---Advertisement---

UBSE RESULT 2023: उत्तराखंड बोर्ड ने 10वीं और 12वीं के नतीजे किए घोषित , लड़कियों ने एक बार फिर नाम किया रोशन

UBSE RESULT 2023: उत्तराखंड बोर्ड में दसवीं और बारहवीं का रिजल्ट जारी हो गया हैं। इस बार लड़कियों ने फिर से बाजी मारी हैं।

Avatar of DNP न्यूज़ डेस्क

By: DNP न्यूज़ डेस्क

Published: मई 25, 2023 12:13 अपराह्न | Updated: मई 25, 2023 3:09 अपराह्न

uttarakhand board
Follow Us
---Advertisement---

UBSE RESULT 2023: उत्तराखंड बोर्ड स्कूल ऑफ एजुकेशन UBSE ने आज यानि 25 मई को इस बार की परीक्षा में शामिल हुए परीक्षार्थियों का इंतजार खत्म कर दिया हैं। उत्तराखंड बोर्ड ने आज अपनी ऑफिशियल साइट ubse.uk.gov.in पर कक्षा 10वीं और 12वीं के परिणाम घोषित कर दिए हैं। जो भी अभ्यर्थी इस बार की परीक्षा में शामिल हुए थे वह अपना परिणाम देखने के लिए उत्तराखंड बोर्ड की आधिकारिक साइट ubse.uk.gov.in पर जाकर अपने नतीजे देख सकते हैं। परिणाम देखते समय अभ्यर्थी को अपना बोर्ड का रोल नंबर और जन्म तिथि की डालना आवश्यक होगा।

यह भी पढ़ें : GSEB SSC 10th RESULT 2023: गुजरात बोर्ड ने जारी किए 10वीं के परिणाम , 64.62 रहा पासिंग प्रतिशत

इन अभ्यर्थियों ने किया टॉप

इस बार की उत्तराखंड बोर्ड 2023 की परीक्षा में कक्षा 10वीं में 99 प्रतिशत के साथ टिहरी गढ़वाल के छात्र सुशांत चंद्रवंशी ने टॉप किया है, वहीं दूसरी तरफ कक्षा बारहवीं में जसपुर की तनु चौहान ने 97.60 प्रतिशत के साथ टॉप किया हैं।

कितने अभ्यर्थी परीक्षा में हुए थे शामिल

इस साल उत्तराखंड बोर्ड की परीक्षा में कुल 2,59,437 अभ्यर्थी शामिल हुए थे जिसमें से कक्षा बारहवीं के 1,27,324 स्टूडेंट्स थे , वहीं कक्षा दसवीं के 1,32,115 स्टूडेंट्स शामिल थे।

रिजल्ट चेक करने की प्रक्रिया

स्टूडेंट्स अपना परिणाम देखने के लिए उत्तराखंड बोर्ड की आधिकारिक साइट ubse.uk.gov.in पर जाएंगे ।

साइट पर जाने के बाद छात्र कक्षा 10वीं का रिजल्ट 2023 या कक्षा 12वीं का रिजल्ट 2023 लिंक को क्लिक करेंगें ।

उसके बाद छात्र की स्क्रीन पर एक नया पेज ओपन होगा , उसमें छात्र जरूरी सूचना डालकर सबमिट के ऑप्शन पर क्लिक करेंगे।

सबमिट करने के बाद छात्र के मोबाइल पर उनका परिणाम ओपन हो जाएगा और वह बिना किसी रूकावट के अपना परिणाम देख सकते हैं।

ये भी पढ़ें: Wrestlers Protest: पहलवानों की मांग सुप्रीम कोर्ट के जरिए हो नार्को टेस्ट, बोले-पूरा देश देखे लाइव

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of DNP न्यूज़ डेस्क

DNP न्यूज़ डेस्क

DNP न्यूज़ डेस्क उत्कृष्ट लेखकों एवं संपादकों का एक प्रशिक्षित समूह है. जो पिछले कई वर्षों से भारत और विदेश में होने वाली महत्वपूर्ण खबरों का विवरण और विश्लेषण करता है.उच्च और विश्वसनीय न्यूज नेटवर्क में डीएनपी हिन्दी की गिनती होती है. मीडिया समूह प्रतिदिन 24 घंटे की ताजातरीन खबरों को सत्यता के साथ लिखकर जनता तक पहुंचाने का कार्य निरंतर करता है
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CBSE Class 12 Supplementary Result 2026

अगस्त 28, 2026

Himachal Pradesh PTI Teacher Vacancy

अगस्त 28, 2026

GATE 2027

अगस्त 28, 2026

Punjab PTI Teacher Recruitment 2026

अगस्त 27, 2026

Rain Alert 28 August 2026

अगस्त 27, 2026

India Post GDS Vacancy 2026

अगस्त 27, 2026