---Advertisement---

NEET PG Exam 2025 ही नहीं, अभ्यर्थियों को इस महीने RRB NTPC के साथ ये महत्वपूर्ण प्रतियोगी टेस्ट भी हैं देने! विस्तार से देखें पूरा शेड्यूल

जून महीने में NEET PG Exam 2025 ही नहीं, बल्कि अभ्यर्थियों को RRB NTPC, UGC NET, UBI असिस्टेंट मैनेजर एग्जाम समेत कई परीक्षाएं देनी हैं। छुट्टियों के लिहाज से बेहद अहम महीना जून अबकी बार अभ्यर्थियों के लिए खास है।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: जून 2, 2025 12:51 अपराह्न

NEET PG Exam 2025
Follow Us
---Advertisement---

NEET PG Exam 2025: छुट्टियों के लिहाज से बेहद अहम जून का महीना, प्रतियोगी परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों के लिए खास है। दरअसल, जून में ना सिर्फ नीट पीजी एग्जाम 2025 का आयोजन होना है, बल्कि इस महीने आरआरबी एनटीपीपीसी, यूजीसी नेट, पंजाब पुलिस कॉन्सटेबल परीक्षा समेत अन्य की प्रतियोगी टेस्ट होंगे। ऐसे में ये महीना NEET PG Exam 2025 में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों के अलावा, अन्य कई प्रतियोगी परीक्षा में हिस्सा लेने वालों के लिए भी खास है। देश के विभिन्न हिस्सों में प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में जुटे अभ्यर्थी अभी से अपना एडमिट कार्ड, सेंटर आदि से जुड़ी जानकारियां लेना शुरू कर चुके हैं, ताकि किसी तरह की बाधा नहीं आए। ऐसे में आइए हम भी आपको जून 2025 में आयोजित होने वाले विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं के बारे में बताते हैं।

जून 2025 में होने वाले प्रतियोगी परीक्षाओं की सूची!

लगभग दर्जन भर ऐसी प्रतियोगी परीक्षाए हैं जिनका आयोजन जून 2025 में होना है। उसकी सूची इस प्रकार है-

परीक्षापरीक्षा की तिथि
पंजाब पुलिस कांस्टेबल परीक्षा4 जून से 18 जून
RRB NTPC CBT-1 परीक्षा5 जून से 21 जून
AAI नॉन एग्जिक्यूटिव एग्जाम5 से 6 जून
IDBI जूनियर असिस्टेंट मैनेजर परीक्षा8 जून
UPSC ESE (IES) प्रीलिम्स8 जून
NEET PG परीक्षा15 जून
UPSC Combined Geo-Scientist (Mains)21 जून और 22 जून
UGC NET जून सेशन 21 से 30 जून तक
UBI असिस्टेंट मैनेजर एग्जाम22 जून
DSSSB TGT स्पेशल एजुकेटर एग्जाम26, 27 और 29 जून
MPPSC प्रीलिम्स29 जून

सुप्रीम कोर्ट के अहम आदेश के बाद 15 जून को आयोजित होगा NEET PG Exam 2025

मालूम हो कि नीट पीजी परीक्षा 2025 का आयोजन 15 जून को होना है। NTA की ओर से आयोजित किए जाने वाले इस एग्जाम से पहले सुप्रीम कोर्ट ने अहम निर्देश जारी कर दिए हैं। कोर्ट की ओर से कहा गया है कि नीट पीजी एग्जाम 2025 का आयोजन दो के बजाय, एक ही शिफ्ट में किया जाएगा। परीक्षा के संबंध में NBE ने नोटिफिकेशन भी जारी कर दिया है। ऐसे में सभी उम्मीदवारों को सलाह है कि वे आधिकारिक वेबसाइट पर नियमित अपडेट लेते रहें, ताकि NEET PG Exam 2025 के दौरान उन्हें किसी तरह की दिक्कतों का सामना ना करना पड़े।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Punjab News

फ़रवरी 12, 2026

Punjab News

फ़रवरी 12, 2026

Punjab News

फ़रवरी 12, 2026

Rashifal 13 February 2026

फ़रवरी 12, 2026

Punjab News

फ़रवरी 12, 2026

Punjab News

फ़रवरी 12, 2026