---Advertisement---

Rajasthan Result 2023:  राजस्थान 12वीं आर्ट्स का रिजल्ट जारी ,  94.06 प्रतिशत लड़कियां हुई पास

Rajasthan Result 2023: राजस्थान बोर्ड ने कक्षा12वीं आर्ट्स के परिणाम आज घोषित कर दिए हैं। परीक्षा में इस बार लड़कियों का प्रदर्शन काफी अच्छा रहा हैं। साइट पर जाकर छात्र अपने नतीजे देख सकते हैं।

Avatar of DNP न्यूज़ डेस्क

By: DNP न्यूज़ डेस्क

Published: मई 25, 2023 4:09 अपराह्न

RAJASTHAN BOARD RESULT 2023
Follow Us
---Advertisement---

Rajasthan Result 2023: राजस्थान बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन RBSE ने क्लास 12वीं आर्ट्स के नतीजे आज 25 मई को अपनी आधिकारिक साइट rajeduboard.rajasthan.gov.in पर अपलोड कर दिए हैं। परिणाम की घोषणा शिक्षा मंत्री बीडी कल्ला ने द्वारा की गई हैं। इस साल राजस्थान बोर्ड की परीक्षा में कुल 92.35 प्रतिशत अभ्यर्थी पास हुए हैं। जो भी स्टूडेंटस इस बार की परीक्षा में शामिल हुए थे , वह राजस्थान बोर्ड की ऑफिशियल साइट rajeduboard.rajasthan.gov.in पर जाकर अपने परिणाम देख सकते हैं। जबकि साइंस और कॉमर्स स्ट्रीम का परिणाम 18 मई को ही जारी कर दिया गया था।

यह भी पढ़ें : P Narhari: एक IAS अधिकारी से इंस्पायर होकर शुभ्रतोष ने क्लियर किया UPSC, काम करता देख ठान ली थी कलेक्टर बनने की बात

कब हुई थी परीक्षा

इस बार राजस्थान बोर्ड ने कक्षा 12वीं आर्ट्स की परीक्षा 9 मार्च, 2023 से लेकर 12 अप्रैल , 2023 तक आयोजित की थी।

कैसा रहा रिजल्ट

इस बार राजस्थान बोर्ड 12वीं आर्ट्स की परीक्षा का कुल पासिंग प्रतिशत 92.35 रहा हैं। जिसमें से छात्राओं का पासिंग प्रतिशत 94.06 और छात्रों का पासिंग प्रतिशत 90.65 इतना रहा हैं।

परिणाम देखने की प्रक्रिया

अभ्यर्थी अपना परिणाम देखने के लिए राजस्थान बोर्ड की आधिकारिक साइट rajeduboard.rajasthan.gov.in पर जाएंगे ।

साइट पर जाने के बाद अभ्यर्थी कक्षा 12वीं आर्ट्स का रिजल्ट 2023 पर जाएंगे ।

जिसके बाद एक नया पेज ओपन होगा। जिसमें छात्र अपना बोर्ड का रोल नंबर और जरूरी डिटेल्स डालकर सबमिट करेंगे ।

सबमिट करने के बाद अभ्यर्थी अपना रिजल्ट देख सकते हैं।

ये भी पढ़ें: New Parliament Building: SC पहुंचा नए संसद भवन का मामला, PM के उद्घाटन करने पर उठे सवाल, राष्ट्रपति से इनॉग्रेशन की है मांग

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of DNP न्यूज़ डेस्क

DNP न्यूज़ डेस्क

DNP न्यूज़ डेस्क उत्कृष्ट लेखकों एवं संपादकों का एक प्रशिक्षित समूह है. जो पिछले कई वर्षों से भारत और विदेश में होने वाली महत्वपूर्ण खबरों का विवरण और विश्लेषण करता है.उच्च और विश्वसनीय न्यूज नेटवर्क में डीएनपी हिन्दी की गिनती होती है. मीडिया समूह प्रतिदिन 24 घंटे की ताजातरीन खबरों को सत्यता के साथ लिखकर जनता तक पहुंचाने का कार्य निरंतर करता है
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Rain Alert 14 July 2026

जुलाई 13, 2026

UP PGT Final Result 2026

जुलाई 8, 2026

Rain Alert 7 July 2026

जुलाई 6, 2026

Udaipur Viral Video

जुलाई 2, 2026

Rain Alert 2 July 2026

जुलाई 1, 2026

कल का मौसम 24 June 2026

जून 23, 2026