---Advertisement---

JPSC Recruitment 2024: सहायक वन संरक्षक व फॉरेस्ट ऑफिसर के पद पर नौकरी पाने का मौका, जानें भर्ती से जुड़े सभी डिटेल

JPSC Recruitment 2024: झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) की ओर से सहायक वन संरक्षक व फॉरेस्ट ऑफिसर के पद पर भर्ती से जुड़ा नोटिफिकेशन जारी किया गया है। इसके तहत इच्छुक उम्मीदवार 10 अगस्त 2024 तक अपना आवेदन पूर्ण कर खुद को भर्ती से पात्र बना सकते हैं।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: जुलाई 29, 2024 6:45 अपराह्न

JPSC Recruitment 2024
Follow Us
---Advertisement---

JPSC Recruitment 2024: झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) की ओर से सहायक वन संरक्षक व फॉरेस्ट ऑफिसर के पद पर भर्ती से जुड़ा नोटिफिकेशन जारी किया गया है। इसके तहत इच्छुक उम्मीदवार 10 अगस्त 2024 तक अपना आवेदन पूर्ण कर खुद को भर्ती से पात्र बना सकते हैं। आवेदन के लिए उम्मीदवारों को लोक सेवा आयोग की आधिकारिक वेबसाइट jpsc.gov.in पर जाना होगा और तय प्रक्रिया का पालन कर आवेदन पूर्ण करना होगा। (JPSC Recruitment 2024)

भर्ती से जुड़े डिटेल

झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) की ओर से सहायक वन संरक्षक व फॉरेस्ट ऑफिसर के पद पर निकली भर्ती से जुड़े डिटेल इस प्रकार हैं-

पद– सहायक वन संरक्षक एवं फॉरेस्ट ऑफिसर
कुल पोस्ट– 248 (सहायक वन संरक्षक के 78 और वन क्षेत्र पदाधिकारी 170 पोस्ट)
आवेदन की अंतिम तिथि- 10 अगस्त 2024
आवेदन शुल्क– सामान्य, EWS व OBC वर्ग के उम्मीदवारों के लिए 600 रुपये और SC/ST उम्मीदवारों के लिए 150 रुपये
आयु सीमा– न्यूनतम 21 वर्ष और अधिकतम 35 वर्ष (SC/ST उम्मीदवारों के लिए अधिकतम 40 वर्ष)
चयन प्रक्रिया– प्रीलिम्स परीक्षा, मेन्स परीक्षा और साक्षात्कार के आधार पर।
शैक्षणिक योग्यता– कृषि, भौतिकी, प्राणी विज्ञान, वनस्पति विज्ञान औरपशु चिकित्सा विज्ञान में ऑनर्स या सिविल, मैकेनिकल व केमिकल में इंजीनियरिंग की डीग्री।

कैसे करें आवेदन?

JPSC द्वारा सहायक वन संरक्षक व फॉरेस्ट ऑफिसर के पद पर निकली भर्ती में शामिल होने के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया को पूर्ण करना बेहद जरुरी है। इसके लिए उम्मीदवार को सबसे पहले आयोग के आधिकारिक वेबसाइट jpsc.gov.in पर जाना होगा। इसके बाद अपना इ-मेल, संपर्क सूत्र, यूजर आईडी और पासवर्ड डालकर अकाउंट बनाएं।

अकाउंट बनाने के बाद सभी आवश्यक जानकारी व दस्तावेज अपलोड करें। इसके बाद आवेदन शुल्क का भुगतान कर ‘सबमिट’ विकल्प को चुनें। इस प्रक्रिया के तहत आवेदन की प्रक्रिया पूर्ण की जा सकेगी।

नोट– इस भर्ती से जुड़ी ज्यादा जानकारी हासिल करने के लिए आयोग के आधिकारिक वेबसाइट jpsc.gov.in पर जाएं।

डिस्क्लेमर: यह खबर सामान्य जानकारी और लोगों के जागरूकता के लिए है। हम इन लेखों को प्रकाशित करने के लिए किसी प्रकार का शुल्क नहीं लेते हैं। हम ये खबर व्यापक जनहित के लिए करते हैं जिससे कि ज्यादा से ज्यादा लोगों तक इसकी जानकारी पहुँच सके। पाठकों को सलाह दी जाती है कि आवेदन करने से पहले आधिकारिक स्रोत से जानकारी को सत्यापित और प्रमाणित कर लें। डीएनपी न्यूज नेटवर्क प्रा. लिमिटेड या उसके लेखकों को समाचारों की प्रामाणिकता या अंतिम तिथियों, रिक्तियों की संख्या, वेतन आदि में बदलाव के लिए जिम्मेदार नहीं ठहराया जा सकता है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Rashifal 25 July 2025

जुलाई 24, 2026

CJP Protest

जुलाई 24, 2026

Rain Alert 25 July 2026

जुलाई 24, 2026

कल का मौसम 25 July 2026

जुलाई 24, 2026

Vande Bharat Train

जुलाई 24, 2026

Dia Mirza

जुलाई 24, 2026