---Advertisement---

India Post GDS Recruitment: 10वीं पास युवाओं के लिए सरकारी नौकरी! डाक विभाग में इस पद के लिए शुरू हुआ आवेदन

India Post GDS Recruitment: भारतीय डाक विभाग में ग्रामीण डाक सेवक (GDS) के 44228 रिक्त पदों पर भर्ती के लिए आवेदन शुरू हो गया है। इस लेख माध्यम से हम आपको भारतीय डाक विभाग में निकली GDS भर्ती के बारे में विस्तार से बताएंगे।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: जुलाई 17, 2024 6:25 अपराह्न

India Post GDS Recruitment
Follow Us
---Advertisement---

India Post GDS Recruitment: भारतीय डाक विभाग की ओर से 10वीं पास युवाओं के लिए सरकारी नौकरी की भर्ती निकली है। बता दें कि डाक विभाग ने ग्रामीण डाक सेवक (GDS) के 44228 पदों के लिए भर्ती से जुड़ा नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इस भर्ती में शामिल होने के लिए योग्य उम्मीदवार indiapostgdsonline.gov.in पर जाकर अपना आवेदन कर सकते हैं। ध्यान देने योग्य बात ये होगी कि ग्रामीण डाक सेवक (India Post GDS Recruitment) पद के लिए आवेदन की प्रक्रिया 5 अगस्त 2024 तक ही चलेगी।

ग्रामीण डाक सेवक पद के लिए नकली भर्ती से जुड़े डिटेल

भारतीय डाक विभाग में ग्रामीण डाक सेवक पद के लिए निकली भर्ती से जुड़े डिटेल इस प्रकार हैं-

आवेदन की अंतिम तिथि– 5 अगस्त 2024
आवेदन शुल्क– सामान्य/OBC वर्ग उम्मीदवारों के लिए 100 रुपये और SC/ST उम्मीदवारों के लिए नि:शुल्क।
नंबर ऑफ पोस्ट– 44228
आयु सीमा– न्यूनतम 18 वर्ष और अधिकतम 40 वर्ष (आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को सरकारी नियम के अनुसार छूट दी जाएगी)
शैक्षणिक योग्यता– उम्मीदवार 10वीं पास हो और जिस रीजन (क्षेत्र) से आवेदन कर रहा हो उसकी स्थानिय भाषा की जानकारी होनी चाहिए।
चयन प्रक्रिया– मेरिट बेसिस, डॉक्यूमेंड वेरिफिकेशन।

कैसे करें अप्लाई?

भारतीय डाक सेवा विभाग द्वारा ग्रामीण डाक सेवक के पद पर निकली भर्ती में शामिल होने के लिए सबसे पहले ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया को पूर्ण करना होगा। इसके लिए उम्मीदवार को पहले डाक विभाग के आधिकारिक साइट indiapostgdsonline.gov.in पर जाना होगा और पंजीकरण लिंक पर क्लिक करना होगा।

पंजीकरण लिंक पर क्लिक करने के बाद आवश्यक डिटेल दर्ज करें और साइट पर सभी आवश्यक डॉक्यूमेंट अपलोड करें। डॉक्यूमेंट अपलोड करने के बाद आवेदन शुल्क जमा कर ‘सबमिट’ विकल्प को चुनें। इस प्रक्रिया के तहत आवेदन पूर्ण किया जा सकेगा।

नोट– ग्रामीण डाक सेवक पद पर निकली भर्ती से जुड़ी ज्यादा जानकारी हासिल करने के लिए डाक विभाग के आधिकारिक साइट indiapostonline.gov.in पर जाएं।

डिस्क्लेमर: यह खबर सामान्य जानकारी और लोगों के जागरूकता के लिए है। हम इन लेखों को प्रकाशित करने के लिए किसी प्रकार का शुल्क नहीं लेते हैं। हम ये खबर व्यापक जनहित के लिए करते हैं जिससे कि ज्यादा से ज्यादा लोगों तक इसकी जानकारी पहुँच सके। पाठकों को सलाह दी जाती है कि आवेदन करने से पहले आधिकारिक स्रोत से जानकारी को सत्यापित और प्रमाणित कर लें। डीएनपी न्यूज नेटवर्क प्रा. लिमिटेड या उसके लेखकों को समाचारों की प्रामाणिकता या अंतिम तिथियों, रिक्तियों की संख्या, वेतन आदि में बदलाव के लिए जिम्मेदार नहीं ठहराया जा सकता है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Viral Video

फ़रवरी 28, 2026

Ayatollah Ali Khamenei

फ़रवरी 28, 2026

CM Yogi Adityanath

फ़रवरी 28, 2026

CM Yogi Adityanath

फ़रवरी 28, 2026

Delhi News

फ़रवरी 28, 2026

फ़रवरी 28, 2026