---Advertisement---

UGC NET Results 2023 Released: यूजीसी नेट परीक्षा के परिणाम जारी, ऐसे चेक करें स्कोरकार्ड

UGC NET Results 2023 Released: राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (NTA) द्वारा यूजीसी नेट दिसंबर 2023 (UGC NET Results 2023 Released) परीक्षा के परिणाम जारी कर दिए गए हैं।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: जनवरी 19, 2024 4:09 अपराह्न

UGC NET Results 2023 Released
Follow Us
---Advertisement---

UGC NET Results 2023 Released: राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (NTA) द्वारा यूजीसी नेट दिसंबर 2023 (UGC NET Results 2023 Released) परीक्षा के परिणाम जारी कर दिए गए हैं। इस परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थी राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (NTA) की आधिकारिक वेबसाइट (ugcnet.nta.nic.in Result 2023) पर जाकर अपना स्कोरकार्ड चेक कर सकते हैं।

यूजीसी नेट दिसंबर 2023 परीक्षा के स्कोरकार्ड चेक करने के लिए अभ्यर्थियों को एक सरल प्रक्रिया का पालन करना होगा जिसके जरिए वो आसानी से अपना परिणाम चेक कर सकेंगे। ऐसे में आइए हम आपको यूजीसी नेट परीक्षा के परिणाम चेक करने की प्रक्रिया के बारे में बताते हैं।

UGC NET Results 2023 Released

राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (NTA) द्वारा जारी किए गए यूजीसी नेट दिसंबर 2023 परीक्षा के परिणाम जानने के लिए अभ्यर्थियों को सबसे पहले एजेंसी के आधिकारिक वेबसाइट (ugcnet.nta.nic.in Result 2023) पर जाना होगा। इसके बाद होमपेज पर जाकर अपनी इनरोलमेंट आईडी व जन्मतिथि सबमिट करना होगा। इस प्रक्रिया का पालन करने के बाद अभ्यर्थी अपना परिणाम जान सकता है।

कैसे डाउनलोड करें स्कोरकार्ड?

यूजीसी नेट दिसंबर 2023 परीक्षा में शामिल हुए अभ्यर्थी अपना स्कोरकार्ड आसानी से डाउनलोड कर सकते हैं। इसके लिए अभ्यर्थियों को ugcnet.nta.ac.in वेबसाइट पर जाना होगा। इसके बाद होमपेज पर जाकर एनटीए यूजीसी नेट रिजल्ट लिंक पर क्लिक करना होगा।

इस प्रक्रिया के पालन के बाद लॉगिन पेज पर अपना आवेदन नंबर व जन्मतिथि दर्ज कराना होगा। इन दोनों जानकारी को साझा करने के साथ ही आपका परिणाम कंप्यूटर के स्क्रीन पर आ जाएगा। इसके बाद आप चाहें तो प्रिंट का ऑप्शन चुनकर अपने रिजल्ट को डाउनलोड भी कर सकते हैं।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now