---Advertisement---

AP SSC Results 2026: आंध्र प्रदेश 10वीं क्लास के रिजल्ट पर आ गया अपडेट! वेबसाइट से ही नहीं, बल्कि डिजिलॉकर से भी चेक कर सकते हैं अपना स्कोर

AP SSC Results 2026: एपी एसएससी रिजल्ट 2026 का इंतजार अगले कुछ घंटों में खत्म हो सकता है। हालांकि, आंध्र प्रदेश के स्कूल शिक्षा विभाग ने इस दावे को खारिज कर दिया। स्टूडेंट डिजिलॉकर के जरिए भी अपना नतीजा जांच सकते हैं।

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: अप्रैल 25, 2026 12:19 अपराह्न

AP SSC Results 2026
Follow Us
---Advertisement---

AP SSC Results 2026: यह तो आप जानते ही होंगे कि मार्च से लेकर मई तक का पीरियड छात्रों के परीक्षा परिणाम का वक्त होता है। ऐसे में बीएसईएपी यानी माध्यमिक शिक्षा बोर्ड आंध्र प्रदेश के कक्षा 10वीं के छात्रों को अपने नतीजे का बेसब्री से इंतजार है। रोजाना इस संबंध में नए-नए अपडेट आ रहे हैं। मगर हालिया जानकारी स्कूली छात्रों को खुश कर सकता है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, एपी एसएससी रिजल्ट 2026 25 अप्रैल को जारी किया जा सकता है। हालांकि, आंध्र प्रदेश के स्कूल शिक्षा विभाग ने बताया है कि यह खबर झूठी है और परिणाम आज नहीं आएंगे। ऐसे में स्टूडेंट्स का इंतजार बढ़ गया है।

एपी एसएससी रिजल्ट 2026 वेबसाइट के जरिए चेक करिए

कई अन्य लेटेस्ट रिपोर्ट्स की मानें, तो आंध्र प्रदेश के स्कूल शिक्षा विभाग ने छात्रों और अभिभावकों से गलत खबरों पर भरोसा नहीं करने का अनुरोध किया है। ऐसे में छात्र आधिकारिक वेबसाइट के जरिए अपना स्कोर चेक कर सकते हैं।

  • सबसे पहले स्टूडेंट्स को आधिकारिक वेबसाइट bse.ap.gov.in पर जाना होगा।
  • फिर “SSC Public Examination March 2026 Result” पर क्लिक करें।
  • इसके बाद अपना रोल नंबर सहित मांगी गई सभी जानकारी को दर्ज करना होगा।
  • सबमिट करने के बाद आपके सामने स्क्रीन पर परीक्षा का परिणाम आ जाएगा।
  • छात्र अपने रिजल्ट को डाउनलोड करके उसे किसी डिवाइस में सुरक्षित कर सकते हैं।

डिजिलॉकर से चेक करें अपना स्कोर

  • वहीं, छात्र डिजिलॉकर के जरिए भी अपना नतीजा चेक कर सकते हैं। छात्र डिजिलॉकर प्लेटफॉर्म के जरिए भी अपनी मार्क्स मेमो देख सकते हैं।
  • ऐसे में छात्रों को पहले इस प्लेटफॉर्म पर अपने मोबाइल नंबर से लॉगइन करना होगा।
  • फिर छात्रों को “Issued Documents” सेक्शन में जाना होगा।
  • आंध्र प्रदेश बोर्ड चुनना होगा, और अपनी डिटेल्स डालकर मार्क्स मेमो प्राप्त करना होगा।

गौरतलब है कि एपी एसएससी रिजल्ट 2026 ही छात्रों का भविष्य निर्धारित करेगा। 10वीं कक्षा का परिणाम घोषित होने के बाद ही स्टूडेंट्स 11वीं में स्ट्रीम का चुनाव करेंगे। ताजा रिपोर्ट्स में बताया जा रहा है कि एपी एसएससी रिजल्ट 2026 को मई के पहले हफ्ते तक जारी किया जा सकता है। हालांकि, अभी तक बीएसईएपी ने इस संबंध में कुछ भी ऑफिशियल नहीं किया है।

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Punjab News

मई 17, 2026

CM Bhagwant Mann

मई 17, 2026

Punjab News

मई 17, 2026

Rashifal 18 May 2026

मई 17, 2026

Rain Alert 18 May 2026

मई 17, 2026

कल का मौसम 19 May 2026

मई 17, 2026