---Advertisement---

Yogini Ekadashi 2023: 14 जून को रखा जाएगा एकादशी का व्रत, एक क्लिक पर देखें शुभ मुहूर्त से लेकर पूजा-विधि

Yogini Ekadashi 2023: सनातन धर्म में एकादशी का विशेष महत्व है। इस बार 14 जून, बुधवार को Yogini Ekadashi का व्रत रखा जाएगा।

Avatar of Brijesh Chauhan

By: Brijesh Chauhan

Published: जून 12, 2023 3:25 अपराह्न

Yogini Ekadashi 2023
Follow Us
---Advertisement---

Yogini Ekadashi 2023: सनातन धर्म में एकादशी का विशेष महत्व है। आषाढ़ माह के कृष्ण पक्ष की एकादशी के दिन भगवान विष्णु के निमित्त योगिनी एकादशी करने का विधान है। इस दिन जगत के पालनहार भगवान विष्णु और धन की देवी मां लक्ष्मी की पूजा-उपासना की जाती है। साथ ही भगवान विष्णु के निमित्त व्रत-उपवास रखा जाता है। इस बार 14 जून, बुधवार को Yogini Ekadashi का व्रत रखा जाएगा।

सुख-समृद्धि के लिए रखा जाता है व्रत

धार्मिक मान्यता है कि एकादशी का व्रत करने से जातक को अमोघ फल की प्राप्ति होती है। साथ ही घर में सुख, समृद्धि और खुशहाली का आगमन होता है। मां लक्ष्मी की कृपा से धन और भाग्य में वृद्धि होती है। अतः साधक एकादशी तिथि पर लक्ष्मी-नारायण की विशेष पूजा करते हैं। अगर आप भी भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी का आशीर्वाद पाना चाहते हैं, तो पूजा के समय राशि के अनुसार इन मंत्रों का जाप जरूर करें।

योगिनी एकादशी का मुहूर्त

-योगिनी एकादशी तिथि : 13 जून 2023, 9:28 AM – 14 जून 2023, 8:48 AM
-व्रत तोड़ने(पारण) का समय – 15 जून 2023, 5:23 AM – 8:10 ऍम

योगिनी एकादशी पूजा-विधि

योगिनी एकादशी यानी कि 14 जून को एकादशी तिथि की अवधि बहुत कम है। ऐसे में इस दिन ब्रह्ममुहूर्त में भगवान विष्णु (भगवान विष्णु के मंत्र) का पूजन बहुत शुभ कारक होगा। सुबह जल्दी उठकर स्‍नान करें। फिर स्वच्छ वस्‍त्र धारण करें। भगवान विष्णु का ध्यान करें और उन्हें जलाभिषेक कराएं। भगवान विष्णु का श्रृंगार करें और नए वस्त्र धारण कराएं। भगवान विष्णु को चंदन लगाएं और नैवेद्य अर्पित करें। भगवान विष्णु को फल, फूल और अक्षत चढ़ाएं। भगवन विष्णु को मिष्ठान आदि का भोग लगाएं। भगवन विष्णु के भोग में तुलसी दल अवश्य डालें।भगवान विष्णु के मंत्रों का जाप करें। फिर प्रसाद में फल ग्रहण करें।

राशि के अनुसार मंत्र जाप

-मेष राशि के जातक ‘ऊँ गोविंदाय नमः’ और ‘ऊँ वामनाय नमः’ मंत्र का जाप करें।
-वृषभ राशि के जातक ‘ऊँ वामनाय नमः’ एवं ‘ऊं पद्मानाभय नमः’ मंत्र का जाप करें।
-मिथुन राशि के जातक ‘ऊँ माधवाय नमः’ और ‘ऊँ नारायणाय नमः’ मंत्र का जाप करें।
-कर्क राशि के जातक ‘ऊँ केशवाय नमः’ और ‘ऊँ श्रीधराय नमः’ मंत्र का जाप करें।
-सिंह राशि के जातक ‘ऊं पद्मानाभय नमः’ और ‘ऊं हृषिकेषाय नमः’ मंत्र का जाप करें।
-कन्या राशि के जातक ‘ऊँ हृषिकेषाय नमः’ और ‘ऊँ श्रीधराय नमः’ मंत्र का जाप करें।
-तुला राशि के जातक “ऊँ त्रिविकरमाय नमः” और ‘ऊँ मधुसूदनाय नमः’ मंत्र का जाप करें।
-वृश्चिक राशि के जातक ‘ऊँ केशवाय नमः’ और ‘ऊँ श्रीधराय नमः’ मंत्र का जाप करें।
-धनु राशि के जातक ‘ऊँ माधवाय नमः’ और ‘ऊँ नारायणाय नमः’ मंत्र का जाप करें।
-मकर राशि के जातक ‘ऊं पद्मानाभय नमः’ और ‘ऊँ मधुसूदनाय नमः’ मंत्र का जाप करें।
-कुंभ राशि के जातक ‘ऊँ हृषिकेषाय नमः’ और ‘ऊँ श्रीधराय नमः’ मंत्र का जाप करें।
-मीन राशि के जातक ‘ऊँ माधवाय नमः’ और ‘ऊँ नारायणाय नमः’ मंत्र का जाप करें।

डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीक़ों व दावों को केवल जानकारी के रूप में लें। DNP News Network/Website/Writer इनकी पुष्टि नहीं करता है। इस तरह के किसी भी उपचार/दवा/डाइट पर अमल करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें।

ये भी पढ़ें: PM Modi के अमेरिका दौरे का क्रेज, न्यूजर्सी के एक रेस्तरां ने बना डाली स्पेशल ‘मोदी जी’ थाली, खूब पसंद कर रहे लोग

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Brijesh Chauhan

Brijesh Chauhan

बृजेश बीते 4 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़े हुए हैं। इन्होंने हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में M.A की पढ़ाई की है। यह कई बड़े संस्थान में बतौर कांटेक्ट एडिटर के तौर पर काम कर चुके हैं। फिलहाल बृजेश DNP India में बतौर कांटेक्ट एडिटर पॉलिटिकल और स्पोर्ट्स डेस्क पर अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Nachiketa

फ़रवरी 11, 2026

Rishyasringa

फ़रवरी 10, 2026

Mahabharat

फ़रवरी 8, 2026

Mahashivratri 2026

फ़रवरी 7, 2026

Rahu Kaal February 2026

फ़रवरी 4, 2026

Mahashivratri Vrat Rules

फ़रवरी 4, 2026