वहीं लोग इफ्तार पार्टी का भी आयोजन करते हैं।

रमजान के बाद आता ईद का त्योहार

सभी लोग पूरे महीने रोजा रखते हैं और ईद का त्योहार मनाते हैं। इस दिन सभी सुबह उठकर नमाज अदा करते हैं और अपने बड़ों से ईदी लेते हैं। इस्लाम धर्म के लोगों के लिए ये पर्व बेहद खास होता है। सभी लोग इस पर्व को बेहद हर्षोंउल्लास के साथ सेलिब्रेट करते हैं।

Avatar of Sriya Sri

Sriya Sri

मेरा नाम श्रीया श्री है। मैं पत्रकारिता अंतिम वर्ष की छात्रा हूं। मुझे लिखना बेहद पसंद है। फिलहाल मैं डीएनपी न्यूज नेटवर्क में कंटेंट राइटर हूं। मुझे स्वास्थ्य से जुड़ी कई चीजों के बारे में पता है और इसलिए मैं हेल्थ पर आर्टिकल्स लिखती हूं। इसके अलावा मैं धर्म, लाइफस्टाइल, एस्ट्रोलॉजी और एजुकेशन के विषय में भी आर्टिकल लिखती हूं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Nachiketa

फ़रवरी 11, 2026

Rishyasringa

फ़रवरी 10, 2026

Mahabharat

फ़रवरी 8, 2026

Mahashivratri 2026

फ़रवरी 7, 2026

Rahu Kaal February 2026

फ़रवरी 4, 2026

Mahashivratri Vrat Rules

फ़रवरी 4, 2026