---Advertisement---

Chaitra Navratri 2023: छठवें दिन पीला वस्त्र धारण कर मां कात्यायनी की करें पूजा, मिलेगा योग्य वर

चैत्र नवरात्रि का त्योहार चल रहा है। आज मां के छठे रूप मां कात्यायनी की पूजा-अर्चना की जाएगी। मान्यताओं के अनुसार, आज के दिन सभी भक्तों को पिले रंग का वस्त्र धारण करना चाहिए।

Avatar of Sriya Sri

By: Sriya Sri

Published: मार्च 27, 2023 7:00 पूर्वाह्न

Follow Us
---Advertisement---

Chaitra Navratri 2023: मां दुर्गा का सबसे बड़ा चैत्र त्यौहार नवरात्रि का आज छठा दिन है। मां दुर्गा के इस त्योहार को लेकर सभी लोग काफी उत्साहित और भक्ति में लीन हैं। आपको बता दें, हर साल चैत्र नवरात्रि चैत्र मास में होती है। इस बार चैत्र नवरात्रि 22 मार्च से शुरु हो गई है। इस बार माता रानी नौका पर सवार होकर आई हैं। माता रानी पूरे नौ दिनों तक अपने भक्तों के बीच रहती हैं। सभी दिनों मां के नौ रूपों की पूजा की जाती है। इसमें आज चैत्र नवरात्रि का छठा दिन है और इस दिन मां कात्यायनी की पूजा की जाएगी।

आज के दिन करें माँ कात्यायनी की पूजा

नवरात्रि के शुभ अवसर पर सभी दिन मां के नौ रूपों की पूजा अर्चना की जाती है। सभी रूप का अलग-अलग महत्व है। नवरात्रि के छठे दिन मां कात्यायनी की पूजा-अर्चना की जाती है। आपको बता दें, मां कात्यायनी का जन्म महर्षि कात्यायन के घर हुआ था। मां का ये रूप बेहद फलदाई है। आज के दिन मां के इस रूप की पूजा करने से भक्तों की सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती है।

योग्य वर पाने के लिए धारण करें पीला वस्त्र

चैत्र नवरात्रि के छठे दिन पीला या ऑरेंज रंग का वस्त्र धारण करना चाहिए। इससे व्यक्ति को सकारात्मक ऊर्जा और उत्साह की अनुभूति होती है। इस रंग के वस्त्र को धारण करने से मां प्रसन्न हो जाती हैं और अपने भक्तों पर कृपा बरसाती हैं। बता दें, इस दिन स्नान कर पीले रंग का वस्त्र धारण कर कुमारी कन्याओं को मां की पूजा-अर्चना करनी चाहिए। इससे उन्हें मनचाहा एवं योग्य वर मिलता है।

ये भी पढ़ें: Shani Asta: शनिदेव के अस्त होने पर भूलकर भी न करें ये गलती, भुगतना पड़ सकता है गंभीर परिणाम

इस मंत्र का करें जाप

चन्द्रहासोज्जवलकरा शार्जलवरवाहना।
कात्यायनी शुभं दद्याद् देवी दानवघातिनी।।

चन्द्रहासोज्जवलकराशार्दुलवरवाहना।

कात्यायनी शुभं दद्याद्देवी दानवघातिनी।।

ओम देवी कात्यायन्यै नम:

ये भी पढ़ें: Royal Enfield ही नहीं बल्कि पहाड़ों पर मक्खन की तरह दौड़ती हैं ये क्रूजर बाइक्स, लुक और फीचर्स बने युवाओं की धड़कन

Avatar of Sriya Sri

Sriya Sri

मेरा नाम श्रीया श्री है। मैं पत्रकारिता अंतिम वर्ष की छात्रा हूं। मुझे लिखना बेहद पसंद है। फिलहाल मैं डीएनपी न्यूज नेटवर्क में कंटेंट राइटर हूं। मुझे स्वास्थ्य से जुड़ी कई चीजों के बारे में पता है और इसलिए मैं हेल्थ पर आर्टिकल्स लिखती हूं। इसके अलावा मैं धर्म, लाइफस्टाइल, एस्ट्रोलॉजी और एजुकेशन के विषय में भी आर्टिकल लिखती हूं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Virat Kohli-Anushka Sharma

फ़रवरी 17, 2026

Surya Grahan 2026

फ़रवरी 16, 2026

Mahashivratri 2026

फ़रवरी 15, 2026

Nachiketa

फ़रवरी 11, 2026

Rishyasringa

फ़रवरी 10, 2026

Mahabharat

फ़रवरी 8, 2026