---Advertisement---

Andhra University Result 2026: आंध्र विश्वविद्यालय विभिन्न यूजी और पीजी ऑड सेमेस्टर परीक्षाओं के परिणाम जारी, यहां से करें चेक

Andhra University Result 2026: आंध्र यूनिवर्सिटी ने अलग-अलग यूजी और पीजी कोर्स के लिए एयू ऑड सेमेस्टर के परीक्षा परिणाम जारी किए हैं। अभ्यर्थी इस खबर में बताए गए सीधे लिंक का उपयोग करके अपना एयू रिजल्ट 2026 देख और डाउनलोड कर सकते हैं।

Avatar of Rupesh Ranjan

By: Rupesh Ranjan

Published: मार्च 13, 2026 2:02 अपराह्न

Andhra University Result 2026
Follow Us
---Advertisement---

Andhra University Result 2026: आंध्र विश्वविद्यालय में विभिन्न यूजी और पीजी ऑड सेमेस्टर परीक्षाओं के परिणामों का इंतज़ार कर रहे उम्मीदवारों के लिए एक बहुत अच्छी खबर है। आंध्र यूनिवर्सिटी ने अलग-अलग यूजी और पीजी कोर्स के लिए एयू ऑड सेमेस्टर के परीक्षा परिणाम जारी किए हैं। इनमें प्री-पीएचडी (इंजीनियरिंग), ड्रग्स एंड वॉटर, एमएससी फिजिकल ओशनोग्राफी, एमएससी फिजिकल केमिस्ट्री, एमएससी जूलॉजी,एमएससी एनालिटिकल केमिस्ट्री, एमएससी इनऑर्गेनिक केमिस्ट्री, एमएससी केमिस्ट्री एंड एनालिसिस ऑफ फूड्स, एमएससी मेटियोरोलॉजी, एमए इकोनॉमिक्स, एमपीएड, बीपीएड, एमएससी एप्लाइड मैथमेटिक्स, एमए योगा एंड कॉन्शसनेस, डीपीएड, बीआर्क और दूसरी परीक्षाओं का रिजल्ट शामिल हैं। इन कोर्सों की परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवार अपने आंध्र विश्वविद्यालय रिजल्ट 2026 कैसे देख सकते हैं, इस बारे में विस्तृत जानकारी इस खबर में नीचे दी गई है। इसलिए, छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे इस खबर को अंत तक ध्यानपूर्वक पढ़ें।

आंध्र विश्वविद्यालय रिजल्ट 2026: कैसे देखें?

मालूम हो कि आंध्र यूनिवर्सिटी ने दिसंबर 2025 में इन सभी कोर्सेस के लिए परीक्षाएं आयोजित की थी। जिसका परिणाम अब आधिकारिक वेबसाइट पर ऑनलाइन जारी कर दिया गया है। आंध्र यूनिवर्सिटी रिजल्ट 2026 चेक करने के लिए छात्रों को सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करना होगा। जिन छात्रों ने इन परीक्षाओं में भाग लिया था, वे इस खबर में बताए गए सीधे लिंक का उपयोग करके अपना एयू रिजल्ट 2026 देख और डाउनलोड कर सकते हैं।

बता दें कि आंध्र विश्वविद्यालय रिजल्ट 2026 पीडीएफ फॉर्मेट में चेक करने के लिए छात्रों को को अपना रजिस्ट्रेशन नंबर दर्ज करना होगा। छात्र एयू की आधिकारिक वेबसाइट पर संबंधित लिंक पर क्लिक करने के बाद, सभी जानकारियों को ध्यान से जाँचें ताकि यह सुनिश्चित हो सके कि कोई गलती न हो। यदि आपको कोई विसंगति मिलती है, तो समय पर सुधार सुनिश्चित करने के लिए तुरंत आंध्र विश्वविद्यालय परीक्षा प्राधिकरण से संपर्क करें। आंध्र विश्वविद्यालय रिजल्ट 2026 पीडीएफ कैसे डाउनलोड करें, यह जानने के लिए नीचे दिए गए स्टेप्स फॉलो करें।

Andhra University Result 2026: कैसे करें चेक

  • अभ्यर्थी आंध्र विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट- andhrauniversity.edu.in पर विजिट करें।
  • होम पेज पर ‘परीक्षा’ सेक्शन पर क्लिक करें।
  • अभ्यर्थी अब ‘रिजल्ट’ के लिंक पर क्लिक करें।
  • अभ्यर्थी स्ट्रीम चुनें और कोर्स पर क्लिक करें।
  • अभ्यर्थी रजिस्ट्रेशन नंबर, कैप्चा डालें और ‘सबमिट’ करें।
  • अब स्क्रीन पर आपका परीक्षा परिणाम प्रदर्शित हो जाएगा।
  • इसे चेक करें, डाउनलोड करें और प्रिंट लेकर रख लें।
Avatar of Rupesh Ranjan

Rupesh Ranjan

Rupesh Ranjan is an Indian journalist. These days he is working as a Independent journalist. He has worked as a sub-editor in News Nation. Apart from this, he has experience of working in many national news channels.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Noida International Airport

मार्च 13, 2026

Anurag Dhanda

मार्च 13, 2026

LPG Cylinder Shortage

मार्च 13, 2026

Delhi Dehradun Expressway

मार्च 13, 2026

Ladli Behna Yojana

मार्च 13, 2026

HPCL Vacancy 2026

मार्च 13, 2026