---Advertisement---

CBSE 10th 12th Result 2024: अगर कुछ नंबरों से चूक गई रैंक, तो चुने कॉपी रीचेक का विकल्प; जानें प्रक्रिया

CBSE 10th 12th Result 2024: केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) द्वारा आयोजित की गई बोर्ड परीक्षा में शामिल होने वाले छात्रों का इंतजार लगातार बढ़ता नजर आ रहा है।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: मई 10, 2024 5:39 अपराह्न | Updated: मई 10, 2024 6:33 अपराह्न

CBSE 10th 12th Result 2024
Follow Us
---Advertisement---

CBSE 10th 12th Result 2024: केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) द्वारा आयोजित की गई बोर्ड परीक्षा में शामिल होने वाले छात्रों का इंतजार लगातार बढ़ता नजर आ रहा है। दरअसल 10वीं व 12वीं बोर्ड परीक्षा में शामिल होने वाले छात्रों के परीणाम अभी जारी नहीं हुए हैं। दावा किया जा रहा है कि सीबीएसई जल्द ही परीक्षा परिणाम को लेकर चल रहे इंतजार को खत्म कर परिणाम जारी करेगा।

बोर्ड परीक्षा परिणाम के इंतजार के बीच ही छात्रों के मन में कई तरह के सवाल भी आ रहे हैं। जैसे अगर कोई छात्र कुछ नंबरों से रैंक से चूक जाए तो कॉपी रीचेक की क्या प्रक्रिया होती है या कॉपी रीचेक (पुनर्मूल्यांकन) के लिए बोर्ड को कितना शुल्क अदा करना होता है? ऐसे में आज हम छात्रों के मन में उठ रहे इस तरह के प्रश्नों का जवाब देने की कोशिश करेंगे।

कॉपी रीचेक के लिए कैसे करें अप्लाई?

बोर्ड परीक्षा परिणाम घोषित होने के बाद अगर छात्र अपने परिणाम से असंतुष्ट हों तो वे सत्यापन (वेरिफिकेशन) व कॉपी रीचेक (पुनर्मूल्यांकन) विकल्प को चुनकर खुद को संतुष्ट कर सकते हैं। इसके लिए छात्रों को सबसे पहले सीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट www.cbse.gov.in पर जाना होगा।

सीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट पर जाने के बाद “अंकों के सत्यापन के लिए आवेदन” विकल्प को चुनें। इसके बाद लिंक को क्लिक कर अपना आवेदन दर्ज करें।

छात्र इस बात का विशेष ख्याल रखें कि आवेदन करते समय उनका रोल नंबर, विषय कोड और अन्य प्रासंगिक जानकारी सही तो है। ये सभी जरुरी जानकारी दर्ज करने के बाद छात्र ‘सबमिट’ बटन पर क्लिक कर अपना आवेदन जमा कर सकते हैं।

कॉपी रीचेक के लिए दर्ज किए गए आवेदन को सबमिट करने के बाद छात्र गेटवे, ई-चालान या ऑनलाइन मोड विकल्प को चुनकर शुल्क भुगतान कर सकते हैं जिसके बाद एक पुष्टिकरण रसीद प्राप्त होगी और आपका कॉपी रीचेक के लिए किया आवेदन जमा हो जाएगा।

इन बातों का रखें ध्यान

सीबीएसई बोर्ड परीक्षा परिणाम से असंतुष्ट छात्र को इस बात का ध्यान रखना होगा कि पुनर्मूल्यांकन के लिए आवेदन परीक्षा परिणाम जारी होने के 4 दिन के अंदर किया जाएगा। इसके अलावा ये जानना भी जरुरी है कि अंकों के सत्यापन के लिए छात्र को प्रति विषय व प्रति सवाल के हिसाब से शुल्क अदा करने होंगे।

इसके अलावा उत्तर पुस्तिका प्राप्त करने के लिए भी छात्र को प्रति विषय के हिसाब से निश्चित की गई शुल्क दर को जमा करना होगा। इसके बाद संभव है कि पुनर्मूल्यांकन के लिए आवेदन करने वाले छात्र के अंकों में सुधार देखने को मिले।

नोट– सीबीएसई की ओर से अभी परीक्षा कॉपी में अंकों के सत्यापन व रीचेक (पुनर्मूल्यांकन) के लिए जमा कराए जाने वाले शुल्क को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है। जैसे ही सीबीएसई इन शुल्कों से जुड़े किसी प्रकार का विवरण जारी करेगी तो आपको अवश्य अपडेट किया जाएगा।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CM Bhagwant Mann

अक्टूबर 24, 2026

Rain Alert 25 October 2026

अक्टूबर 24, 2026

Jharkhand News

अक्टूबर 24, 2026

Anurag Dhanda

अक्टूबर 24, 2026

CM Yogi Adityanath

अक्टूबर 24, 2026

CM Bhagwant Mann

अक्टूबर 24, 2026