---Advertisement---

CG Home Guard Recruitment 2024: 12वीं पास उम्मीदवारों के लिए सरकारी नौकरी पाने का मौका, झटपट करें आवेदन; जानें डिटेल

CG Home Guard Recruitment 2024: 12वीं पास युवाओं के लिए सरकारी नौकरी पाने का बेहद शानदार अवसर सामने आया है। जानकारी के मुताबिक छत्तीसगढ़ में होम गार्ड के 2215 रिक्त पदों पर भर्ती के लिए एक नोटिफिकेशन जारी किया गया है।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: जुलाई 11, 2024 6:32 अपराह्न

CG Home Guard Recruitment 2024
Follow Us
---Advertisement---

CG Home Guard Recruitment 2024: 12वीं पास युवाओं के लिए सरकारी नौकरी पाने का बेहद शानदार अवसर सामने आया है। जानकारी के मुताबिक छत्तीसगढ़ में होम गार्ड के 2215 रिक्त पदों पर भर्ती के लिए एक नोटिफिकेशन जारी किया गया है। ऐसे में अगर आप 12वीं कक्षा पास हैं और तय की गई शारीरिक योग्यता का पालन करते हैं तो आप भर्ती के लिए पात्र होंगे। छत्तीसगढ़ होम गार्ड भर्ती 2024 (CG Home Guard Recruitment 2024) में शामिल होने के लिए firenoc.cg.gov.in पर जाकर आवेदन पूर्ण किया जा सकता है।

होम गार्ड भर्ती से जुड़े डिटेल

छत्तीसगढ़ में होम गार्ड के लिए रिक्त पदों पर की जा रही भर्ती से जुड़े डिटेल इस प्रकार हैं-

कुल पद– 2215
आवेदन की अंतिम तिथि– 10 अगस्त 2024
आवेदन शुल्क– सामान्य और OBC वर्ग उम्मीदवारों के लिए 300 रुपये और SC/ST उम्मीदवारों के लिए 200 रुपये।
शैक्षणिक योग्यता– उम्मीदवार 12वीं पास होना चाहिए। (अनुसूचित जनजाति 8वीं पास)
शारीरिक योग्यता– उम्मीदवार की लंबाई 168 cm या इससे ज्यादा और सीना (chest) फुलाकर 86 cm व बिना फुलाए 81 cm
आयु सीमा– न्यूनतम 18 वर्ष और अधिकतम 40 वर्ष (आरक्षित वर्ग के उम्मीदवार को नियम के अनुसार छूट)
सैलरी– (अस्थायी) छत्तीसगढ़ शासन द्वारा समय-समय पर स्वीकृत मानदेय व अन्य भत्ते।
चयन प्रक्रिया– लिखित परीक्षा व फिजिकल टेस्ट के आधार पर।

कैसे करें आवेदन?

छत्तीसगढ़ में होम गार्ड के 2215 रिक्त पदों पर निकली भर्ती में शामिल होने के लिए आवेदन की प्रक्रिया को सबसे पहले पूर्ण करना होगा। इसके लिए उम्मीदवार को पहले आधिकारिक साइट firenoc.cg.gov.in पर जाना होगा। इसके बाद ‘Application Form’ पर क्लिक करना होगा।

अप्लिकेशन फॉर्म पर क्लिक करने के साथ ही सभी आवश्यक डिटेल दर्ज करें और मांगे गए डॉक्यूमेंट को अपलोड कर ‘सबमिट’ विकल्प चुनें। इस प्रक्रिया के तहत आवेदन पूर्ण किया जा सकेगा।

नोट– छत्तीसगढ़ में होम गार्ड के पद पर निकली भर्ती से जुड़ी ज्यादा जानकारी हासिल करने के लिए आधिकारिक साइट firenoc.cg.gov.in पर जाएं।

डिस्क्लेमर: यह खबर सामान्य जानकारी और लोगों के जागरूकता के लिए है। हम इन लेखों को प्रकाशित करने के लिए किसी प्रकार का शुल्क नहीं लेते हैं। हम ये खबर व्यापक जनहित के लिए करते हैं जिससे कि ज्यादा से ज्यादा लोगों तक इसकी जानकारी पहुँच सके। पाठकों को सलाह दी जाती है कि आवेदन करने से पहले आधिकारिक स्रोत से जानकारी को सत्यापित और प्रमाणित कर लें। डीएनपी न्यूज नेटवर्क प्रा. लिमिटेड या उसके लेखकों को समाचारों की प्रामाणिकता या अंतिम तिथियों, रिक्तियों की संख्या, वेतन आदि में बदलाव के लिए जिम्मेदार नहीं ठहराया जा सकता है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Punjab News

अप्रैल 16, 2026

Punjab News

अप्रैल 16, 2026

Punjab News

अप्रैल 16, 2026

Punjab News

अप्रैल 16, 2026

Rashifal 17 April 2026

अप्रैल 16, 2026

PM Modi

अप्रैल 16, 2026