---Advertisement---

RBSE Rajasthan Board Class 10th Result 2026: वेट ओवर! मंगलवार को समाप्त हो सकता है क्लास टेंथ के लाखों स्टूडेंट्स का इंतजार! जानें ऑफलाइन रिजल्ट जांचने का सबसे आसान तरीका

RBSE Rajasthan Board Class 10th Result 2026: मंगलवार को राजस्थान 10वीं बोर्ड की परीक्षा का परिणाम घोषित हो सकता है। ऐसे में लाखों छात्रों का इंतजार समाप्त हो सकता है।

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: मार्च 24, 2026 11:00 पूर्वाह्न

RBSE Rajasthan Board Class 10th Result 2026
Follow Us
---Advertisement---

RBSE Rajasthan Board Class 10th Result 2026: मार्च के महीने में अधिकतर छात्रों को अपने परिणाम का इंतजार रहता है। ऐसे में राजस्थान के 10वीं बोर्ड के स्टूडेंट भी अपने रिजल्ट की राह ताक रहे हैं। पिछले कई दिनों से यह कयास लगाए जा रहे हैं कि बस कुछ ही घंटों में आरबीएसई राजस्थान बोर्ड कक्षा 10वीं का परिणाम 2026 आने वाला है। मगर हर बार छात्रों को सिर्फ निराशा ही हाथ लगी है। ऐसे में मंगलवार को एक बार फिर इंटरनेट पर चर्चा हो रही है कि अब तो लाखों छात्रों को अपना परिणाम मिल ही जाएगा। अगर आप भी 10वीं बोर्ड के नतीजे का इंतजार कर रहे हैं, तो इन तरीको से अपने रिजल्ट को जांच सकते हैं।

RBSE Rajasthan Board Class 10th Result 2026 चेक करने की आधिकारिक वेबसाइट

कई मीडिया रिपोर्ट्स में बताया जा रहा है कि आरबीएसई राजस्थान बोर्ड कक्षा 10वीं का परिणाम 2026 मंगलवार को 1 बजे तक जारी हो सकता है। ऐसे में सभी स्टूडेंट्स की नजरें शिक्षा बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट्स पर बनी हुई हैं। आपको अपना परिणाम चेक करने के लिए राजस्थान शिक्षा बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट rajasthan.gov.in और rajeduboard.rajasthan.gov.in पर जाना होगा। इसके बाद स्टूडेंट्स को होमपेज पर जाकर क्लास 10 के रिजल्ट पर टैप करना होगा। फिर अपना रोल नंबर दर्ज करें और सबमिट बटन पर क्लिक करें। ऐसा करते ही परिणाम आपके सामने आ जाएगा। आप उसे डाउनलोड कर सकते हैं।

आरबीएसई राजस्थान बोर्ड कक्षा 10वीं का परिणाम 2026 देखने का ऑफलाइन माध्यम

वहीं, अगर आप आरबीएसई राजस्थान बोर्ड कक्षा 10वीं का परिणाम 2026 को ऑफलाइन मोड से चेक करना चाहते हैं, तो आपको कुछ आसान स्टेप्स को फॉलो करना होगा। सबसे पहले अपने मोबाइल के SMS सेक्शन पर जाएं। इसके बाद स्क्रीन पर RJ10 लिखकर स्पेस दें और अपना रोल नंबर टाइप करें। फिर इसे 5676750 या 56263 पर सेंड कर दीजिए। राजस्थान बोर्ड 10वीं का परिणाम 2026 की मार्कशीट आपके मोबाइल नंबर पर भेज दी जाएगी।

गौरतलब है कि इस बार 12 से 28 फरवरी तक राजस्थान बोर्ड कक्षा 10वीं की परीक्षा आयोजित की गई। इस दौरान 1068078 स्टूडेंट्स ने अपना एनरोलमेंट कराया।

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Rashifal 14 May 2026

मई 13, 2026

कल का मौसम 14 May 2026

मई 13, 2026

Rain Alert 14 May 2026

मई 13, 2026

Noida International Airport

मई 13, 2026

Anurag Dhanda

मई 13, 2026

Artificial Intelligence

मई 13, 2026