---Advertisement---

AP SSC Result 2026 Declared: आंध्र प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने जारी किया 10वीं क्लास का रिजल्ट, छात्र इन बातों को ना करें इग्नोर, जानें सबकुछ

AP SSC Result 2026 Declared: आंध्र प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (बीएसईएपी) ने 10वीं का रिजल्ट जारी कर दिया है। छात्र रिजल्ट करते वक्त जरूरी बातों का विशेष ध्यान रखें।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: अप्रैल 30, 2026 12:02 अपराह्न | Updated: मई 2, 2026 12:09 अपराह्न

AP SSC Result 2026 Declared
Follow Us
---Advertisement---

AP SSC Result 2026 Declared: आंध्र प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (बीएसईएपी) ने 10वीं का रिजल्ट जारी कर दिया है। बोर्ड परीक्षा में शामिल छात्र बीएसईपी की अधिकारिक वेबसाइट bse.ap.gov.in और results.bse.ap.gov.in पर अपना परिणाम देख सकते हैं। हालांकि इस दौरान छात्रों छात्रों को कुछ विशेष चीजों का ध्यान रखना होगा। बोर्ड के मुताबिक इस बार कुल 85.25 छात्र परीक्षा मे पास हुए है। जो पिछले साल के मुकाबले काफी बेहतर है। पिछली बार कुल 81.14 छात्र परीक्षा में उत्तीर्ण हुए थे। चलिए आपको बताते है कि छात्र कैसे अपना रिजल्ट चेक कर सकते है।

छात्र ऐसे चेक कर सकेंगे अपने रिजल्ट

  • सबसे पहले छात्रों को बोर्ड की अधिकारिक वेबसाइट bse.ap.gov.in या results.bse.ap.gov.in पर जाना होगा।
  • होमपेज पर “एसएससी पब्लिक एग्जामिनेशन रिजल्ट 2026” लिंक पर क्लिक करें।
  • हॉल टिकट नंबर और सभी जरूरी जानकारी दर्ज करें और सबमिट कर दें।
  • इसके बाद परिणाम स्क्रीन पर दिखाई देगा।
  • भविष्य के लिए छात्र उसे डाउनलोड भी कर सकते है।

परिणाम चेक करते वक्त छात्र ना करें ये गलतियां

परीक्षा परिणाम का दिन हर छात्र के लिए बेहद महत्वपूर्ण और भावनात्मक होता है। इस समय छोटी-सी गलती भी तनाव बढ़ा सकती है या गलत निष्कर्ष तक पहुंचा सकती है। इसलिए जरूरी है कि छात्र परिणाम चेक करते समय कुछ आम गलतियों से बचें। गलत वेबसाइट पर रिजल्ट चेक करना, रोल नंबर/डिटेल्स गलत डालना, रिजल्ट देखकर तुरंत घबराना, बिना जांचे मार्क्स पर भरोसा करना इत्यादि शामिल है। अगर किसी प्रकार की गड़बड़ी नजर आती है, तो आप बोर्ड की वेबसाइट पर अपनी शिकायत दर्ज करवा सकते है या फिर अपने स्कूल में भी जाकर अपनी शिकायत दर्ज करवा सकते है।

बता दें कि आंध्र प्रदेश एसएससी परीक्षा 16 मार्च को शुरू हुई और 1 अप्रैल, 2026 को समाप्त हुई। परीक्षा सुबह 9:30 बजे से दोपहर 12:45 बजे तक आयोजित की गई। परीक्षा की शुरुआत प्रथम भाषा के पेपर से हुई और इसका समापन ओएसएससी मुख्य भाषा पेपर द्वितीय और एसएससी व्यावसायिक पाठ्यक्रम के पेपर के साथ हुआ।

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Rashifal 25 June 2026

जून 24, 2026

Rain Alert 25 June 2026

जून 24, 2026

कल का मौसम 25 June 2026

जून 24, 2026

Delhi Mumbai Expressway

जून 24, 2026

Anurag Dhanda

जून 24, 2026

Ketan Murder Case

जून 24, 2026