---Advertisement---

Bihar Board 12th Result 2023 Date: इन विद्यार्थियों को मिलेगा एक-एक लाख रुपए, जानें कैसे?

Bihar Board 12th Result 2023 Date and Time: बिहार बोर्ड 12वीं कक्षा का रिजल्ट कभी भी जारी कर सकता है। यहां देखिए क्या है अपडेट।

Avatar of Ravi Ranjan Raja

By: Ravi Ranjan Raja

Published: मार्च 19, 2023 5:07 अपराह्न | Updated: मार्च 20, 2023 6:03 अपराह्न

Bihar Board 12th Result 2023 Date
Follow Us
---Advertisement---

Bihar Board 12th Result 2023 Date: बिहार विद्यालय परीक्षा समिति की ओर से 12वीं कक्षा रिजल्ट की घोषणा कभी भी की जा सकती है। सूत्रों की मानें तो बिहार बोर्ड जल्द ही इंटर परीक्षा 2023 का रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट पर जारी (Bihar Board 12th Result 2023 Date) कर सकता है। विद्यार्थी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर रोल कोड और रोल नंबर डालकर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं। रिजल्ट जारी होने के बाद आप यहां क्लिक कर अपना रिजल्ट देख सकते हैं।

इन विद्यार्थियों को किया जाएगा सम्मानित (Bihar Board 12th Result 2023 Date)

बता दें, रिजल्ट जारी होने के बाद बिहार विद्यालय परीक्षा समिति की ओर से मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित भी किया जाता है। इस साल भी बिहार बोर्ड की ओर से मेधा सूची में शामिल विद्यार्थियों को सम्मानित किया जाएगा। डॉ. राजेंद्र प्रसाद जयंती पर यह सम्मान समारोह आयोजित होता है। इंटर के हर संकाय के टॉप 5 विद्यार्थियों को अवार्ड मिलता है।

ये भी पढ़ें: Bihar Board 12th Result 2023: क्या इस बार पिछले साल से बेहतर होगा परिणाम?

मिलेगा एक-एक लाख रुपए (Bihar Board 12th Result 2023 Date)

जानकारी के अनुसार इंटर के तीनों संकाय में पहले स्थान पर रहने वाले विद्यार्थियों को एक-एक लाख रुपए मिलता है। द्वितीय स्थान पर रहने वाले विद्यार्थियों को 75-75 हजार रुपए मिलता है। वहीं, तीसरे स्थान पर रहने वाले छात्रों को 50-50 हजार रुपए दिए जाते हैं। साथ ही मेधा सूची में शामिल सभी विद्यार्थियों को एक-एक लैपटॉप, किंडल, ई बुक रिडर, मेडल और प्रशस्ति पत्र दिया जाता है।

इस दिन जारी हो सकता है रिजल्ट

बता दें, बिहार बोर्ड 12वीं कक्षा रिजल्ट का विद्यार्थी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। कुछ दिनों पहले एक पोस्टर वायरल हो रहा था, जिसमें दावा किया जा रहा था कि रिजल्ट 16 मार्च को जारी कर दिया जाएगा। सूत्रों की मानें तो कहा जा रहा है कि बोर्ड 20 मार्च को रिजल्ट जारी कर सकता है। लेकिन इसको लेकर अब तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।

यहां देख सकते हैं रिजल्ट

रिजल्ट जारी होने के बाद आप बिहार विद्यालय परीक्षा समिति की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना रिजल्ट देख सकते हैं। इसके लिए आपको वेबसाइट http://biharboardonline.bihar.gov.in/ पर जाकर 12th Class Result पर क्लिक करना होगा। इसके बाद एक पेज ओपन होगा, जहां आपको अपना रोल को़ड और रोल नंबर डालना होगा। इसके बाद उस पेज पर आपको रिजल्ट दिख जाएगा।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Bhagwant Mann

फ़रवरी 28, 2026

Delhi Metropolitan Education

फ़रवरी 28, 2026

CM Bhagwant Mann

फ़रवरी 28, 2026

Viral Video

फ़रवरी 28, 2026

Ayatollah Ali Khamenei

फ़रवरी 28, 2026

CM Yogi Adityanath

फ़रवरी 28, 2026