---Advertisement---

Punjab: नए साल की शुरुआत में CM मान ने शिक्षकों को दिया तोहफा, शिक्षा विभाग में होगी लगभग 4000 नियुक्ति

Punjab: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान राज्य के विकास और युवाओं को रोजगार देने के लिए कई तरह की योजनाएं और भर्तियां निकाल रहे हैं। जिस तरह पुलिस विभाग में हर साल भर्ती निकालने का ऐलान किया, उसी बीच अब भगवंत मान ने लुधियाना के मास्टर कैडर के 3910 अध्यापकों को नियुक्ति पत्र सौंपने का ...

Read more

Avatar of Nimmi Rani

By: Nimmi Rani

Published: जनवरी 5, 2023 12:30 अपराह्न

Follow Us
---Advertisement---

Punjab: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान राज्य के विकास और युवाओं को रोजगार देने के लिए कई तरह की योजनाएं और भर्तियां निकाल रहे हैं। जिस तरह पुलिस विभाग में हर साल भर्ती निकालने का ऐलान किया, उसी बीच अब भगवंत मान ने लुधियाना के मास्टर कैडर के 3910 अध्यापकों को नियुक्ति पत्र सौंपने का फैसला किया है। इन सभी अध्यापकों की नियुक्ति शिक्षा विभाग में की जाएगी। इस संबंध में सीएम भगवंत मान ने ट्वीट भी किया है।

सीएम मान ने ट्वीट कर दी जानकारी

सीएम भगवंत मान ने ट्वीट कर लिखा है कि “वादे के मुताबिक हम नई साल की शुरुआत रोजगार के साथ करने जा रहे हैं। आज हम लुधियाना में मास्टर कैडर के 3910 शिक्षकों को नियुक्ति पत्र बांटने जा रहे हैं। मैं पंजाबियों को विश्वास दिलाता हूं कि सभी मुद्दों का समाधान किया जाएगा। इस नए साल से मेरी सरकार रोजगार, स्वास्थ्य, शिक्षा और व्यवसाय को प्राथमिकता देगी।” बता दें कि सीएम भगवंत मान ने शिक्षा और रोजगार के क्षेत्र में कई बेहतर कदम उठाए हैं। इसी संदर्भ में अब उन्होंने शिक्षकों के प्रति नियुक्ति पत्र सौंपने की बात कही।

Also Read- PUNJAB चला बनने पर्यटन राज्य, 2022 में किए अनेकों प्रयास, बोली मंत्री ANMOL GAGAN MAAN

जनवरी के महीने में पुलिस भर्तियां शुरू होंगी

बता दें कि अब पंजाब सरकार जनवरी के पहले हफ्ते में ही युवाओं के लिए रोजगार के अवसर प्रदान कर रही है।। इसी बीच अब पंजाब पुलिस विभाग में भी भर्तियों को शुरू किया जाएगा। हर साल भर्ती प्रक्रिया को जनवरी से शुरू किया जाएगा और अक्टूबर तक पूरा किया जाएगा। पंजाब में आप की नई सरकार ने पुलिस विभाग में भर्ती कराने का फैसला लिया। इससे युवाओं को जहां नौकरी मिलेगी वहीं युवा विदेश में जाने से भी रुकेंगे। पुलिस विभाग में भर्ती प्रक्रिया के इस फैसले पर कैबिनेट बैठक में भी मंजूरी मिली। अब इस प्रक्रिया का शेड्यूल भी जारी किया जा सकता है।

Also Read- पलक झपकते ही गायब हो जाएगी SKODA की ये तूफानी ELECTRIC CAR, सिंगल चार्ज पर देगी 500 KM की रेंज

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CM Bhagwant Mann

मई 13, 2026

CM Bhagwant Mann

मई 13, 2026

हरपाल सिंह चीमा

मई 13, 2026

Punjab News

मई 13, 2026

Punjab News

मई 13, 2026

Punjab News

मई 13, 2026