---Advertisement---

CBSE 10th Result 2025: बड़ा ऐलान! इस तारीख तक रिलीज हो सकता है दसवी का नतीजा; परिणाम चेक करते समय छात्र इन बातों का रखें विशेष ध्यान

CBSE 10th Result 2025: सीबीएसई 10वीं के छात्र अपने रिजल्ट का बेसब्री से इंतजार कर रहे है, इसे लेकर किसी प्रकार की जानकारी सामने नहीं आई है।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: अप्रैल 2, 2025 11:33 पूर्वाह्न

CBSE 10th Result 2025
Follow Us
---Advertisement---

CBSE 10th Result 2025: 20 लाख से अधिक छात्र CBSE 10th Result 2025 का बेसब्री से इंतजार कर रहे है, अभी भी छात्रों के मन में कई तरह के सवाल खड़े हो रहे है कि आखिरकार सीबीएसई द्वारा 10वीं का रिजल्ट कब जारी किया जाएगा। हालांकि बोर्ड ने कई बार बिना जानकारी देते हुए अचानक भी रिजल्ट जारी कर दिया है। चलिए आपको बताते है इस लेख के माध्यम से कि कब सीबीएसई 10वीं बोर्ड का रिजल्ट जारी कर सकते है, और फिर छात्र अपने एडमिशन की प्रक्रिया शुरू कर सकते है।

इस तारीख तक रिलीज हो सकता है CBSE 10th Result 2025

पूरे देशभर से 20 लाख से अधिक छात्रों ने दसवी का एग्जाम दिया था, बिहार बोर्ड समेत कई राज्य ने अपने 10वीं के नतीजे जारी कर दिए है। वहीं अब सबसे बड़ा सवाल यह है कि अब CBSE 10th Result 2025 कब जारी होगा। अगर पिछले कुछ सालों की ट्रेंड की बात करें तो बोर्ड ने साल 2024 में 13 मई को 10वीं का परिणाम जारी किया था, तो वहीं 2023 की बात करें तो 12 मई को रिजल्ट जारी किया गया था, यानि पिछले 2 सालों की बात करें तो 10वीं का रिजल्ट मई में ही जारी किए गए थे, वहीं अब उम्मीद जताई जा रही है, कि इस बार भी मई में ही नतीजे जारी हो सकते है, हालांकि इसे लेकर बोर्ड की तरफ से किसी प्रकार की अधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है।

परिणाम चेक करते समय छात्र इन बातों का रखें विशेष ध्यान

रिजल्ट जारी होते ही छात्रा अपना परिणाम चेक करने के लिए जल्दबाजी करने लगते है, जिसकी वजह से कभी-कभी उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। दरअसल कई बार छात्र अपना CBSE 10th Result 2025 चेक करते वक्त गलत जानकारी दर्ज कर देते है, जिसकी वजह से उन्हें किसी और का रिजल्ट दिखने लगता है या फिर उनका रिजल्ट ओपन नहीं होता है, जिस वजह से उन्हें काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। इसलिए रिजल्ट चेक करते वक्त छात्र जानकारी दर्ज करते वक्त खास ख्याल रखें।

ऐसे चेक करें CBSE 10th Result 2025

  • सबसे पहले छात्रों को सीबीएसई की अधिकारिक वेबसाइट पर cbse.gov.in जाएं
  • उसके बाद स्क्रीन पर “CBSE Class 10 Exam Result 2025” दिखेगा, उस लिंक पर उन्हें क्लिक करना होगा।
  • उसके बाद अपना रोल नंबर, स्कूल नंबर, डेट ऑफ बर्थ, और एडमिट कार्ड आईडी की जानकारी दर्ज करें।
  • सारी डिटेल सबमिट करें जिसके बाद आप रिजल्ट आपके स्क्रीन पर दिखने लगेगा, जिसे आप डाउनलोड भी कर सकते है।

इन स्टेप्स को फॉलो करके छात्र आसानी से अपना रिजल्ट चेक कर सकते है। और रिजल्ट जारी होने के बाद एडमिशन प्रक्रिया को जारी कर सकते है।

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Rashifal 16 April 2026

अप्रैल 15, 2026

Heatwave Alert 16 April 2026

अप्रैल 15, 2026

Anurag Dhanda

अप्रैल 15, 2026

कल का मौसम 16 April 2026

अप्रैल 15, 2026

Artificial Intelligence

अप्रैल 15, 2026

CM Yogi Adityanath

अप्रैल 15, 2026