---Advertisement---

Chaitra Navratri 2023 में इस विधि से करें पूजा, इन परेशानियों से मिल जाएगी मुक्ति

चैत्र नवरात्रि की शुरुआत 22 मार्च 2023 से हो रही है। इस दिन का नौका पर सवार होकर आने वाली हैं। वहीं इस दिन कई सारी चीजों को करने से भक्तों के जीवन में आ रही सभी परेशानियों का अंत होता है।

Avatar of Sriya Sri

By: Sriya Sri

Published: मार्च 15, 2023 9:30 पूर्वाह्न

Follow Us
---Advertisement---

Chaitra Navratri 2023: 22 मार्च 2023 को सभी भक्तों पर अपनी कृपा बरसाने के लिए मां दुर्गा आने वाली हैं। ये खास दिन सभी के लिए बेहद शुभ होने वाला है। मान्यताओं के अनुसार, मां दुर्गा का आगमन इस वर्ष समस्त जग की कल्याण के लिए हो रहा है। वहीं मां आएंगी और भक्तों के जीवन में आ रही तमाम कष्टों को खत्म कर देंगी। वहीं आज इस आर्टिकल में जानते हैं कि मां किसकी सवारी कर सभी भक्तों के जीवन में परेशानियों को खत्म करने के लिए आ रही हैं। तो आइए जानते हैं।

नाव पर हो रहा है मां भगवती का आगमन

आपको बता दें, इस बार मां भगवती का आगमन नाव पर 22 मार्च को हो रहा है। ये सभी के लिए बेहद शुभ संकेत है। मान्यताओं के अनुसार, नाव पर मां आएंगी और सभी भक्तों के जीवन में आ रही तमाम परेशानियों को हर लेंगी। वहीं मां 31 मार्च को हाथी पर सवार होकर प्रस्थान करेंगी। ये भी सबके लिए बेहद शुभ है। कहा जा रहा है जब मां प्रस्थान करेंगी तब शुविस्टी योग बनेगा। इस योग में मां दुर्गा से जो भी भक्त सच्चे मन से कुछ भी मांगता है मां उसकी सभी मुरादों को पूर्ण करती हैं।

ये भी पढ़ें: CHAITRA MONTH का ये राज नहीं जानते होंगे आप, इन कारणों से हिंदुओं के लिए होता है खास

अशोक वृक्ष की कली से करें मां दुर्गा की पूजा

31 मार्च का दिन बेहद शुभ है। इस दिन कई सारे शुभ संयोग भी बन रहे हैं। मान्यताओं के अनुसार, इस शुभ योग में मां की पूजा अर्चना करने से सभी बीमारियों का अंत होता है। वहीं कोई भी भक्त पेट संबंधित परेशानियों से ग्रसित है तो उसे मां की पूजा 31 मार्च के दिन अशोक वृक्ष की कली से करनी चाहिए। इससे भक्तों पर मां की कृपा बरसती है। वहीं पेट संबंधित समस्याओं परेशानियों का अंत भी होता है।

Avatar of Sriya Sri

Sriya Sri

मेरा नाम श्रीया श्री है। मैं पत्रकारिता अंतिम वर्ष की छात्रा हूं। मुझे लिखना बेहद पसंद है। फिलहाल मैं डीएनपी न्यूज नेटवर्क में कंटेंट राइटर हूं। मुझे स्वास्थ्य से जुड़ी कई चीजों के बारे में पता है और इसलिए मैं हेल्थ पर आर्टिकल्स लिखती हूं। इसके अलावा मैं धर्म, लाइफस्टाइल, एस्ट्रोलॉजी और एजुकेशन के विषय में भी आर्टिकल लिखती हूं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Amarnath Yatra 2026

अप्रैल 15, 2026

Good Friday Myths and Folklore

अप्रैल 3, 2026

IRCTC 7 Jyotirlinga Tour Packages

अप्रैल 1, 2026

Mahavir Jayanti 2026

मार्च 31, 2026

Chaitra Navratri 2026 Day 5

मार्च 23, 2026

Chaitra Navratri 2026 Day 4

मार्च 22, 2026