---Advertisement---

IIT-बॉम्बे को पूर्व छात्र से मिला बड़ा तोहफा, गुप्त तरीके दान किए 160 करोड़ रुपए

आईआईटी बॉम्बे को एक बड़ा सरप्राइज मिला है। दरअसल आईआईटी के एक पूर्व छात्र ने विश्वविद्यालय को 160 करोड़ रुपए का गुप्त दान दिया है।

Avatar of Anjali Sharma

By: Anjali Sharma

Published: अगस्त 25, 2023 1:45 अपराह्न

Follow Us
---Advertisement---

IIT Bombay: इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ़ टेक्नोलॉजी भारत के प्रसिद्ध विश्वविद्यालयों में से एक है। इसमें हर साल लाखों की संख्या में विद्यार्थी दाखिला लेते हैं। ऐसे में आपको बता दें कि, आईआईटी बॉम्बे को एक बड़ा सरप्राइज मिला है। दरअसल आईआईटी के एक पूर्व छात्र ने विश्वविद्यालय को 160 करोड़ रुपए का गुप्त दान दिया है।

ऐसे में इस गुप्त दान के प्राप्त होने के बाद आईआईटी बॉम्बे के निदेशक सुभासिस चौधरी ने कहां कि, यह सबसे दुर्लभ अवसरों में से एक है जब हमें एक अनाम दान प्राप्त हुआ है। हालांकि यह अमेरिका में आम है। मुझे नहीं लगता कि हाल के दिनों में भारत में किसी भी विश्वविद्यालय को इतना बड़ा निजी उपहार मिला है, जहां दाता बिना चेहरे के रहना चाहता है।

इन चीजों में धनराशि का किया जाएगा इस्तेमाल

इसी कड़ी में विश्वविद्यालय के निदेशक ने कहा कि, दान की गई धनराशि परिसर में एक हरित ऊर्जा और स्थिरता अनुसंधान केंद्र स्थापित करने की दिशा में उपयोग की जाएगी। इसी के साथ उन्होंने बताया कि, इस राशि का एक हिस्सा नए बुनियादी ढांचे के निर्माण के लिए इस्तेमाल किया जाएगा।

वहीं राशि का एक बड़ा हिस्सा अनुसंधान के लिए अलग रखा जाएगा। उन्होंने बताया कि, जीईएसआर हब बैटरी प्रौद्योगिकियों, सौर फोटोवोल्टिक, जैव ईंधन, स्वच्छ-वायु विज्ञान, बाढ़ पूर्वानुमान और कार्बन कैप्चर सहित महत्वपूर्ण क्षेत्रों में अनुसंधान की सुविधा प्रदान करने में किया जाएगा।

इंफोसिस के अध्यक्ष ने भी दिए थे 315 करोड़ रुपए

इससे पहले इंफोसिस के अध्यक्ष नंदन नीलेकणि के संस्थान के प्रति परोपकारी समर्थन को मान्यता देने के लिए आईआईटी बॉम्बे में अपनी प्रतिष्ठित मुख्य इमारत उन्हें समर्पित की। इसी के साथ उन्होंने हाल ही में संस्थान के विकास और इसके साथ अपने जुड़ाव के 50 साल पूरे होने के मौके पर संस्थान को 315 करोड़ रुपए का दान दिया था। ‌

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Sharma

Anjali Sharma

अंजलि शर्मा पिछले 2 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हैं। अंजलि ने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई की है। फिलहाल अंजलि DNP India Hindi वेबसाइट में कंटेंट राइटर के तौर पर काम कर रही हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Bhagwant Mann

अक्टूबर 25, 2026

Delhi Metropolitan Education

अक्टूबर 17, 2026

CM Yogi Adityanath

अक्टूबर 7, 2026

GLA University

सितम्बर 14, 2026

Delhi Metropolitan Education

सितम्बर 6, 2026

AIIMS Nagpur Recruitment 2026

सितम्बर 5, 2026