---Advertisement---

Shobhit University Gangoh में स्कूल ऑफ़ एग्रीकल्चर एंड एनवायरमेंटल साइंसेज विभाग द्वारा कृषि विषय पर सेमिनार का आयोजन

Shobhit University Gangoh: शोभित विश्वविद्यालय गंगोह में दिनांक 20-10-2023 को स्कूल ऑफ़ एग्रीकल्चर एंड एनवायरमेंटल साइंसेज विभाग द्वारा विश्वविद्यालय केसे मिनार हॉल में "कृषि हर जगह है: वृद्धि की देखभाल विश्व भर में" विषय पर एक सेमिनार का आयोजन किया गया।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: अक्टूबर 22, 2023 11:11 पूर्वाह्न

Shobhit University Gangoh
Follow Us
---Advertisement---

Shobhit University Gangoh: शोभित विश्वविद्यालय गंगोह में दिनांक 20-10-2023 को स्कूल ऑफ़ एग्रीकल्चर एंड एनवायरमेंटल साइंसेज विभाग द्वारा विश्वविद्यालय केसे मिनार हॉल में “कृषि हर जगह है: वृद्धि की देखभाल विश्व भर में” विषय पर एक सेमिनार का आयोजन किया गया।इससे मिनार का उद्देश्य छात्र एवं छात्राओं को कृषि से सम्बंधित बारीकियों व कृषि को उपजाऊ बनाने हेतु जानकारियों से अवगत कराना रहा।इससे मिनार में विभाग के शिक्षकों के साथ-साथ छात्रों ने भी अपने विचार रखे।कार्यक्रम में मंच संचालन कृषि विभाग केबी.एस.सी. द्वितीय वर्ष के छात्र आदित्य राठी और छात्रा वंशिका ने किया।

कृषि विषय पर सेमिनार का आयोजन


कार्यक्रम की शुरुआत स्कूल ऑफ़ एग्रीकल्चर एंड एनवायरमेंटल साइंसेज विभाग में असिस्टेंट प्रोफेसर आनंद कुमार ने कार्यक्रम के मुख्य अतिथि शोभित विश्वविद्यालय गंगोह के कुल सचिव प्रो.(डॉ.) महिपाल सिंह व सभी अतिथिगण का स्वागत कर की, तत्पश्चात विभागाध्यक्ष डॉ. शिवानी और अनुसंधान सहायक इंजमामुलहक ने कृषि हर जगह है: वृद्धि की देखभाल विश्वभर में” विषय पर अपने विचार प्रस्तुत किये।जिसमे विभागाध्यक्ष डॉ. शिवानी ने बताया कि किसानों के पास कृषि में निवेश के लिये पूँजी का अभाव/ कमी एक वृहद्समस्या है, जिसके कारण किसान बीज, खाद, सिंचाई जैसी बुनियादी चीजों का भी प्रबंध करने में समस्या का सामना करता है, लेकिन भारत सरकार द्वारा शुरू की गई किसान सम्मान निधि योजना किसानों के लिये काफी मददगार साबित होर ही है।इससे किसानों की कृषि संबंधी बुनियादी जरूरतों की पूर्ति करने में काफी हद तक सहायता हो रही है।विषय पर अपने विचार रखते हुए असिस्टेंट प्रोफेसर इंजमामुलहक ने बताया कि भारत सरकार इस कृषि क्षेत्र में सुधार और किसानों की आय दो गुनी करने के लिये अनेक रणनीतियों पर काम कर रही है।सेमिनार में कृषि विभाग के छात्र प्रिंस, प्रतीक, अमन, हार्दिक, हुसैन, मनीष शर्मा, रीतु सैनी, आर्यन वर्मा, विवेक परमार, मुकुल सहल, निखिल, काशिफ खान, उस्मान, अंकित और आयुष ने भी विषय पर अपने विचार रखे।

प्रमुख लोग रहे मौजूद


इस अवसर पर शोभित विश्वविद्यालय गंगोह के कुलपति प्रो.(डॉ.) रणजीत सिंह व कुल सचिव प्रो.(डॉ.) महिपाल सिंह ने छात्र एवं सेमिनार के आयोजकों को अनेक शुभकामनाएं दी।कुल सचिव प्रो.(डॉ.) महिपाल सिंह ने कहा कि देश की अधिकांश आबादी कृषि पर ही निर्भर है, जब कृषि और किसानों की हालत में सुधार होगा तो देश के कृषि क्षेत्र में भी विकास होगा।
कार्यक्रम के अंत में असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. मो० वसीम ने कार्यक्रम के मुख्य अतिथि शोभित विश्वविद्यालय गंगोह के कुलसचिव प्रो.(डॉ.) महिपाल सिंह व सभी छात्र एवं छात्राओं व अन्य विभाग से आये शिक्षकों का धन्यवाद व आभार प्रकट किया।
इस अवसर पर प्रो.(डॉ.) गुंजन अग्रवाल, डॉ. विकास पँवार, डॉ. विश्वास चंद सैनी, डॉ. अनिल पांडेय, डॉ. ऋषभ चित्रांशी, डॉ. विनय कुमार,सरिता शर्मा,विवेक शुक्ला, अमित तोमर, आदेश कुमार, आदि शिक्षक गण उपस्थित रहे।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Bhagwant Mann

अक्टूबर 25, 2026

Delhi Metropolitan Education

अक्टूबर 17, 2026

CM Yogi Adityanath

अक्टूबर 7, 2026

GLA University

सितम्बर 14, 2026

Delhi Metropolitan Education

सितम्बर 6, 2026

AIIMS Nagpur Recruitment 2026

सितम्बर 5, 2026