---Advertisement---

Hindustan Aeronautics Limited में ऑपरेटर के पद पर नौकरी पाने का मौका, अंतिम तिथि से पहले करें आवेदन; जानें डिटेल

HAL Recruitment 2024: भारत में सार्वजनिक क्षेत्र के प्रतिष्ठान, हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (HAL) में ऑपरेटर के विभिन्न पदों पर भर्ती निकली है। इसमें इलेक्ट्रानिक, सिविल, मैकेनिकल व अलग-अलग ट्रेड में ऑपरेटर पद पर नौकरी पाने का मौका है।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: जून 26, 2024 6:41 अपराह्न

HAL Recruitment 2024
Follow Us
---Advertisement---

HAL Recruitment 2024: भारत में सार्वजनिक क्षेत्र के प्रतिष्ठान, हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (HAL) में ऑपरेटर के विभिन्न पदों पर भर्ती निकली है। इसमें इलेक्ट्रानिक, सिविल, मैकेनिकल व अलग-अलग ट्रेड में ऑपरेटर पद पर नौकरी पाने का मौका है। ऐसे में नौकरी की तलाश में जुटे युवा उम्मीदवार, HAL की आधिकारिक साइट optnsk.reg.org.in पर जाकर 30 जून से पहले अपना आवेदन पूर्ण कर सकते हैं।

ऑपरेटर पद पर भर्ती से जुड़े डिटेल

हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (HAL) द्वारा ऑपरेटर के पदों पर की जा रही भर्ती (Vacancy) से जुड़े डिटेल इस प्रकार हैं-

कुल पद– 58
आवेदन की अंतिम तिथि– 30 जून 2024
आवेदन शुल्क– नि:शुल्क
आयु सीमा– न्यूनतम 18 वर्ष और अधिकतम 31/33/38 वर्ष (पद के अनुसार)
शैक्षणिक योग्यता– मान्यता प्राप्त संस्थान से SSC/SSC+, NTC/ITI+ NAC/NCVT व संबंधित क्षेत्र में इंजीनियरिंग डिप्लोमा की डिग्री।
चयन प्रक्रिया– लिखित परीक्षा एवं डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के आधार पर।
लिखित परीक्षा की तिथि– 14 जुलाई

कैसे करें आवेदन?

हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (HAL) की ओर से ऑपरेटर के विभिन्न पदों पर की जा रही भर्ती में शामिल होने के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया पूर्ण करनी होगी। इसके लिए सबसे पहले HAL की आधिकारिक साइट optnsk.reg.org.in पर जाएं।

HAL की आधिकारिक साइट पर जाने के बाद ‘New Registration’ लिंक पर क्लिक कर अपना पंजीकरण करें। पंजीकरण करने के बाद ‘Applicant Login’ लिंक को क्लिक कर सभी जानकारी दर्ज करें और डॉक्यूमेंट अपलोड करें। इस प्रक्रिया को पूर्ण कर आवेदन पूरा किया जा सकेगा।

नोट– HAL द्वारा ऑपरेटर के विभिन्न पदों पर की जा रही भर्ती से जुड़ी ज्यादा जानकारी हासिल करने के लिए आधिकारिक साइट optnsk.reg.org.in पर जाएं।

डिस्क्लेमर: यह खबर सामान्य जानकारी और लोगों के जागरूकता के लिए है। हम इन लेखों को प्रकाशित करने के लिए किसी प्रकार का शुल्क नहीं लेते हैं। हम ये खबर व्यापक जनहित के लिए करते हैं जिससे कि ज्यादा से ज्यादा लोगों तक इसकी जानकारी पहुँच सके। पाठकों को सलाह दी जाती है कि आवेदन करने से पहले आधिकारिक स्रोत से जानकारी को सत्यापित और प्रमाणित कर लें। डीएनपी न्यूज नेटवर्क प्रा. लिमिटेड या उसके लेखकों को समाचारों की प्रामाणिकता या अंतिम तिथियों, रिक्तियों की संख्या, वेतन आदि में बदलाव के लिए जिम्मेदार नहीं ठहराया जा सकता है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Punjab News

अप्रैल 16, 2026

Punjab News

अप्रैल 16, 2026

Punjab News

अप्रैल 16, 2026

Punjab News

अप्रैल 16, 2026

Rashifal 17 April 2026

अप्रैल 16, 2026

PM Modi

अप्रैल 16, 2026