---Advertisement---

Sawan 2023: शिवजी की आराधना करते समय भूलकर भी ना पहने इस रंग के कपड़े, भगवान हो सकते हैं नाराज

Sawan 2023: भगवान शिव जी की पूजा करते समय भक्तों को इन रंगों के कपड़ों को पहनना अवॉइड करना चाहिए। बाबा होते हैं अपने भक्तों से नाराज।

Avatar of Akansha Tiwari

By: Akansha Tiwari

Published: जुलाई 6, 2023 11:38 पूर्वाह्न | Updated: जुलाई 6, 2023 3:01 अपराह्न

Sawan 2023
Follow Us
---Advertisement---

Sawan 2023: हिंदू धर्म में सावन महीने का काफी महत्व माना‌ जाता है। 4 जुलाई से इस महीने की शुरूआत हो चुकी है। इस सावन के महीने में भक्त भोले बाबा को खुश‌ करने के लिए उनकी काफी ज्यादा पूजा-पाठ भी करते हैं। इस महीने में श्रद्धालु हर सोमवार को शिवजी का उपवास भी रखते हैं। ऐसे में श्रद्धालुओं को इस दौरान बिना प्याज-लहसुन के एकदम सात्विक भोजन खाना ज्यादा अच्छा माना जता है। इसके लिए भी कई सारे ऐसी बातें हैं जिनका सावन के महीने में पालन करना बहुत जरूरी हैं।  इस आर्टिकल में आपको कुछ ऐसे रंगों के बारे में बताया जाएगा, जिन्हें शिवजी की पूजा के दौरान बिल्कुल भी नही पहनना चाहिए।

यह भी पढ़ें : Sawan 2023 शुरू होते ही ओंकारेश्वर मंदिर में बदले गए कई नियम, भक्त नहीं कर पाएंगे शिवलिंग का अभिषेक

काले रंग के कपड़े को पहनने से बचे

 सावन के महीने में शिव जी की पूजा करते समय काले रंग के कपड़े को भूलकर भी नहीं पहनना चाहिए। यह रंग पूजा के लिए बहुत ही ज्यादा अशुभ माना जाता है। काला रंग शिवजी को बिल्कुल भी पसंद नहीं है।

ब्राउन रंग को करें अवॉइड

सावन के दौरान ब्राउन या भूरे रंग के कपड़े पहनना अच्छा नहीं माना जाता है। इस रंग के कपड़े पहनकर पूजा में बैठने से आपके द्वारा की गई पूजा का इतना महत्व नहीं रह जाता है। इसलिए इस रंग के कपड़ों को नहीं पहनना चाहिए। यह रंग शिवजी को पसंदीदा रंगों से नहीं है।

ग्रे कलर के कपड़े पहनकर पूजा में न हो शामिल

शिवजी को ग्रे और खाकी रंग बिल्कुल भी पसंद नहीं है। ऐसे में आपको पूजा के समय इस रंग के कपड़ों को नहीं पहनना चाहिए। इस रंग के कपड़े पहनकर यदि आप पूजा में बैठते हो, तो भी आपकी पूजा और उपवास रखने का कोई भी फायदा नहीं है।

इस तरह के रंगों को करें पूजा में शामिल

आप शिवजी की पूजा के समय उनकी पंसद के रंग के कपड़ों को पहन सकते हैं। शिवजी को लाल और हरा रंग बहुत पसंद है। शिवजी अपने भक्तों को अपने पसंदीदा रंग में कपड़े पहने हुए देख काफी प्रसन्न होते हैं और उनकी सभी मनोकामनाओं को पूरा करते हैं।

यह भी पढ़ें : MP News: NSA के बाद प्रवेश शुक्ला पर होगी बुलडोजर की कार्रवाई, गृह मंत्री ने दिए आदेश, आदिवासी पर किया था पेशाब

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Akansha Tiwari

Akansha Tiwari

आकांक्षा तिवारी ने हाल ही में IP यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की है। अपने करियर की शुरुआत उन्होंने DNP इंडिया से की है। जहां वे बतौर एजुकेशन और लाइफस्टाइल कॉन्टेंट राइटर के तौर पर अपनी सेवाएं दे रही हैं। इससे पहले वो कई मीडिया चैनलों के साथ बतौर इंटर्न भी काम कर चुकी हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Nachiketa

फ़रवरी 11, 2026

Rishyasringa

फ़रवरी 10, 2026

Mahabharat

फ़रवरी 8, 2026

Mahashivratri 2026

फ़रवरी 7, 2026

Rahu Kaal February 2026

फ़रवरी 4, 2026

Mahashivratri Vrat Rules

फ़रवरी 4, 2026