---Advertisement---

Rajasthan HC Recruitment 2024: डिस्ट्रिक्ट जज बनने का सुनहरा मौका! योग्य उम्मीदवार जल्द करें अप्लाई; जानें डिटेल

Rajasthan HC Recruitment 2024: विधि या कानून (Law) क्षेत्र से जुड़े योग्य उम्मीदवारों के लिए सुनहरा अवसर मिल रहा है। जानकारी के मुताबिक राजस्थान हाईकोर्ट (RHC) की ओर से डिस्ट्रिक्ट जज के पोस्ट पर भर्ती से जुड़ा नोटिफिकेशन जारी हुआ है।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: जुलाई 10, 2024 6:36 अपराह्न

Rajasthan HC Recruitment 2024
Follow Us
---Advertisement---

Rajasthan HC Recruitment 2024: विधि या कानून (Law) क्षेत्र से जुड़े योग्य उम्मीदवारों के लिए सुनहरा अवसर मिल रहा है। जानकारी के मुताबिक राजस्थान हाईकोर्ट (RHC) की ओर से राजस्थान न्यायिक सेवा नियम, 2010 के अंतर्गत, डिस्ट्रिक्ट जज के पोस्ट पर भर्ती से जुड़ा नोटिफिकेशन जारी हुआ है। इस भर्ती में शामिल होने के लिए लॉ के क्षेत्र में डिग्री हासिल कर चुके उम्मीदवार 9 अगस्त 2024 से पहले अपना आवेदन पूर्ण कर सकते हैं। ऐसे में आइए हम आपको राजस्थान हाईकोर्ट की ओर से डिस्ट्रिक्ट जज के पोस्ट पर की जा रही भर्ती के बारे में विस्तार से बताते हैं। (Rajasthan HC Recruitment 2024)

डिस्ट्रिक्ट बनने का सुनहरा मौका

राजस्थान हाईकोर्ट (RHC) की ओर से डिस्ट्रिक्ट जज बनने का सुनहरा अवसर उपलब्ध कराया जा रहा है। जानकारी के मुताबिक RHC की ओर से इस पद पर भर्ती से जुड़ा एक नोटिफिकेशन जारी किया है। RHC में डिस्ट्रिक्ट जज के पद पर होने वाले भर्ती से जुड़े सभी डिटेल इस प्रकार हैं-

कुल पद– 95
आवेदन की अंतिम तिथि– 9 अगस्त 2024
आवेदन शुल्क– सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों के लिए 1500 रुपये और अन्य शेष बचे वर्गों के लिए 1250 रुपये।
सैलरी– चयन होने के बाद 144840 रुपये से लेकर 194660 रुपये तक।
आयु सीमा– 1 जनवरी 2025 को आवेदक की उम्र न्यूनतम 35 वर्ष और अधिकतम 45 वर्ष होनी चाहिए। (आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को सरकारी नियम के अनुसार छूट)
शैक्षणिक योग्यता– मान्यता प्राप्त उच्च शिक्षा संस्थान से लॉ की डिग्री और कम से कम 7 वर्ष की लॉ प्रैक्टिस।
चयन प्रक्रिया– लिखित परीक्षा के आधार पर।

कैसे करें आवेदन?

राजस्थान हाईकोर्ट की ओर से डिस्ट्रिक्ट जज के 95 पदों पर निकाली गई भर्ती में शामिल होने के लिए पात्रता का होना बेहद अनिवार्य है। यदि आवेदक भर्ती के लिए पात्र हैं तो वे RHC के आधिकारिक साइट hcraj.nic.in/hcraj पर जाकर अपना आवेदन पूर्ण कर सकते हैं। इसके लिए आधिकारिक साइट पर जाकर ‘Recruitment‘ टैब पर क्लिक करना होगा।

Recruitment टैब पर क्लिक करने के बाद ‘Online Application Portal’ पर जाएं और अपना पंजीकरण करें। पंजीकरण करने के बाद लॉग इन के माध्यम से सभी आवश्यक डिटेल दर्ज करें और आवेदन शुल्क का भुगतान कर ‘सबमिट’ विकल्प को चुनें। इस प्रक्रिया को पूर्ण कर उम्मीदवार अपना आवेदन पूर्ण कर सकते हैं।

नोट– इस भर्ती से ज्यादा जानकारी हासिल करने के लिए RHC के आधिकारिक साइट hcraj.nic.in/hcraj पर जाएं।

डिस्क्लेमर: यह खबर सामान्य जानकारी और लोगों के जागरूकता के लिए है। हम इन लेखों को प्रकाशित करने के लिए किसी प्रकार का शुल्क नहीं लेते हैं। हम ये खबर व्यापक जनहित के लिए करते हैं जिससे कि ज्यादा से ज्यादा लोगों तक इसकी जानकारी पहुँच सके। पाठकों को सलाह दी जाती है कि आवेदन करने से पहले आधिकारिक स्रोत से जानकारी को सत्यापित और प्रमाणित कर लें। डीएनपी न्यूज नेटवर्क प्रा. लिमिटेड या उसके लेखकों को समाचारों की प्रामाणिकता या अंतिम तिथियों, रिक्तियों की संख्या, वेतन आदि में बदलाव के लिए जिम्मेदार नहीं ठहराया जा सकता है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

कल का मौसम 1 March 2026

फ़रवरी 28, 2026

Anurag Dhanda

फ़रवरी 28, 2026

Financial Rule Change from 1st March 2026

फ़रवरी 28, 2026

PM Modi

फ़रवरी 28, 2026

Bhagwant Mann

फ़रवरी 28, 2026

Delhi Metropolitan Education

फ़रवरी 28, 2026