---Advertisement---

Tips Of Worship: मनचाहा आशीर्वाद पाने के लिए देवी-देवताओं की करें इन फूलों से पूजा, प्रसन्न होकर बरसाएंगे अपनी कृपा

हर दिन देवी-देवताओं की पूजा अर्चना की जाती है। पूजा में अलग अलग चीजों का इस्तेमाल किया जाता है। वहीं भगवान को उनके मनपसंदीदा फूल को अर्पित करने से देवी-देवताओं की कृपा भक्तों पर बनी रहती है।

Avatar of Sriya Sri

By: Sriya Sri

Published: मार्च 9, 2023 12:04 अपराह्न

Follow Us
---Advertisement---

Tips Of Worship: हिंदू धर्म में पूजा-अर्चना को विशेष दर्जा दिया गया है। हर घर में प्रतिदिन देवी-देवताओं की पूजा अर्चना की जाती है। वहीं हर दिन किसी न किसी देवी-देवताओं को भी समर्पित रहता है। इसी तरह हर दिन पूजा करते समय देवी-देवताओं की मनपसंदीदा पुष्प उन्हें अर्पित करनी चाहिए। इससे भगवान बेहद प्रसन्न हो जाते हैं और भक्तों पर अपनी कृपा बरसाते हैं। इसके अलावा अलग-अलग फूलों की भी विशेष मान्यता है। तो आइए जानते हैं, किस दिन कौन-से देवी देवताओं को कौन-सा फूल अर्पित करना चाहिए।

गुड़हल के फूल से करें गणपति महराज की पूजा

गणपति बप्पा विघ्नहर्ता है। ये सभी भक्तों के दुख को खत्म कर देते हैं। कहा जाता है, बुधवार का दिन भगवान गणेश का होता है। वहीं जब भी भगवान की पूजा करें उन्हें गुड़हल और चमेली का फूल जरूर अर्पित करें। ये फूल भगवान को अत्यंत प्रिय है। इन्हें जो भी भक्त सच्चे मन से गुड़हल का फूल अर्पित करता है। उसकी सभी परेशानियों को भगवान खत्म कर देते हैं।

अपराजिता फूल से करें मां दुर्गा की उपासना

मान्यताओं के अनुसार, मां दुर्गा की पूजा जो भी भक्त अपराजिता, चंपा और सफेद कमल के फूल से करता है। मां उसकी सभी परेशानियों को दूर कर देती हैं। भक्तों के कष्ट को हर लेती हैं। वहीं गुलाब के फूल से भी मां दुर्गा की भक्ति की जाती है। इससे मां अत्यंत प्रसन्न होती हैं और भक्तों पर अपनी कृपा बरसाती हैं।

ये भी पढ़ें: Shani Asta: शनिदेव के अस्त होने पर भूलकर भी न करें ये गलती, भुगतना पड़ सकता है गंभीर परिणाम

महादेव की करें इन फूलों से पूजा

महादेव को प्रसन्न करना सबसे आसान है। मान्यताओं के अनुसार, भोलेनाथ एक लोटा जल से भी प्रसन्न हो जाते हैं और भक्तों पर अपनी कृपा बरसाते हैं। इसके अलावा महादेव को धतूरे, नागकेसर और हरसिंगार का फूल अत्यंत प्रिय है। इसलिए सभी भक्तों को इन फूलों से महादेव की भक्ति करनी चाहिए।

वैजयंती फूल से करें भगवान विष्णु की आराधना

भगवान विष्णु पालनहार हैं। इनकी पूजा अर्चना करने से भक्तों के जीवन में किसी भी प्रकार की परेशानी नहीं आती है। इतना ही नहीं, आ रही सभी परेशानियों का अंत भी हो जाता है। वहीं भगवान को जूही, चंपा, केतकी, वैजयंती, जूही और अशोक के फूल अत्यंत प्रिय हैं। इन फूलों से भगवान विष्णु की आराधना सभी भक्तों को करनी चाहिए।

Avatar of Sriya Sri

Sriya Sri

मेरा नाम श्रीया श्री है। मैं पत्रकारिता अंतिम वर्ष की छात्रा हूं। मुझे लिखना बेहद पसंद है। फिलहाल मैं डीएनपी न्यूज नेटवर्क में कंटेंट राइटर हूं। मुझे स्वास्थ्य से जुड़ी कई चीजों के बारे में पता है और इसलिए मैं हेल्थ पर आर्टिकल्स लिखती हूं। इसके अलावा मैं धर्म, लाइफस्टाइल, एस्ट्रोलॉजी और एजुकेशन के विषय में भी आर्टिकल लिखती हूं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Virat Kohli-Anushka Sharma

फ़रवरी 17, 2026

Surya Grahan 2026

फ़रवरी 16, 2026

Mahashivratri 2026

फ़रवरी 15, 2026

Nachiketa

फ़रवरी 11, 2026

Rishyasringa

फ़रवरी 10, 2026

Mahabharat

फ़रवरी 8, 2026