---Advertisement---

CBSE Class 10th Result 2025 को लेकर जारी इंतजार के लम्हों पर कब तक लग सकता है पूर्ण विराम? यहां जानें लेटेस्ट अपडेट

CBSE Class 10th Result 2025 को लेकर जारी इंतजार के लम्हों पर कब तक पूर्ण विराम लगेगा, ये सवाल अब भी बना हुआ है। बोर्ड परीक्षा परिणाम जारी करने को लेकर कोई आधिकारिक बयान आए, इसकी आश छात्रों के साथ-साथ अभिवावक भी लगाए बैठे हैं।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: मार्च 31, 2025 1:05 अपराह्न

CBSE Class 10th Result 2025
Follow Us
---Advertisement---

CBSE Class 10th Result 2025: लंबे समय से इंतजार के लम्हों का दौर जारी है, जिस पर पूर्ण विराम लगने की चर्चा चल रही है। कई संभावित तिथियां हैं जिन पर जोर देकर सीबीएसई क्लास टेंथ रिजल्ट 2025 जारी होने की संभावना जताई जा रही है। वहीं केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड अभी परिणाम जारी करने को लेकर किसी भी तरह की आधिकारिक बयान नहीं जारी कर रहा है। लेकिन कयासबाजी का दौर जारी है और CBSE Class 10th Result 2025 को लेकर संभावित तिथियां पेश की जा रही है। ऐसे में आइए हम आपको कक्षा 10वीं परीक्षा परिणाम से जुड़े लेटेस्ट अपडेट और इस पर जारी चर्चा के बारे में विस्तार से बताते हैं।

CBSE Class 10th Result 2025 को लेकर जारी इंतजार के लम्हों पर कब तक लग सकता है पूर्ण विराम?

एक नहीं, बल्कि कई तरह की चर्चाएं हैं और सोशल मीडिया पर इन्हें खूब प्रसारित किया जा रहा है। ये तमाम चर्चाएं जुड़ी हैं सीबीएसई क्लास टेंथ रिजल्ट 2025 से। दरअसल, परीक्षा समाप्त होने के बाद छात्रों के साथ अभिवावक भी परिणाम की आश में नजर जमाए बैठे हैं। कयासों की मानें तो CBSE 10वीं बोर्ड परीक्षा का परिणाम मध्य मई में जारी कर सकता है। ऐसा इसलिए कहा जा रहा है क्योंकि गत वर्ष भी 13 मई को बोर्ड परीक्षा के परिणाम जारी हुए थे। ऐसे में कयास लगाए जा रहे हैं कि बोर्ड CBSE Class 10th Result 2025 को 10 से 15 मई के बीच जारी कर सकता है। हालांकि, इस संबंध में अभी कोई आधिकारिक जानकारी नहीं सामने आई है।

इन स्टेप्स के माध्यम से आसानी से चेक कर सकेंगे सीबीएसई क्लास टेंथ रिजल्ट 2025

हम आपको कुछ आसान से स्टेप्स बता देते हैं जिनकी मदद से सीबीएसई बोर्ड कक्षा 10वीं परीक्षा के परिणाम चेक किए जा सकते हैं-

पहला स्टेप- सबसे पहले सीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in पर जाएं।
दूसरा स्टेप- CBSE 10th Result 2025 लिंक पर क्लिक करें।
तीसरा स्टेप- यहां मांगे गए रोल नंबर और स्कूल कोड दर्ज करें।
चौथा स्टेप- सबमिट विकल्प को चुनें।
पांचवा स्टेप- सबमिट विकल्प चुनते ही परिणाम आपकी कंप्यूटर स्क्रीन पर होगा।
छठा स्टेप- छात्र चाहें तो यहां से रिजल्ट की एक कॉपी डाउनलोड कर उसे प्रिंट भी करा सकते हैं।

नोट- छात्र बोर्ड की आधिकारिक साइट पर नजर जमाए रखें, ताकि उन्हें परिणाम से जुड़े लेटेस्ट अपडेट हासिल करने में मदद मिल सके।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Punjab News

मार्च 29, 2026

Punjab News

मार्च 29, 2026

Rashifal 30 March 2026

मार्च 29, 2026

Punjab News

मार्च 29, 2026

Tamil Nadu Assembly Elections 2026

मार्च 29, 2026

Rain Alert 30 March 2026

मार्च 29, 2026