---Advertisement---

स्कूल ऑफ बिजनेस स्टडीज एंड एंटरप्रेन्योरशिप,Shobhit University Gangoh में नृत्य व गीत से यादगार बनी फ्रेशर पार्टी

Shobhit University Gangoh: शोभित विश्वविद्यालय गंगोह में दिनांक 28-10-2023 को स्कूल ऑफ बिजने सस्टडीज एंड एंटरप्रेन्योर शिपविभाग में एम.बी.ए.बी.बी.ए.व बी.कॉम द्वितीय वर्ष के छात्रों ने प्रथम वर्ष के छात्रों के लिए फ्रेशर पार्टी का आयोजन किया।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: अक्टूबर 29, 2023 10:37 पूर्वाह्न

Shobhit University Gangoh
Follow Us
---Advertisement---

Shobhit University Gangoh: शोभित विश्वविद्यालय गंगोह में दिनांक 28-10-2023 को स्कूल ऑफ बिजने सस्टडीज एंड एंटरप्रेन्योर शिपविभाग में एम.बी.ए.बी.बी.ए.व बी.कॉम द्वितीय वर्ष के छात्रों ने प्रथम वर्ष के छात्रों के लिए फ्रेशर पार्टी का आयोजन किया।कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि शोभित विश्वविद्यालय गंगोह के कुल सचिव प्रो.(डॉ.) महिपाल सिंह, संस्था के केयर टेकर सूफी जहीर अख्तर एवं विभागध्यक्ष डॉ. सोम प्रभदुबे ने माँ सरस्वती एवं बाबू विजेंद्र जी की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया, तत्पश्चात विभाग की छात्राओं द्वारा सरस्वती वंदना एवं कुल गीत गाया गया।

फ्रेशर पार्टी पार्टी का आयोजन


कार्यक्रम की शुरुआत में विभागध्यक्ष डॉ. सोम प्रभदुबे ने कार्यक्रम के मुख्य अतिथि शोभित विश्वविद्यालय गंगोह के कुलसचिव प्रो.(डॉ.) महिपाल सिंह, संस्था के केयर टेकर सूफी जहीर अख्तर को पुष्प गुच्छ भेट कर उनका स्वागत किया तथा सभी छात्र एवं छात्राओं के उज्जवल भविष्य की कामना की।कार्यक्रम में स्कूल ऑफ बिजनेस स्टडीज एंड एंटरप्रेन्योर शिप विभाग के छात्रों ने नृत्य, गीत, शायरी, नाटक प्रस्तुत व् अनेक खेलों के द्वारा समारोह को यादगार बनाया।इस अवसर पर प्रथम वर्ष के छात्रों ने भी कार्यक्रम में अनेक शानदार प्रस्तुतियां प्रस्तुत की।कार्यक्रम के अंत में एम.बी.ए. प्रथम सेमेस्टर से मिस्टर फ्रेशर मुकुल गुप्ता व मिस फ्रेशर मान्या गोयल, बी.बी.ए. प्रथम सेमेस्टर से मिस्टर फ्रेशर सुधांशु देशवाल व मिस फ्रेशर शगुन चौधरी, वही बी. कॉम प्रथम वर्ष सेमिस्टर फ्रेशर आयुष गर्ग व मिसफ्रेशर विदुषी चुनी गईं।निर्णाय कमंडल में शोएब हुसैन एवं मिसेज रितु शर्मा ने मिस्टर फ्रेशर एवं मिसफ्रेशर का चुनाव किया।

प्रमुख लोगों ने की शिरकत


इस अवसर पर शोभित विश्वविद्यालय गंगोह के कुलपति प्रो.(डॉ.) रणजीत सिंह ने अपने शुभकामना संदेश में कार्यक्रम के आयोजकों एवं सभी छात्र-छात्राओं को अनेक शुभकामनाएं प्रेषित की।कुल सचिव प्रो.(डॉ.) महिपाल सिंह व संस्था के केयर टेकर सूफी जहीर अख्तर ने भी कार्यक्रम के आयोजकों को अनेक शुभकामनाएं दी, एवं उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।इस अवसर पर संस्था के केयर टेकर सूफी जहीर अख्तर ने सभी मिस्टरफ्रेशर एवं मिसफ्रेशर को पुरस्कृत किया।
कार्यक्रम के अंत में स्कूल ऑफ बिजनेस स्टडीज एंड एंटरप्रेन्योरशिप विभाग में असिस्टेंट प्रोफेसर हर्ष पंवार ने मुख्य अतिथि शोभित विश्वविद्यालय गंगोह के कुल सचिव प्रो.(डॉ.) महिपाल सिंह, संस्था के केयर टेकर सूफी जहीर अख्तर का आभार व्यक्त एवं धन्यवाद प्रकट किया। इस अवसर पर कार्यक्रम में डॉ.अभिमन्यु उपाध्याय, स्वाति राजौरा, आदेश कुमार, पारुल त्यागी अदिति गर्ग, राहुल कुमार, सचिन शर्मा एवं तरुण तायल आदि का पूर्ण सहयोग रहा।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Bhagwant Mann

अक्टूबर 25, 2026

Delhi Metropolitan Education

अक्टूबर 17, 2026

CM Yogi Adityanath

अक्टूबर 7, 2026

GLA University

सितम्बर 14, 2026

Delhi Metropolitan Education

सितम्बर 6, 2026

AIIMS Nagpur Recruitment 2026

सितम्बर 5, 2026