---Advertisement---

MP Board 10th, 12th Result 2026: चंद पलों का इंतजार, वेबसाइट ही नहीं, बल्कि DigiLocker और मोबाइल ऐप से भी छात्र चेक कर सकते हैं अपना परिणाम

MP Board 10th, 12th Result 2026: एमपी बोर्ड 10वीं, 12वीं का रिजल्ट 2026 का इंतजार जल्द ही खत्म हो सकता है। ऐसे में छात्र आधिकारिक वेबसाइट के अलावा डिजिलॉकर और मोबाइल ऐप के जरिए भी अपना स्कोर चेक कर सकते हैं।

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: अप्रैल 15, 2026 11:45 पूर्वाह्न

MP Board 10th, 12th Result 2026
Follow Us
---Advertisement---

MP Board 10th, 12th Result 2026: अप्रैल का महीना है, तो छात्रों को अपनी बोर्ड परीक्षाओं के परिणाम का इंतजार है। ऐसे में मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने मंगलवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स यानी ट्विटर पर बताया था कि एमपी के बोर्ड परीक्षा का नतीजा बुधवार को घोषित किया जाएगा। ऐसे में एमपी बोर्ड 10वीं, 12वीं का रिजल्ट 2026 इंतजार जल्द ही कुछ पलों में समाप्त हो सकता है। सीएम मोहन के मुताबिक, बोर्ड कक्षा 10वीं और 12वीं का रिजल्ट 2026 सुबह 11 बजे तक जारी हो सकता है। परीक्षा देने वाले छात्र अपने जरूरी दस्तावेजों के साथ तैयार रह सकते हैं, ताकि बिना देर किए अपना परिणाम चेक कर सके।

एमपी बोर्ड 10वीं, 12वीं का रिजल्ट 2026: वेबसाइट पर इन स्टेप्स को करें फॉलों

अगर आपने एमपी बोर्ड 10वीं और 12वीं की परीक्षा दी है, तो नीचे बताए गए तरीके के जरिए अपना परिणाम चेक कर सकते हैं। एमपी बोर्ड 10वीं, 12वीं का रिजल्ट 2026 जांचने के लिए छात्रों को आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।

  • सबसे पहले स्टूडेंट्स को आधकारिक वेबसाइट mpbse.nic.in, mpresults.nic.in पर विजिट करना होगा।
  • इसके बाद क्लास 10वीं के रिजल्ट 2026 या 12वी कक्षा का परिणाम 2026 के लिंक पर क्लिक करें।
  • फिर छात्रों को अपना रोल नंबर और मांगी गई अन्य जानकारी को दर्ज करें और सबमिट कर दें।
  • ऐसा करने के बाद आपके सामने स्क्रीन पर परिणाम फ्लैश हो जाएगा।
  • भविष्य की जरूरत के लिए अपने स्कोर को किसी डिवाइस पर डाउनलोड करने के बाद उसे सेव कर लें।

डिजिलॉकर के माध्यम से चेक करें अपना परीक्षा परिणाम

एमपी बोर्ड 10वीं, 12वीं का रिजल्ट 2026 डिजिलॉकर के जरिए चेक करने के लिए छात्रों को कुछ आसान से स्टेप्स को फॉलो करना होगा।

  • सबसे पहले अपने डिवाइस में डिजिलॉकर की आधिकारिक साइट digilocker.gov.in पर जाना होगा।
  • अगर आपका डिजिलॉकर अकाउंट नहीं है, तो अकाउंट क्रिएट करें। जिनका पहले से अकाउंट है, वो
  • अपनी आईडी और पासवर्ड दर्ज करके लॉगइन कर सकते हैं।
  • इसके बाद एजुकेशन या रिजल्ट सेक्शन में जाकर एमपी बोर्ड पर क्लिक करें।
  • फिर छात्रों को अपना रोल नंबर, स्कूल नंबर समेत मांगी गई तमाम जानकारी को भरना होगा।
  • सही डिटेल दर्ज करने के बाद सबमिट करें, फिर परिणाम स्क्रीन पर आ जाएगा।
  • रिजल्ट को डाउनलोड करके उसका प्रिंट निकाल लें।

मोबाइल ऐप से ऐसे चेक करें अपना स्कोर

उधर, एमपी बोर्ड 10वीं, 12वीं का रिजल्ट 2026 चेक करने के लिए छात्र मोबाइल ऐप का भी इस्तेमाल कर सकते हैं।

  • सबसे पहले गूगल प्ले स्टोर पर जाकर MP Mobile या MPBSE App डाउनलोड करें।
  • इसके बाद छात्रों को ऐप पर अपना रजिस्ट्रेशन या अकाउंट क्रिएट करना होगा।
  • फिर ‘Know Your Result’ सेक्शन में जाएं।
  • इसके बाद छात्र 10वीं और 12वीं में से किसी एक बोर्ड का चुनाव करें।
  • फिर रोल नंबर समेत अन्य जानकारी को दर्ज करें और सबमिट करें।
  • ऐसा करने के बाद परिणाम सामने आ जाएगा। आप भविष्य के लिए इसे डाउनलोड या स्क्रीनशॉट ले सकते हैं। या फिर डिवाइस में सेव कर सकते हैं।

गौरतलब है कि एमपी बोर्ड 10वीं की परीक्षा 11 फरवरी से 3 मार्च, 2026 तक आयोजित की गई। वहीं, एमपी बोर्ड 12वीं की परीक्षाएं 7 फरवरी से 3 मार्च, 2026 तक आयोजित की गईं।

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Punjab News

मई 30, 2026

Punjab News

मई 30, 2026

Punjab News

मई 30, 2026

Rashifal 31 May 2026

मई 30, 2026

CM Bhagwant Mann

मई 30, 2026

Punjab News

मई 30, 2026