---Advertisement---

Surya Dev Aarti Lyrics: सूर्य देव की भक्ति से हर दुख रहता है कोसों दूर, यहां पढ़ें आरती

Surya Dev Aarti Lyrics: सनातन धर्म में भगवान सूर्य को ग्रहों का राजा कहा गया है। हिंदू धर्म ग्रंथों के मुताबिक, रविवार के दिन भगवान सूर्य देव (Surya Dev) की भक्ति करने से भक्तों के सभी प्रकार के दुख और पीड़ा दूर हो जाती है। ऐसी मान्यता है कि रविवार के दिन सूर्य देव की ...

Read more

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: जनवरी 28, 2024 6:00 पूर्वाह्न

Surya Dev Aarti Lyrics
Follow Us
---Advertisement---

Surya Dev Aarti Lyrics: सनातन धर्म में भगवान सूर्य को ग्रहों का राजा कहा गया है। हिंदू धर्म ग्रंथों के मुताबिक, रविवार के दिन भगवान सूर्य देव (Surya Dev) की भक्ति करने से भक्तों के सभी प्रकार के दुख और पीड़ा दूर हो जाती है।

ऐसी मान्यता है कि रविवार के दिन सूर्य देव की अराधना से भक्तों का जीवन सुखी हो जाता है। भक्तों को हर तरह की खुशी मिलती है। ऐसे में यहां सूर्य देव की आरती के लिरिक्स (Surya Dev Aarti Lyrics) दिए गए हैं, इससे आपको सूर्य देव की पूजा करने में आसानी होगी।

Surya Dev Aarti Lyrics

ॐ जय सूर्य भगवान, जय हो दिनकर भगवान।

जगत् के नेत्रस्वरूपा, तुम हो त्रिगुण स्वरूपा।

धरत सब ही तव ध्यान, ॐ जय सूर्य भगवान।।

।।ॐ जय सूर्य भगवान…।।

सारथी अरुण हैं प्रभु तुम, श्वेत कमलधारी। तुम चार भुजाधारी।।

अश्व हैं सात तुम्हारे, कोटि किरण पसारे। तुम हो देव महान।।

।।ॐ जय सूर्य भगवान…।।

Surya Dev Aarti Lyrics
Surya Dev

ऊषाकाल में जब तुम, उदयाचल आते। सब तब दर्शन पाते।।

फैलाते उजियारा, जागता तब जग सारा। करे सब तब गुणगान।।

।।ॐ जय सूर्य भगवान…।।

संध्या में भुवनेश्वर अस्ताचल जाते। गोधन तब घर आते।।

गोधूलि बेला में, हर घर हर आंगन में। हो तव महिमा गान।।

।।ॐ जय सूर्य भगवान…।।

देव-दनुज नर-नारी, ऋषि-मुनिवर भजते। आदित्य हृदय जपते।।

स्तोत्र ये मंगलकारी, इसकी है रचना न्यारी। दे नव जीवनदान।।

।।ॐ जय सूर्य भगवान…।।

तुम हो त्रिकाल रचयिता, तुम जग के आधार। महिमा तब अपरम्पार।।

प्राणों का सिंचन करके भक्तों को अपने देते। बल, बुद्धि और ज्ञान।।

।।ॐ जय सूर्य भगवान…।।

भूचर जलचर खेचर, सबके हों प्राण तुम्हीं। सब जीवों के प्राण तुम्हीं।।

वेद-पुराण बखाने, धर्म सभी तुम्हें माने। तुम ही सर्वशक्तिमान।।

।।ॐ जय सूर्य भगवान…।।

पूजन करतीं दिशाएं, पूजे दश दिक्पाल। तुम भुवनों के प्रतिपाल।।

ऋतुएं तुम्हारी दासी, तुम शाश्वत अविनाशी। शुभकारी अंशुमान।।

।।ॐ जय सूर्य भगवान…।।

ॐ जय सूर्य भगवान, जय हो दिनकर भगवान।

जगत् के नेत्रस्वरूपा, तुम हो त्रिगुण स्वरूपा।स्वरूपा।।

धरत सब ही तव ध्यान, ॐ जय सूर्य भगवान।।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।   

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Amarnath Yatra 2026

अप्रैल 15, 2026

Good Friday Myths and Folklore

अप्रैल 3, 2026

IRCTC 7 Jyotirlinga Tour Packages

अप्रैल 1, 2026

Mahavir Jayanti 2026

मार्च 31, 2026

Chaitra Navratri 2026 Day 5

मार्च 23, 2026

Chaitra Navratri 2026 Day 4

मार्च 22, 2026