---Advertisement---

Rajasthan Board Class 10th Result 2026: जल्द आ सकता क्लास 10 बोर्ड का रिजल्ट, इस डायरेक्ट लिंक से सीधे डाउनलोड करें अपना परिणाम

Rajasthan Board Class 10th Result 2026: अगले कुछ घंटों में राजस्थान बोर्ड कक्षा 10वीं का रिजल्ट 2026 जारी हो सकता है। ऐसे में छात्र इस सीधे लिंक के जरिए अपना रिजल्ट जांच सकते हैं। यहां पर ऑफलाइन तरीका भी बताया गया है।

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: मार्च 23, 2026 11:47 पूर्वाह्न

Rajasthan Board Class 10th Result 2026
Follow Us
---Advertisement---

Rajasthan Board Class 10th Result 2026: राजस्थान कक्षा 10वीं की बोर्ड परीक्षा देने वाले सैंकड़ों छात्रों को अपने परिणाम का इंतजार है। ताकि वे अपने भविष्य की तैयारी शुरू कर सके। ऐसे में छात्रों का इंतजार जल्द ही पूरा हो सकता है। राजस्थान बोर्ड कक्षा 10वीं का रिजल्ट 2026 किसी भी वक्त घोषित किया जा सकता है। ऐसे में परीक्षा देने वाले छात्रों को अपना परिणाम जांचने के लिए ज्यादा मेहनत नहीं करनी होगी। आप इस खबर में दिए गए सीधे रिजल्ट लिंक से अपना नतीजा चेक कर सकते हैं।

Rajasthan Board Class 10th Result 2026 चेक करने के लिए इस लिंक की लें मदद

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि राजस्थान बोर्ड कक्षा 10वीं का रिजल्ट 2026 देखने के लिए छात्रों को आरबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट rajasthan.gov.in पर जाना होगा। इस लिंक के जरिए सभी स्टूडेंट अपने नतीजे डाउनलोड कर सकते हैं।

आधिकारिक वेबसाइट खोलने के बाद होमपेज पर कक्षा 10 बोर्ड रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें। अपना रोल नंबर डालें और “Submit” पर क्लिक करें। आपका रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देगा। इसके बाद अपने परिणाम को डाउनलोड करें और भविष्य के लिए उसका प्रिंट भी निकाल लें।

राजस्थान बोर्ड कक्षा 10वीं का रिजल्ट 2026 चेक करने के लिए ये 2 विकल्प भी मौजूद

वहीं, ऑफिशियल वेबसाइट के साथ ही छात्र DigiLocker ऐप की मदद से भी अपना रिजल्ट जांच सकते हैं। इसके लिए आपको कुछ आसान से स्टेप्स को फॉलो करना है। सबसे पहले आपके स्मार्टफोन में डिजिलॉकर ऐप होना चाहिए। फिर ऐप खोलकर अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर का इस्तेमाल करके लॉग इन करें। “Rajasthan Board” खोजें और कक्षा 10 के रिजल्ट लिंक को चुनें। अपनी मार्कशीट तुरंत डाउनलोड करें।

इसके अलावा, आप राजस्थान बोर्ड कक्षा 10वीं का रिजल्ट 2026 को ऑफलाइन भी चेक कर सकते हैं। सबसे पहले अपने मोबाइल फोन पर SMS विकल्प खोलें। फिर RJ10 लिखकर स्पेस दें और अपना ROLL NUMBER टाइप करें। इसे 5676750 या 56263 पर भेजें। राजस्थान बोर्ड 10वीं का परिणाम 2026 की मार्कशीट आपके मोबाइल नंबर पर भेज दी जाएगी।

गौरतलब है कि इस वर्ष 12 से 28 फरवरी तक आयोजित राजस्थान कक्षा 10 की परीक्षा के लिए कुल 1068078 छात्रों ने पंजीकरण कराया था। कक्षा 10 के परिणाम के बाद 1 अप्रैल से नए शैक्षणिक सत्र की शुरुआत हो जाएगी।

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CM Bhagwant Mann

मार्च 23, 2026

CM Bhagwant Mann

मार्च 23, 2026

PM Modi

मार्च 23, 2026

Bhagwant Mann

मार्च 23, 2026

Mohan Yadav

मार्च 23, 2026

CM Yogi Adityanath

मार्च 23, 2026