---Advertisement---

Shobhit University Gangoh में स्कूल ऑफ़ बायोलॉजिकल इंजीनियरिंग एंड साइंसेज विभाग के छात्रों ने दो दिवसीय राष्ट्रीय कार्यशाला में लिया हिस्सा

Shobhit University Gangoh: शोभित विश्वविद्यालय गंगोह में दिनांक 20-11-2023 को स्कूल ऑफ़ बायोलॉजिकल इंजीनियरिंग एंड साइंसेज विभाग के छात्र एवं छात्राओं ने डीएवी कॉलेज मुजफ्फरनगर में आयोजित दो दिवसीय 'नेशनल वर्क शॉप कम हैंड्स ऑन ट्रेनिंग प्रोग्राम' में प्रतिभाग किया।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: नवम्बर 23, 2023 10:25 पूर्वाह्न | Updated: नवम्बर 24, 2023 11:18 पूर्वाह्न

Shobhit University Gangoh
Follow Us
---Advertisement---

Shobhit University Gangoh: शोभित विश्वविद्यालय गंगोह में दिनांक 20-11-2023 को स्कूल ऑफ़ बायोलॉजिकल इंजीनियरिंग एंड साइंसेज विभाग के छात्र एवं छात्राओं ने डीएवी कॉलेज मुजफ्फरनगर में आयोजित दो दिवसीय ‘नेशनल वर्क शॉप कम हैंड्स ऑन ट्रेनिंग प्रोग्राम’ में प्रतिभाग किया।यह दो दिवसीय राष्ट्रीय कार्यशाला बायोलॉजिकल विभाग द्वारा “कैंसर बायोलॉजी एंड इम्यूनो जेनेटिक्स टेक्नोलॉजी एंड इट्स एप्लीकेशन इन जीनोमिक्स डायग्नोस्टिक एंड थेराप्यूटिक्स” विषय पर आयोजित की गई।डीएनए लैब की ओर से इस कार्यशाला के लिए आमंत्रण पर रिसर्च डीन प्रो.(डॉ.) राजीव दत्ता ने विभाग के छात्र एवं छात्राओं को इस कार्यशाला के लिए प्रोत्साहित किया।

दो दिवसीय राष्ट्रीय कार्यशाला का आयोजन

इस कार्यशाला में आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं में शोभित विश्व विद्यालय गंगोह के छात्र विभिन्न प्रतियोगिताओं में विजेता रहे, जिसमे रंगोली प्रतियोगिता में आयुषी व अंशुल ने प्रथम स्थान, पोस्टर प्रेजेंटेशन में निधि ने द्वितीय स्थान, ओरल प्रेजेंटेशन में आयुषी व अंशुल ने तृतीय स्थान तथा विज्ञान प्रश्नोत्तरी में आयुषी चौधरी ने तीसरा स्थान प्राप्त कर विश्विद्यालय का नाम रोशन किया।

इस दो दिवसीय ‘नेशनल वर्क शॉप कम हैंड्स ऑन ट्रेनिंग प्रोग्राम के लिए शोभित विश्वविद्यालय गंगोह के कुलपति प्रो.(डॉ.) रणजीत सिंह ने कार्यक्रम के आयोजकों व विजेता छात्रों को अनेक शुभकामनाएं देते हुए कहा कि छात्र इस तरह की कार्यशालाओं द्वारा नए अनुभव प्राप्त करते है तथा उनको अपने व्यावहारिक जीवन में प्रयोग करके नए आयामों को ओर बढ़ते है।

प्रमुख लोग रहे मौजूद


इस अवसर पर शोभित विश्वविद्यालय गंगोह के कुल सचिव प्रो.(डॉ.) महिपाल सिंह ने छात्रों एवं आयोजकों को अनेक शुभकामनाएं दी और कहा कि जब अनेक छात्र एक स्थान पर एकत्रित होकर इस प्रकार की कार्यशाला में एक-दूसरे के साथ अपने विचार साझा करते है तो वे विषयों की विविधता एवं विषय विशेषज्ञों द्वारा दिए गए ज्ञान के माध्यम से अपनी जानकारी को और सुदृढ़ बनाते है।इस कार्यशाला में भाग लेने हेतु विभागीय समन्वयक सरिता शर्मा ने छात्रों का मार्ग दर्शन किया।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Bhagwant Mann

अक्टूबर 25, 2026

Delhi Metropolitan Education

अक्टूबर 17, 2026

CM Yogi Adityanath

अक्टूबर 7, 2026

GLA University

सितम्बर 14, 2026

Delhi Metropolitan Education

सितम्बर 6, 2026

AIIMS Nagpur Recruitment 2026

सितम्बर 5, 2026