---Advertisement---

RRB JE Recruitment 2024: खुशखबरी! भारतीय रेलवे में JE के हजारों पदों पर निकली बंपर भर्ती, जल्द करें आवेदन

RRB JE Recruitment 2024: भारतीय रेलवे में सरकारी नौकरी का सपना देखने वाले युवाओं के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है। दरअसल रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने भारतीय रेल के विभिन्न जोन में जूनियर इंजीनियर (JE) के 7951 पदों पर भर्ती के लिए एक आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी है।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: जुलाई 30, 2024 5:59 अपराह्न

RRB JE Recruitment 2024
Follow Us
---Advertisement---

RRB JE Recruitment 2024: भारतीय रेलवे में सरकारी नौकरी का सपना देखने वाले युवाओं के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है। दरअसल रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने भारतीय रेल के विभिन्न जोन में जूनियर इंजीनियर (JE) के 7951 पदों पर भर्ती के लिए एक आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी है। RRB की ओर से जारी किए गए नोटिफिकेशन के अनुसार इस भर्ती में शामिल होने के लिए आवेदन की प्रक्रिया आज से शुरू होगी और 29 अगस्त 2024 को आवेदन की अंतिम तिथि निर्धारित किया गया है। ऐसे में योग्य उम्मीदवार भारतीय रेलवे की आधिकारिक साइट indianrailways.gov.in पर जाकर अपना आवेदन पूर्ण कर सकते हैं। (RRB JE Recruitment 2024)

भर्ती से जुड़े सभी डिटेल

भारतीय रेलवे में जूनियर इंजीनियर (JE) के 7951 पदों पर निकली भर्ती से जुड़े सभी डिटेल इस प्रकार हैं-

पोस्ट– जूनियर इंजीनियर (JE)
कुल पद– 7951
आवेदन शुल्क– सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों के लिए 500 रुपये और OBC, EWS, SC/ST और महिला उम्मीदवारों के लिए 250 रुपये।
आवेदन की अंतिम तिथि– 29 अगस्त, 2024
आयु सीमा– न्यूनतम 18 वर्ष और अधिकतम 36 वर्ष
शैक्षणिक योग्यता– बीई या बीटेक की डिग्री
तनख्वाह– 35400 रुपये से लेकर 44900 रुपये तक (पदानुसार)
चयन प्रक्रिया– RRB JE CRT-I, RRB JE CBT-II, डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और मेडिकल परीक्षा के आधार पर। (CBT- कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट)

कैसे करें आवेदन?

रेलवे भर्ती बोर्ड की ओर से भारतीय रेलवे के विभिन्न जोन में जूनियर इंजीनियर (JE) के 7951 पदों पर निकली भर्ती में शामिल होने के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया को पूर्ण करना बेहद जरुरी है। इसके लिए सबसे पहले उम्मीदवार को रेलवे की आधिकारिक साइट indianrailways.gov.in पर जाना होगा। इसके बाद ‘ऑनलाइन अप्लाई’ विकल्प को चुनें।

ऑनलाइन अप्लाई विकल्प को चुनने के बाद सभी आवश्यक जानकारी दर्ज करें और दस्तावेज अपलोड करें। इस प्रक्रिया को पूर्ण कर आवेदन शुल्क का भुगतान करें और ‘सबमिट’ विकल्प को चुन लें। इस प्रक्रिया का पालन कर आवेदन की प्रक्रिया पूर्ण की जा सकेगी।

नोट– इस भर्ती से जुड़ी ज्यादा जानकारी हासिल करने के लिए रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) के आधिकारिक साइट पर जाएं।

डिस्क्लेमर: यह खबर सामान्य जानकारी और लोगों के जागरूकता के लिए है। हम इन लेखों को प्रकाशित करने के लिए किसी प्रकार का शुल्क नहीं लेते हैं। हम ये खबर व्यापक जनहित के लिए करते हैं जिससे कि ज्यादा से ज्यादा लोगों तक इसकी जानकारी पहुँच सके। पाठकों को सलाह दी जाती है कि आवेदन करने से पहले आधिकारिक स्रोत से जानकारी को सत्यापित और प्रमाणित कर लें। डीएनपी न्यूज नेटवर्क प्रा. लिमिटेड या उसके लेखकों को समाचारों की प्रामाणिकता या अंतिम तिथियों, रिक्तियों की संख्या, वेतन आदि में बदलाव के लिए जिम्मेदार नहीं ठहराया जा सकता है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Bhagwant Mann

अक्टूबर 25, 2026

CM Bhagwant Mann

अक्टूबर 25, 2026

Rain Alert 26 October 2026

अक्टूबर 25, 2026

Jharkhand News

अक्टूबर 25, 2026

Anurag Dhanda

अक्टूबर 25, 2026

CM Bhagwant Mann

अक्टूबर 25, 2026