---Advertisement---

Sakat Chauth 2023: भूलकर भी सकट चौथ के दिन ना करें ये काम, जानें शुभ मुहूर्त और पूजा विधि

Sakat Chauth 2023: हिंदू धर्म में हर व्रत और त्योहार का विशेष महत्व है। वहीं प्रति वर्ष कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि को संकट चौथ का त्योहार मनाया जाता है। इस दिन भगवान गणेश की सच्ची भक्ति की जाती है। ये दिन भगवान श्री गणेश को समर्पित होता है। इस दिन सभी महिलाएं अपनी संतान ...

Read more

Avatar of Sriya Sri

By: Sriya Sri

Published: जनवरी 5, 2023 10:40 पूर्वाह्न

Follow Us
---Advertisement---

Sakat Chauth 2023: हिंदू धर्म में हर व्रत और त्योहार का विशेष महत्व है। वहीं प्रति वर्ष कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि को संकट चौथ का त्योहार मनाया जाता है। इस दिन भगवान गणेश की सच्ची भक्ति की जाती है। ये दिन भगवान श्री गणेश को समर्पित होता है। इस दिन सभी महिलाएं अपनी संतान की लंबी आयु के लिए ये व्रत और पूजा करती हैं। मान्यताओं के अनुसार कहा जाता है कि इस दिन ये व्रत रखने से गणपति बप्पा भक्तों के सभी दुखों को हर लेते हैं। तो आइए विस्तार से जानते हैं 2023 में कब मनाया जाएगा संकट चौथ का त्योहार।

जानें संकट चौथ का तारीख और शुभ मुहूर्त

इस वर्ष संकट चौथ का त्योहार 10 जनवरी 2023 को मनाया जा रहा है। ये मंगलवार का दिन है। इस दिन कई सारे शुभ योग बन रहे हैं। वहीं चंद्रोदय का समय भी रात 8 बजकर 41 मिनट पर होने वाला है।

  • इस वर्ष चतुर्थी तिथि की शुरुआत 10 जनवरी दोपहर 12 बजकर 09 मिनट से होने वाली है।
  • वहीं चतुर्थी तिथि का समापन 11 जनवरी दोपहर 2 बजकर 31 मिनट पर होगा।

जानें क्या है पूजा विधि

स्टेप 1: सकट चौथ के दिन सुबह उठकर स्नान करें और लाल वस्त्र धारण करें।

स्टेप 2: इस दिन स्नान कर भगवान गणेश की पूजा अर्चना करें। भगवान गणेश के साथ माता लक्ष्मी की भी पूजा करें।

स्टेप 3: पूजा के बाद गणेश जी के फलदाई मंत्र का जाप करें। इसके बाद भगवान को दुर्वा चढ़ाएं।

स्टेप 4: इस दिन भगवान को बूंदी के लड्डू का भोग लगाएं। ये बेहद शुभ माना जाता है। इसके अलावा भगवान को गन्ना, गुड़, तिल, शकरकंद और घी अर्पित करें।

स्टेप 5: आज के दिन भगवान के लिए निर्जला व्रत रखें। अगर आप निर्जला व्रत नहीं रख सकते हैं तो फलहार करें। मगर इसमें सेंधा नमक शामिल नहीं करें।

Also Read- VINAYAK CHATURTHI 2022: साल की आखिरी चतुर्थी तिथि का ये है खास महत्व, इस दिन रखा जाएगा व्रत

इस दिन न करें ये गलतियां

  • सकट चौथ के दिन भगवान की पूजा में तुलसी का प्रयोग करना वर्जित है। इससे खराब परिणाम मिलते हैं।
  • भूलकर भी इस दिन चूहे को न सताएं। इससे आप पाप के भागी हो सकते हैं।
  • इस दिन महिलाएं काले रंग के वस्त्र न पहनें। इसका विपरीत प्रभाव पड़ता है।

Also Read- GEETA KA GYAAN: जीवन में कभी असफल नहीं होने देंगी भगवान श्री कृष्ण की ये 5 बातें, हर काम में मलेगी सफलता

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Sriya Sri

Sriya Sri

मेरा नाम श्रीया श्री है। मैं पत्रकारिता अंतिम वर्ष की छात्रा हूं। मुझे लिखना बेहद पसंद है। फिलहाल मैं डीएनपी न्यूज नेटवर्क में कंटेंट राइटर हूं। मुझे स्वास्थ्य से जुड़ी कई चीजों के बारे में पता है और इसलिए मैं हेल्थ पर आर्टिकल्स लिखती हूं। इसके अलावा मैं धर्म, लाइफस्टाइल, एस्ट्रोलॉजी और एजुकेशन के विषय में भी आर्टिकल लिखती हूं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Virat Kohli-Anushka Sharma

फ़रवरी 17, 2026

Surya Grahan 2026

फ़रवरी 16, 2026

Mahashivratri 2026

फ़रवरी 15, 2026

Nachiketa

फ़रवरी 11, 2026

Rishyasringa

फ़रवरी 10, 2026

Mahabharat

फ़रवरी 8, 2026