---Advertisement---

लंबे इंतजार के बाद जारी हुआ JEE Advance का Result जारी ,यहां देखें टॉपर्स की लिस्ट से लेकर सभी डिटेल्स

JEE Advance Result 2023: आईआईटी गुवाहाटी ने आज सुबह 10 बजे जेईई एडवांस के परिणाम अपनी आधिकारिक साइट पर जारी कर दिए हैं।

Avatar of Akansha Tiwari

By: Akansha Tiwari

Published: जून 18, 2023 11:03 पूर्वाह्न

Jee Advance 2023
Follow Us
---Advertisement---

JEE Advance Result 2023: आज यानि 18 जून को आईआईटी यानि भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान गुवाहाटी की ओर से जेईई (जॉइंट एंट्रेस एग्जामिनेशन) यानि Joint Entrance Examination एडवांस 2023 के परिणाम घोषित कर दिए गए हैं। जो भी अभ्यर्थी इस परीक्षा में शामिल हुए थे , वह आईआईटी गुवाहाटी की आधिकारिक साइट jeeadv.ac.in पर जाकर ऑनलाइन अपना परिणाम चेक कर सकते हैं। परिणाम आज सुबह 10 बजे जारी किया गया है। अभ्यर्थी अपने रिजल्ट को लेकर चितिंत दिखाई दे रहे थे।

ये भी पढे़ं: Uniform Civil Code पर मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड की तीखी प्रतिक्रिया, UCC को बताया ‘अनावश्यक, अव्यहारिक और खतरनाक ‘

किसने किया टॉप

इस बार आईआईटी गुवाहाटी के द्वारा आयोजित की गई परीक्षा में हैदराबाद के रहने वाले वविला चिदविलास रेड्डी  (वीसी रेड्डी) ने 341 नंबर के साथ पूरे देश में ऑल इंडिया वन रैंक हसिल की है। इसके साथ ही  लड़कियों में नयकांती नागा भाव्या श्री ने 298 अंकों के साथ टॉप किया है।

कब हुई थी जेईई एडवांस की परीक्षा

इस बार जेईई एडवांस की परीक्षा आईआईटी गुवाहाटी की ओर से 4 जून को आयोजित की गई थी। जिसमें करीब 1 लाख 90 हजार अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए थे। जिसमें से केवल 43,773 अभ्यर्थियों ने ही परीक्षा को क्लियर किया है। परीक्षा आईआईटी गुवाहाटी के द्वारा दो शिफ्टों में विभिन्न केद्रों पर आयोजित की गई थी।

परिणाम चेक करने की प्रक्रिया

अभ्यर्थी को अपना परिणाम देखने के लिए आईआईटी गुवाहाटी की ऑफिशिलय साइट पर जाना होगा। यहां पर दिए गए लिंक jeeadv.ac.in पर भी सीधा क्लिक कर सकते हैं।

 साइट ओपन होने के बाद अभ्यर्थी को  JEE Advance result 2023 के लिंक पर क्लिक करना है।

लिंक खुलने के बाद अपने ऐप्लीकेशन नंबर के मदद से लॉग-इन करना है।

उसके बाद अभ्यर्थी अपना परिणाम बिना किसी रुकावट के देख सकते हैं।

ये भी पढ़ें: Manipur Violence: मणिपुर में हिंसा का दौर जारी, उपद्रवियों ने केंद्रीय मंत्री आरके रंजन के घर में लगाई आग

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Rashifal 15 May 2026

मई 14, 2026

कल का मौसम 15 May 2026

मई 14, 2026

Heatwave Alert 15 May 2026

मई 14, 2026

Rekha Gupta

मई 14, 2026

AI Tools

मई 14, 2026

CM Bhagwant Mann

मई 14, 2026