---Advertisement---

Sarkari Naukari की तैयारी करने वाले उम्मीदवारों के लिए खुशखबरी, इन विभागों में निकली बंपर भर्तियां

सरकारी नौकरी पाने के लिए जितने भी युवा तैयारी में लगे हुए हैं उन सभी के लिए देश के कई राज्यों ने भर्तियां निकाली है। इसकी सभी डिटेल्स यहां मौजूद है।

Avatar of Sriya Sri

By: Sriya Sri

Published: फ़रवरी 28, 2023 6:19 अपराह्न

Follow Us
---Advertisement---

Sarkari Naukari: जितने भी उम्मीदवार सरकारी नौकरी की तैयारी में लगे हुए हैं, उन सभी के लिए खुशखबरी है। बता दें, अब टीचर पद से लेकर बैंक तक में नौकरी करने का आपको सुनहरा अवसर मिलेगा। कई सारे विभागों एवं संस्थानों में बंपर वेकैंसी निकली है। इन पदों पर आवेदन कर आप आसानी से सरकारी नौकरी पा सकते हैं। तो आइए जानते हैं, किन विभागों में निकली है भारी भर्तियां।

बैंक ऑफ बड़ौदा रिक्रूटमेंट 2023

बैंक ऑफ बड़ौदा की ओर से सभी कैंडिडेट्स के लिए खुशखबरी है। बैंक द्वारा इक्वीजिशन अधिकारी के 500 पदों पर भर्ती निकाली गई है। इस भर्ती परीक्षा में शामिल होने के लिए सभी कैंडिडेट्स ऑफिशियल वेबसाइट bankofbaroda.in पर विजिट कर सकते हैं। आवेदन की अंतिम तिथि 14 मार्च तय की गई है।

एनएचएम यूपी भर्ती 2023

स्वास्थ्य विभाग में जितने भी कैंडिडेट्स करियर बनाना चाहते हैं वो सभी नेशनल हेल्थ मिशन उत्तर प्रदेश की वेकैंसी में शामिल हो सकते हैं। इस भर्ती में आवेदन करने वाले सभी योग्य उम्मीदवारों को एनएचएम के ऑफिशियल वेबसाइट upnrhm.gov.in पर विजिट करना होगा। बता दें, इस भर्ती परीक्षा में आवेदन करने की अंतिम तिथि 18 मार्च 2023 तय की गई है।

Also Read: Higher Education के मामले में UP ने मारी बाजी, AISHE की रिपोर्ट में 6 टॉपर राज्य का हुआ खुलासा

एचएसएससी टीजीटी भर्ती 2023

जितने भी उम्मीदवार शिक्षक बन अपना करियर स्थापित करना चाहते हैं, उन सभी के लिए हरियाणा कर्मचारी चयन किया ने ग्रुप सी के पदों पर भारी वेकैंसी निकाली है। इसमें टीचर के 7471 पद शामिल हैं। इसके लिए कैंडिडेट्स को ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट करना होगा। ऑफिशियल वेबसाइट है: hssc.gov.in बता दें, इस भर्ती परीक्षा में शामिल होने के लिए अंतिम तिथि 15 मार्च तय की गई है।

Also Read: Union Budget 2023: राष्ट्रपति ने कहा- हमें ऐसा भारत बनाना है जिसमें गरीबी न हो, वित्त मंत्री पेश करेंगी आर्थिक सर्वे

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Sriya Sri

Sriya Sri

मेरा नाम श्रीया श्री है। मैं पत्रकारिता अंतिम वर्ष की छात्रा हूं। मुझे लिखना बेहद पसंद है। फिलहाल मैं डीएनपी न्यूज नेटवर्क में कंटेंट राइटर हूं। मुझे स्वास्थ्य से जुड़ी कई चीजों के बारे में पता है और इसलिए मैं हेल्थ पर आर्टिकल्स लिखती हूं। इसके अलावा मैं धर्म, लाइफस्टाइल, एस्ट्रोलॉजी और एजुकेशन के विषय में भी आर्टिकल लिखती हूं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Arvind Kejriwal

जून 5, 2026

Sarthak Sidhant

जून 3, 2026

Anurag Dhanda

जून 2, 2026

CBSE Re-evaluation

जून 2, 2026

Rahul Gandhi

जून 1, 2026

Anurag Dhanda

मई 31, 2026