---Advertisement---

SBI Recruitment 2024: एसबीआई में ऑफिसर और क्लर्क के पद पर नौकरी पाने का सुनहरा मौका, तनख्वाह 80000 से ज्यादा; जानें डिटेल

SBI Recruitment 2024: भारत के सबसे बड़े बैंकिंग उपक्रम में स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) में नौकरी पाने का सुनहरा अवसर मिल रहा है।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: जुलाई 27, 2024 6:39 अपराह्न

SBI Recruitment 2024
Follow Us
---Advertisement---

SBI Recruitment 2024: भारत के सबसे बड़े बैंकिंग उपक्रम में स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) में नौकरी पाने का सुनहरा अवसर मिल रहा है। दरअसल SBI की ओर से ऑफिसर (स्पोर्टसपर्सन) और क्लर्क (स्पोर्टसपर्सन) के पदों पर भर्ती से जुड़ा नोटिफिकेशन जारी हुआ है। इसके तहत 68 रिक्त पोस्ट (SBI Recruitment 2024) भरे जाएंगे।

SBI में नौकरी पाने का सपना देख रहे उम्मीदवार ऐसे में झटपट बैंक की आधिकारिक साइट sbi.co.in पर जाकर अपना आवेदन कर सकते हैं। ध्यान देने योग्य बात ये होगी कि चयन होने के बाद ऑफिसर (स्पोर्टसपर्सन) को 85920 रुपये मासिक तो वहीं क्लर्क (स्पोर्टसपर्सन) को 64480 रुपये मासिक की तनख्वाह उपलब्ध कराई जाएगी।

भर्ती से जुड़े डिटेल

स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) में ऑफिसर (स्पोर्टसपर्सन) और क्लर्क (स्पोर्टसपर्सन) के पदों पर निकली भर्ती से जुड़े डिटेल इस प्रकार हैं-

पोस्ट– ऑफिसर (स्पोर्टसपर्सन) और क्लर्क (स्पोर्टसपर्सन)
कुल पद– 68
पदों का विवरण– ऑफिसर (स्पोर्टसपर्सन) के 17 पद व क्लर्क (स्पोर्टसपर्सन) के 51 पद
आवेदन की अंतिम तिथि– 14 अगस्त 2024
आवेदन शुल्क– जनरल, EWS व OBC वर्ग के उम्मीदवारों के लिए 750 रुपये और SC/ST/PWD वर्ग के उम्मीदवारों के लिए नि:शुल्क।
आयु सीमा– ऑफिसर (स्पोर्टसपर्सन) पद के लिए न्यूनतम 21 व अधिकतम 30 वर्ष और क्लर्क (स्पोर्टसपर्सन) के लिए न्यूनतम 20 व अधिकतम 28 वर्ष
शैक्षणिक योग्यता– ग्रेजुएशन के साथ संबंधित स्पोर्ट्स में पिछले 3 वर्षों में किसी अंतर्राष्ट्रीय खेल में देश के प्रतिनिधित्व का अनुभव
तनख्वाह– ऑफिसर (स्पोर्टसपर्सन) के लिए 85920 रुपये मासिक और क्लर्क (स्पोर्टसपर्सन) के लिए 64480 रुपये मासिक

कैसे करें आवेदन?

SBI में ऑफिसर (स्पोर्टसपर्सन) और क्लर्क (स्पोर्टसपर्सन) के पदों पर निकली भर्ती में शामिल होने के लिए आवेदन की प्रक्रिया बेहद सरल है। इसके लिए उम्मीदवार को पहले बैंक के आधिकारिक साइट sbi.co.in पर जाना होगा। इसके बाद ‘अप्लाई लिंक’ पर क्लिक करना होगा।

अप्लाई लिंक पर क्लिक करने के साथ ही सभी आवश्यक डिटेल दर्ज कर दस्तावेज अपलोड करें। इसके बाद आवेदन शुल्क का भुगतान कर ‘सबमिट’ विकल्प को चुनें। इस प्रक्रिया के तहत आवेदन पूर्ण किया जा सकेगा।

नोट– SBI में ऑफिसर (स्पोर्टसपर्सन) और क्लर्क (स्पोर्टसपर्सन) के पदों पर निकली भर्ती से जुड़ी ज्यादा जानकारी हासिल करने के लिए बैंक के आधिकारिक साइट sbi.co.in पर जाएं।

डिस्क्लेमर: यह खबर सामान्य जानकारी और लोगों के जागरूकता के लिए है। हम इन लेखों को प्रकाशित करने के लिए किसी प्रकार का शुल्क नहीं लेते हैं। हम ये खबर व्यापक जनहित के लिए करते हैं जिससे कि ज्यादा से ज्यादा लोगों तक इसकी जानकारी पहुँच सके। पाठकों को सलाह दी जाती है कि आवेदन करने से पहले आधिकारिक स्रोत से जानकारी को सत्यापित और प्रमाणित कर लें। डीएनपी न्यूज नेटवर्क प्रा. लिमिटेड या उसके लेखकों को समाचारों की प्रामाणिकता या अंतिम तिथियों, रिक्तियों की संख्या, वेतन आदि में बदलाव के लिए जिम्मेदार नहीं ठहराया जा सकता है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Delhi News

फ़रवरी 28, 2026

फ़रवरी 28, 2026

Israel Iran War

फ़रवरी 28, 2026

फ़रवरी 28, 2026

Bhagwant Mann

फ़रवरी 28, 2026

Donald Trump

फ़रवरी 28, 2026