---Advertisement---

Today Horoscope 05 April 2023: आज पूर्णिमा तिथि के दिन कैसा रहेगा आपका हाल, पढ़ें राशिफल

Today Horoscope 05 April 2023: ज्योतिष शास्त्र को हिन्दू धर्म में विशेष दर्जा दिया गया है। वहीं ग्रहों के चाल के बदलने से राशि पर इसका गहरा प्रभाव पड़ता है। तो आइए जानते हैं, आज पूर्णिमा तिथि के दिन किन जातकों की किस्मत बदलने वाली है।

Avatar of Sriya Sri

By: Sriya Sri

Published: अप्रैल 5, 2023 6:30 पूर्वाह्न

Follow Us
---Advertisement---

मेष राशि

मेष राशि के जातकों का दिन काफी अच्छा जाएगा। जॉब जाने का डर सता सकता है। हालांकि नई नौकरी की प्रस्ताव भी मिल सकता है। जीवन में आत्मविश्वास बढ़ेगा।

वृष राशि

वृष राशि के जातकों का दिन विद्यार्थियों के लिए बहुत बेहतर होगा। आज किसी नए शख्स से मिलने की उम्मीद है। किस्मत आपका भरपूर साथी देगी। वर्कस्पेस में बेहतर कार्य करेंगे। बुधवार के दिन गणपत्ति बप्पा की पूजा अर्चना करें।

मिथुन राशि

मिथुन राशि के जातकों का दिन तनाव से भरा रहेगा। रिश्तों में बनी हुई गलतफहमी को मिटाने की कोशिश करें। किसी गलत संगत का शिकार न हों। आज के दिन गणपति महराज को लड्डू का भोग लगाएं।

कर्क राशि

कर्क राशि के जातकों का दिन काफी बेहतर जाएगा। इन्हें संतान सुख का लाभ मिलेगा। आर्थिक स्थिति ठीक हो सकती है। आज का दिन काफी उत्साह से साथ बीतेगा। साहस से काम लें। आज के दिन जिन भी लोगों से मिलें। उनसे अच्छा व्यवहार करें।

सिंह राशि

सिंह राशि के जातकों का दिन मिला जुला रहेगा। परिवार में सुख शांति बढ़ेगी। निवेश करने से पहले सोच लें। दोस्तों के साथ घूमने का प्लान बन सकता है।

कन्या राशि

कन्या राशि के जातक रिश्तों को संभाल कर रहने की जरूरत है। सरकारी नौकरी वालों को शुभ समाचार मिल सकता है। सिर दर्द की समस्या से परेशान रहेंगे।

तुला राशि

तुला राशि के जातकों का पूरा दिन खाली जाएगा। कुछ नए खर्चें बढ़ सकते हैं। आर्थिक समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। कुछ लोगों की बुरी आदतों का असर आप पर हो सकता है।

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि के जातकों का दिन बेहतर रहने वाला है। आध्यात्म के क्षेत्र रुचि बढ़ सकती है। घर में धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन हो सकता है। आज पूर्णिमा तिथि भी है सुबह उठकर स्नान ध्यान करें।

धनु राशि

धनु राशि के जातकों का दिन बेहतर रहेगा। युवाओं को कुछ नया सीखने का मौका मिलेगा। व्यापार में वृद्धि होगी। कार्यक्षेत्र में तनाव की स्थिति उत्पन्न हो सकती है।

मकर राशि

मकर राशि के जातकों को सावधान रहने की जरूरत है। आज के दिन आप सुस्त से महसूस करेंगे। जीवनसाथी के साथ कनेक्ट रहने की कोशिश करें।

कुंभ राशि

कुंभ राशि के जातकों को समाज में प्रतिष्ठा मिलेगा। विद्यार्थियों को अत्यधिक मेहनत करने की जरूरत है। यात्रा करने का मौका मिल सकता है। घर परिवार में खुशी का माहौल बना रहेगा।

मीन राशि

मीन राशि के जातकों का दिन अच्छा जाएगा। रचनात्मक कार्यों में सफलता मिलेगी। कार्यस्थल में जिम्मेदारियां मिलेगी। किसी अन्य लोगों पर भरोसा न करें।

Avatar of Sriya Sri

Sriya Sri

मेरा नाम श्रीया श्री है। मैं पत्रकारिता अंतिम वर्ष की छात्रा हूं। मुझे लिखना बेहद पसंद है। फिलहाल मैं डीएनपी न्यूज नेटवर्क में कंटेंट राइटर हूं। मुझे स्वास्थ्य से जुड़ी कई चीजों के बारे में पता है और इसलिए मैं हेल्थ पर आर्टिकल्स लिखती हूं। इसके अलावा मैं धर्म, लाइफस्टाइल, एस्ट्रोलॉजी और एजुकेशन के विषय में भी आर्टिकल लिखती हूं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Rashifal 12 February 2026

फ़रवरी 11, 2026

Nachiketa

फ़रवरी 11, 2026

Rishyasringa

फ़रवरी 10, 2026

Rashifal 10 February 2026

फ़रवरी 9, 2026

Nazar Utarne ke Upay

फ़रवरी 9, 2026

Rashifal 9 February 2026

फ़रवरी 8, 2026