---Advertisement---

Shobhit University Gangoh में चल रहे 86 UP बटालियन एनसीसी के संयुक्त वार्षिक प्रशिक्षण कैंप के अंतर्गत आपदा प्रबंधन का प्रशिक्षण दिया गया

Shobhit University Gangoh: दिनांक 02.11.2023 को 86 UP बटालियन एनसीसी का CATC-267 कैंप बटालियन कमान अधिकारी आर. के. चौहान के कुशल निर्देश में शोभित विश्वविद्यालय गंगोह, सहारनपुर मे शिविर मे कर्नल आर. के. चौहान द्वारा संपूर्ण शिविर का निरीक्षण किया गया और एनसीसी कैडेट्स की सुविधाओं के विषय में जानकारी प्राप्त की व आपदा प्रबंधन के विषय में बताया।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: नवम्बर 3, 2023 11:51 पूर्वाह्न

Shobhit University Gangoh
Follow Us
---Advertisement---

Shobhit University Gangoh: दिनांक 02.11.2023 को 86 UP बटालियन एनसीसी का CATC-267 कैंप बटालियन कमान अधिकारी आर. के. चौहान के कुशल निर्देश में शोभित विश्वविद्यालय गंगोह, सहारनपुर मे शिविर मे कर्नल आर. के. चौहान द्वारा संपूर्ण शिविर का निरीक्षण किया गया और एनसीसी कैडेट्स की सुविधाओं के विषय में जानकारी प्राप्त की व आपदा प्रबंधन के विषय में बताया।ए.डी.सी. दिनेश कुमार, डी. आर. नरेंद्र जी ने आपदा प्रबंधन के विषय में संपूर्ण जानकारी कैडेट को दी और बताया कि यदि किसी भूकम्प के कारण मकान ध्वस्त हो जाये तो उससे कैसे निपटा जा सकता है और बचाव कैसे किया जा सकता है इस सम्बन्ध में संपूर्ण जानकारी से अवगत कराया और भूकम्प से नुक्सान कितने प्रकार का होता हैं इस विषय को विस्तार पूर्वक बताया।

संयुक्त वार्षिक प्रशिक्षण कैंप के अंतर्गत आपदा प्रबंधन का प्रशिक्षण दिया गया

शिविर में कर्नल लक्ष्मण सिंह गुसाई द्वारा हथियार प्रशिक्षण के विषय में बताया गया और स्वास्थ्य के विषय में ध्यान देने के लिए बोला गया इससे एनसीसी कैडेटों को लाभ हुआ तथा उनका उत्साह वर्द्धन किया गया और कैंप में हथियार प्रशिक्षण सेकैडेटों के दिल से डर निकल जाता है, जिससे कैडेट सेना में भर्ती होने के पश्चात देश की सेवा में इनका उपयोग कर सकें।कार्यक्रम को आगे बढ़ाते हुए हवलदार प्रेम सिंह, नायाब सूबेदार निशान सिंह, ने हथियार प्रशिक्षण व मानचित्र रीडिंग के विषय में बताया।इस कार्यक्रम में ए. एन. ओ. लेफ्टिनेंट अखिलेश श्रीवास्तव जी के नेतृत्व में आज एनसीसी कैडेट को अनुशासन व एकता के विषय में बताया गया और इसके लाभ समाज में कैसे प्रभावी हो सकते हैं उसके विषय में बताया गया।

प्रमुख लोग रहे मौजूद

इनके सहयोग में द्वितीय ऑफिसर राजीव काम्बोज जी, तृतीय ऑफिसर अधिकारी अमित कुमार जीसीटीओ संदीप मोगा जीत था सीटीओ अरुण शर्मा, अनिल जोशी ने प्रतिभाग किया।इस कार्यक्रम में सूबेदार मेजर राजेंद्र सिंह, नायाब सूबेदार निशान सिंह, गंगा सिंह देउपा, जसपाल सिंह तथा बटालियन के बीएचएम कुल विंदर सिंह हवलदार प्रेम सिंह, सुरेंद्रसिंह, हरनेक सिंह इत्यादि ने प्रतिभा किया।इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए एनसीसी के सिविल स्टाफ श्री नवीन गुप्ताजी श्री सुहेल अहमद तथा श्री राहुल जी का विशेष योगदान रहा।आज प्रशिक्षण कार्यक्रम में सुबह पीटी तथा योग का अभ्यास के बाद फायरिंग का प्रारंभ करवाया गया।फायरिंग प्रशिक्षण में नायब सूबेदार निशांत सिंह, गंगा सिंह देउपात थाहवलदार सोम राज सिंह, गुरु बक्श सिंह, सुरेंद्र सिंह,कुलविंदर सिंह, पूरन सिंह द्वारा कैडेटों को प्रशिक्षण दिया गया।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Bhagwant Mann

अक्टूबर 25, 2026

Delhi Metropolitan Education

अक्टूबर 17, 2026

CM Yogi Adityanath

अक्टूबर 7, 2026

GLA University

सितम्बर 14, 2026

Delhi Metropolitan Education

सितम्बर 6, 2026

AIIMS Nagpur Recruitment 2026

सितम्बर 5, 2026