---Advertisement---

Bihar Board 12th Result 2023 Date: 16 मार्च को जारी होगा रिजल्ट? जानिए Viral Poster की सच्चाई

Bihar Board 12th Result 2023 Date: बिहार बोर्ड 16 मार्च को 12वीं का रिजल्ट जारी कर सकता है। जानिए वायरल हो रहे पोस्टर की क्या है सच्चाई।

Avatar of Ravi Ranjan Raja

By: Ravi Ranjan Raja

Published: मार्च 15, 2023 3:28 अपराह्न

Bihar Board 12th Result 2023 Date
Follow Us
---Advertisement---

Bihar Board 12th Result 2023 Date: बिहार बोर्ड रिजल्ट का इंतजार जल्द ही खत्म होने वाला है। सूत्रों की मानें तो बोर्ड की ओर से कल यानी 16 मार्च को रिजल्ट जारी किया जा सकता है। लेकिन इसकी अभी तक कोई अधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। बोर्ड ने अभी तक रिजल्ट की तारीख का एलान नहीं किया है।

बता दें, बिहार बोर्ड 12वीं कक्षा का रिजल्ट (Bihar Board 12th Result 2023 Date) जारी करने के बाद 10वीं कक्षा का रिजल्ट जारी कर सकता है। संभावना जताई जा रही है कि 12वीं के रिजल्ट के कुछ दिनों बाद ही 10वीं कक्षा का रिजल्ट भी जारी कर दिया जाएगा। 10वीं रिजल्ट मार्च के आखिरी सप्ताह तक जारी किया जा सकता है।

ये भी पढ़ें: Bihar Board 12th Result 2023 इस दिन होगा जारी, अब तक का सबसे बड़ा अपडेट

यहां देख सकते हैं रिजल्ट (Bihar Board 12th Result 2023 Date)

रिजल्ट जारी होने के बाद आप बिहार विद्यालय परीक्षा समिति के आधिकारिक वेबसाइट पर रिजल्ट देख सकते हैं। इसके लिए आपको biharboardonline.bihar.gov.in पर जाना होगा। यहां आप अपना रोल कोड और रोल नंबर डालकर रिजल्ट देख सकते हैं।

Bihar Board 12th Result 2023 Viral Poster
Bihar Board 12th Result 2023 Viral Poster

नोटिस हो रहा वायरल

इसी बीच सोशल मीडिया पर एक नोटिस जमकर वायरल हो रहा है। नोटिस में बिहार विद्यालय परीक्षा समिति के अध्यक्ष आनंद किशोर के हवाले से कहा जा रहा है कि रिजल्ट 16 मार्च को जारी किया जाएगा। 16 मार्च को दोपहर 3 बजे शिक्षा मंत्री विजय कुमार चौधरी 12वीं कक्षा का रिजल्ट जारी करेंगे। लेकिन इसको लेकर अभी तक कोई आधिकारिक नोटिस जारी नहीं हुआ है। साथ ही अब तक कोई आधिकारिक बयान भी सामने नहीं आया है।

ये भी पढ़ें: DigiLocker पर Bihar Board 10th Result, ऐसे करें चेक

इस दिन जारी होगा 10वीं का रिजल्ट

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो मार्च के अंतिम सप्ताह में बिहार विद्यालय परीक्षा समिति की ओर से 10वीं कक्षा का रिजल्ट जारी किया जा सकता है। 10 वीं कक्षा का रिजल्ट आप Digilocker पर भी देख सकते हैं। इसके लिए आपको पहले रजिस्ट्रेशन करना होगा। डिजिलॉकर पर रिजल्ट कैसे देखें, यहां क्लिक कर जानिए।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Rafale Deal

फ़रवरी 12, 2026

CPI Inflation

फ़रवरी 12, 2026

Patna Viral Video

फ़रवरी 12, 2026

Income Tax News

फ़रवरी 12, 2026

Anurag Dhanda

फ़रवरी 12, 2026

Ganga Expressway

फ़रवरी 12, 2026