---Advertisement---

Rajasthan BSTC Pre DElEd Result 2025 को लेकर सुगबुगाहट हुई तेज; आज इतने बजे जारी होगा रिजल्ट, उम्मीदवार ऐसे चेक करें अपने परिणाम; जानें सबकुछ

Rajasthan BSTC Pre DElEd Result 2025: राजस्थान बीएसटीसी परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों के लिए आज बड़ा दिन होने जा रहा है, क्योंकि काफी इंतजार के बाद आज विभाग द्वारा Rajasthan BSTC Pre DElEd Result 2025 जारी किया जाएगा। जानकारी के मुताबिक ये नतीजें आज शाम 5 बजे जारी हो सकते है। बता दें ...

Read more

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: जून 14, 2025 12:08 अपराह्न | Updated: जून 14, 2025 5:30 अपराह्न

Rajasthan BSTC Pre DElEd Result 2025
Follow Us
---Advertisement---

Rajasthan BSTC Pre DElEd Result 2025: राजस्थान बीएसटीसी परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों के लिए आज बड़ा दिन होने जा रहा है, क्योंकि काफी इंतजार के बाद आज विभाग द्वारा Rajasthan BSTC Pre DElEd Result 2025 जारी किया जाएगा। जानकारी के मुताबिक ये नतीजें आज शाम 5 बजे जारी हो सकते है। बता दें कि रिजल्ट जारी होने के बाद उम्मीदवारों क काउंसलिंग रजिस्ट्रेशन ऑनलाइन जमा करना होगा, जिसमे 3000 रूपये का शुल्क लगेगा। जानकारी के मुताबिक इसकी शुरूआत काउंसलिंग रजिस्ट्रेशन ऑनलाइन जमा करने की प्रक्रिया 15 जून से शुरू हो जाएगी और 23 जून को खत्म होगा।

Rajasthan BSTC Pre DElEd Result 2025 चेक करने की प्रक्रिया

  • सबसे पहले उम्मीदवारों को प्री डी.एल.एड की आधिकारिक वेबसाइट predeledraj2025.in पर जाना होगा।
  • इसके बाद होमपेज पर मौजूद रिजल्ट पर क्लिक करना होगा।
  • उम्मीदवार के स्क्रीन पर एक नया होमपेज खुल जाएगा, जिसके बाद उन्हें कुछ जरूरी डिटेल दर्ज करनी होगी, जिसमें आवेदन संख्या, जन्म तिथि समेत कई अन्य चीजें शामिल होंगी।
  • इसके बाद आपका रिजल्ट आपके स्क्रीन पर दिखाई देने लगेगा और भविष्य के लिए आप उसे डाउनलोड भी कर सकते है।

राजस्थान बीएसटीसी प्री डीईएलएड परीक्षा क्यों की जाती है आयोजित

गौरतलब है कि राजस्थान में कक्षा 1 से 5वीं तक शिक्षक बनने के लिए दो साल का DElEd कोर्स अनिवार्य है। वहीं इस परीक्षा के बिना यह संभव नहीं हो सकता है, इसलिए राजस्थान बीएसटीसी प्री डीईएलएड परीक्षा आयोजित की जाती है, रिजल्ट जारी होने के बाद उम्मीदवारों को काउंसलिंग रजिस्ट्रेशन एवं 3000/- रूपये का शुल्क ऑनलाइन (ई-मित्र/नेट बैंकिंग/डेबिट/क्रेडिट कार्ड/यूपीआई के माध्यम से) भुगतान करना होगा, साथ ही शिक्षण संस्थाओं में ऑनलाइन सूची के अनुसार विकल्प भी भरना होगा। 15 जून से इसकी शुरूआत होगी, और 23 जून को ये खत्म हो जाएगा। लिखित परीक्षा 1 जून 2025 को आयोजित की गई थी। परीक्षा दो पालियों में आयोजित की गई थी- पहली पाली सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर 2.30 बजे से शाम 5.30 बजे तक।

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Rashifal 16 April 2026

अप्रैल 15, 2026

Heatwave Alert 16 April 2026

अप्रैल 15, 2026

Anurag Dhanda

अप्रैल 15, 2026

कल का मौसम 16 April 2026

अप्रैल 15, 2026

Artificial Intelligence

अप्रैल 15, 2026

CM Yogi Adityanath

अप्रैल 15, 2026