---Advertisement---

SBI Recruitment 2024: रीजनल हेड, रिलेशनशिप मैनेजर समेत कई पदों पर नौकरी पाने का मौका! जानें भर्ती से जुड़े डिटेल

SBI Recruitment 2024: भारत के सबसे बड़े एवं सबसे पुराने बैंकिंग उपक्रम स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) में नौकरी पाने का शानदार मौका है। SBI के आधिकारिक साइट पर दर्ज जानकारी के मुताबिक बैंक में रीजनल हेड, रिलेशनशिप मैनेजर, वीपी वेल्थ, इन्वेस्टमेंट विशेषज्ञ, इन्वेस्टमेंट ऑफिसर, प्रोजेक्ट डेवलपमेंट मैनेजर (टेक्नोलॉजी), प्रोजेक्ट डेवलपमेंट मैनेजर (बिजनेस), सेंट्रल रिसर्च टीम (प्रोडक्ट लीड) समेत अन्य कई पदों पर भर्ती (SBI Recruitment 2024) निकली है।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: जुलाई 19, 2024 6:46 अपराह्न

SBI Recruitment 2024
Follow Us
---Advertisement---

SBI Recruitment 2024: भारत के सबसे बड़े एवं सबसे पुराने बैंकिंग उपक्रम स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) में नौकरी पाने का शानदार मौका है। SBI के आधिकारिक साइट पर दर्ज जानकारी के मुताबिक बैंक में रीजनल हेड, रिलेशनशिप मैनेजर, वीपी वेल्थ, इन्वेस्टमेंट विशेषज्ञ, इन्वेस्टमेंट ऑफिसर, प्रोजेक्ट डेवलपमेंट मैनेजर (टेक्नोलॉजी), प्रोजेक्ट डेवलपमेंट मैनेजर (बिजनेस), सेंट्रल रिसर्च टीम (प्रोडक्ट लीड) समेत अन्य कई पदों पर भर्ती (SBI Recruitment 2024) निकली है।

SBI में निकली इस भर्ती में शामिल होने के लिए आवेदन की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है। ऐसे में जो उम्मीदवार इस भर्ती प्रक्रिया में शामिल होना चाहते हैं वे बैंक की आधिकारिक साइट https//bank.sbi पर जाकर अपना आवेदन कर सकते हैं। ध्यान देने योग्य बात ये है कि आवेदन की अंतिम तिथि 8 अगस्त 2024 निर्धारित की गई है।

SBI में निकली भर्ती से जुड़े डिटेल

स्टेट बैंक ऑफ इंडिया में रीजनल हेड, रिलेशनशिप मैनेजर, वीपी वेल्थ, इन्वेस्टमेंट विशेषज्ञ, इन्वेस्टमेंट ऑफिसर, प्रोजेक्ट डेवलपमेंट मैनेजर (टेक्नोलॉजी) समेत अन्य कई पदों पर भर्ती निकली है। इस भर्ती से जुड़े डिटेल इस प्रकार हैं-

कुल पद– 1040
पोस्ट– रीजनल हेड, रिलेशनशिप मैनेजर, वीपी वेल्थ, इन्वेस्टमेंट विशेषज्ञ, इन्वेस्टमेंट ऑफिसर, प्रोजेक्ट डेवलपमेंट मैनेजर (टेक्नोलॉजी), प्रोजेक्ट डेवलपमेंट मैनेजर (बिजनेस), सेंट्रल रिसर्च टीम (प्रोडक्ट लीड), सेंट्रल रिसर्च टीम (सपोर्ट) व अन्य।
आवेदन की अंतिम तिथि– 8 अगस्त 2024
आवेदन शुल्क– जनरल, OBC व EWS वर्ग उम्मीदवारों के लिए 750 रुपये और SC/ST/PWD उम्मीदवारों के लिए नि:शुल्क।
आयु सीमा– अधिकतम 50 वर्ष (आरक्षित वर्ग के उम्मीदवार को नियम के अनुसार छूट)
शैक्षणिक योग्यता– IT, CS, इंस्ट्रमेंटेशन, इलेक्ट्रानिक्स में बीई या बीटेक की डिग्री के साथ संबंधित क्षेत्र में कार्य अनुभव।
चयन प्रक्रिया– शॉर्ट लिस्टिंग एवं साक्षात्कार के आधार पर।

कैसे करें आवेदन?

SBI में रीजनल हेड, रिलेशनशिप मैनेजर व वीपी वेल्थ समेत अन्य पदों पर निकली भर्ती में शामिल होने के लिए सबसे पहले आवेदन की प्रक्रिया को पूर्ण करना होगा। इसके लिए उम्मीदवार को बैंक के आधिकारिक साइट https//bank.sbi या sbi.co.in पर जाना होगा। इसके बाद ‘करियर’ विकल्प को चुन पंजीकरण करना होगा।

पंजीकरण करने के बाद सभी आवश्यक डिटेल दर्ज कर डॉक्यूमेंट अपलोड करें और आवेदन शुल्क का भुगतान कर ‘सबमिट’ विकल्प को चुनें। इस प्रक्रिया के तहत आवेदन की प्रक्रिया पूर्ण की जा सकेगी।

नोट– इस भर्ती से जुड़ी ज्यादा जानकारी हासिल करने के लिए SBI की आधिकारिक साइट https//bank.sbi या sbi.co.in पर जाएं।

डिस्क्लेमर: यह खबर सामान्य जानकारी और लोगों के जागरूकता के लिए है। हम इन लेखों को प्रकाशित करने के लिए किसी प्रकार का शुल्क नहीं लेते हैं। हम ये खबर व्यापक जनहित के लिए करते हैं जिससे कि ज्यादा से ज्यादा लोगों तक इसकी जानकारी पहुँच सके। पाठकों को सलाह दी जाती है कि आवेदन करने से पहले आधिकारिक स्रोत से जानकारी को सत्यापित और प्रमाणित कर लें। डीएनपी न्यूज नेटवर्क प्रा. लिमिटेड या उसके लेखकों को समाचारों की प्रामाणिकता या अंतिम तिथियों, रिक्तियों की संख्या, वेतन आदि में बदलाव के लिए जिम्मेदार नहीं ठहराया जा सकता है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Bhagwant Mann

अक्टूबर 25, 2026

CM Bhagwant Mann

अक्टूबर 25, 2026

Rain Alert 26 October 2026

अक्टूबर 25, 2026

Jharkhand News

अक्टूबर 25, 2026

Anurag Dhanda

अक्टूबर 25, 2026

CM Bhagwant Mann

अक्टूबर 25, 2026