JEE Main Result 2026: लाखों की संख्या में ऐसे अभ्यर्थी हैं जो परीक्षा देने के बाद परिणाम के इंतजार में बैठे हैं। खबरों की मानें तो एनटीए यानी नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ऐसे सभी छात्रों के इंतजार पर विराम लगा सकती है। एनटीए की ओर से आज जेईई मेन रिजल्ट 2026 सेक्शन-1 का जारी किया जा सकता है।
इसके जारी होते ही बीटेक और बीई (पेपर-1) के लिए परीक्षा देने वाले उम्मीदवारों के इंतजार पर विराम लग सकता है। अभ्यर्थी झटपट एनटीए की आधिकारिक साइट jeemain.nta.nic.in पर जाकर अपना परिणाम चेक कर सकते हैं। पुनर्मूल्यांकन या कॉपी दोबारा जांच करने पर एनटीए ने स्पष्ट कर दिया है कि परिणाम जारी होने के बाद इसकी कोई व्यवस्था नहीं होगी।
आधिकारिक लिंक से सीधे चेक करें JEE Main Result 2026
लाखों की संख्या में अभ्यर्थी जिन्होंने बीटेक और बीई के लिए प्रतियोगी परीक्षा में हिस्सा लिया था वे एनटीए की आधिकारिक साइट से परिणाम चेक कर सकते हैं। यदि एनटीए आज जेईई मेन रिजल्ट 2026 जारी करता है, तो ये तत्काल jeemain.nta.nic.in पर अपडेट होगा।
इस साइट पर जाकर प्रक्रिया के मुताबिक अभ्यर्थी अपना परिणाम चेक कर इंतजार खत्म कर सकते हैं। मालूम हो कि 21 से 29 जनवरी 2026 तक कई शिफ्ट में हुई जेईई मेन की परीक्षा में करीब 13 लाख अभ्यर्थियों ने हिस्सा लिया था। इन सभी छात्रों को जईई मेन रिजल्ट 2026 का इंतजार बेसब्री से है, ताकि वे आगे की पढ़ाई शुरू कर सकें।
पुनर्मूल्यांकन पर नेशनल टेस्टिंग एजेंसी का क्लियर स्टैंड!
एनटीए की ओर से परीक्षा कॉपी के पुनर्मूल्यांकन या दोबारा जांच पर स्पष्ट रुख रखा गया है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने साफ किया है कि जेईई मेन रिजल्ट 2026 जारी होने के बाद अंकों की दोबारा जांच या पुनर्मूल्यांकन नहीं की जाएगी। जितने भी अभ्यर्थियों की आपत्ती सामने आई थी, उसकी जांच के बाद ही अंतिम आंसर-की तैयार की गई है। उसी आधार पर परिणाम जारी किया जाएगा।
ऐसे में पुनर्मूल्यांकन या दोबारा जांच का कोई मतलब नहीं है। अब सबकी नजरें बस एनटीए के आधिकारिक ऐलान पर टिकीं हैं। अब देखना दिलचस्प होगा कि एनटीए क्या आज यानी 16 फरवरी को ही जेईई मेन रिजल्ट 2026 जारी कर अभ्यर्थियों के इंतजार पर विराम लगाता है, या छात्रों के हिस्से अभी और इंतजार की घड़ी आएगी।






