---Advertisement---

NEET PG 2025 Result: नीट पीजी 2025 का रिजल्ट इस तारीख को होगा जारी, मोबाइल से कर सकेंगे चेक, देखें डिटेल्स

NEET PG 2025 Result: यह परीक्षा मेडिकल पीजी कोर्स में एडमिशन के लिए आयोजित की जाती रही है। इस साल NEET PG 2025 परीक्षा में 2.42 लाख से अधिक उम्मीदवार शामिल हुए थे। यह परीक्षा 301 शहरों में आयोजित की गई थी। जिसमें NEET PG 2025 परीक्षा 1052 केंद्रों पर एक ही पाली में CBT मोड में आयोजित की गई थी।

Avatar of Rupesh Ranjan

By: Rupesh Ranjan

Published: अगस्त 4, 2025 2:01 अपराह्न

NEET PG 2025 Result (प्रतीकात्मक तस्वीर)
Follow Us
---Advertisement---

NEET PG 2025 Result: नीट पीजी 2025 परीक्षा परिणाम और आंसर-की का इंतज़ार कर रहे उम्मीदवारों के लिए अच्छी खबर आई है। यह जानकर सभी उम्मीदवार खुश हो जाएँगे। 3 अगस्त को राष्ट्रीय आयुर्विज्ञान परीक्षा बोर्ड (NBEMS) द्वारा देश भर के विभिन्न केंद्रों पर इस परीक्षा का आयोजन किया गया था। जिसमें दो लाख से ज़्यादा उम्मीदवारों के शामिल होने की खबर हैं। हालाँकि, इन सब बातों के बीच, इस परीक्षा के परिणाम घोषणा को लेकर चर्चा गरम है कि रिजल्ट घोषित होने के बाद इसे कब और कहाँ देखा जा सकता है।

NEET PG 2025 का रिजल्ट कब होगा जारी?

आपको बता दें कि यह परीक्षा मेडिकल पीजी कोर्स में एडमिशन के लिए आयोजित की जाती रही है। इस साल NEET PG 2025 परीक्षा में 2.42 लाख से अधिक उम्मीदवार शामिल हुए थे। यह परीक्षा 301 शहरों में आयोजित की गई थी। जिसमें NEET PG 2025 परीक्षा 1052 केंद्रों पर एक ही पाली में CBT मोड में आयोजित की गई थी। इस परीक्षा में बेहतर सुरक्षा बनाए रखने के लिए, NBEMS ने गृह मंत्रालय के भारतीय साइबर अपराध समन्वय केंद्र (I4C) की भी मदद ली। विभिन्न संवेदनशील परीक्षा केंद्रों पर 300 से अधिक साइबर कमांडो तैनात किए गए थे। कुल मिलाकर, यह परीक्षा शांतिपूर्ण तरीके से आयोजित की गई। अब इस परीक्षा की उत्तर कुंजी और परिणाम घोषणा की बारी है। जिसके संबंध में मीडिया रिपोर्ट्स में कई लेटेस्ट अपडेट सामने आए हैं।

NEET PG 2025 Result: इस दिन होगा जारी

मालूम हो कि राष्ट्रीय आयुर्विज्ञान परीक्षा बोर्ड (NBEMS) की ओर से नीट पीजी 2025 का रिजल्ट 3 सितंबर को जारी किया जाएगा। जिसको लेकर तमाम तैयारी चल रही है। ध्यान रहे कि NEET PG 2025 Result जारी होने के बाद अभ्यर्थी NBEMS की आधिकारिक वेबसाइट nbe.edu.in पर जाकर नीट पीजी 2025 परीक्षा परिणाम चेक कर सकेंगे। इसके लिए कैंडिडेट को अपना रोल नंबर, रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्म तिथि साथ रखना होगा।

ये भी पढ़ें: CBSE Class 10 Compartment Result 2025: सीबीएसई 10वीं बोर्ड कंपार्टमेंट रिजल्ट होने वाला है जारी! जानें कहां कर पाएंगे चेक

Avatar of Rupesh Ranjan

Rupesh Ranjan

Rupesh Ranjan is an Indian journalist. These days he is working as a Independent journalist. He has worked as a sub-editor in News Nation. Apart from this, he has experience of working in many national news channels.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Income Tax News

फ़रवरी 12, 2026

Anurag Dhanda

फ़रवरी 12, 2026

Ganga Expressway

फ़रवरी 12, 2026

Bhagwant Mann

फ़रवरी 12, 2026

CM Bhagwant Mann

फ़रवरी 12, 2026

Bhagwant Mann

फ़रवरी 12, 2026