---Advertisement---

UP Board 10th 12th Result 2026: क्या आज खत्म होगा छात्रों का इंतजार?डिजिलॉकर पर आया बड़ा अपडेट; इस लिंक से चेक करें अपना स्कोर

UP Board 10th 12th Result 2026: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद के तहत 10वीं 12वीं रिजल्ट 2026 का इंतजार जल्द ही खत्म हो सकता है। ऐसे में छात्रों के लिए डिजिलॉकर पर खास अपडेट सामने आया है।

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: अप्रैल 21, 2026 11:45 पूर्वाह्न

UP Board 10th 12th Result 2026
Follow Us
---Advertisement---

UP Board 10th 12th Result 2026: पिछले कई दिनों से यूपी की बोर्ड परीक्षा देने वाले छात्र अपने परिणाम का इंतजार कर रहे हैं। मगर हर दिन स्टूडेंट्स का इंतजार बढ़ता ही जा रहा है। एग्जाम समाप्त होने के बाद अपने रिजल्ट का इंतजार करना छात्रों के लिए काफी मुश्किल होता है। ऐसे में यूपी बोर्ड 10वीं 12वीं रिजल्ट 2026 का वेट अगले कुछ घंटों में खत्म हो सकता है। जी हां, कई ताजा रिपोर्ट्स में बताया गया है कि छात्रों को मंगलवार को अपनी परीक्षा का नतीजा मिल सकता है। रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि डिजिलॉकर पर इस संबंध में बड़ा अपडेट आया है।

यूपी बोर्ड 10वीं 12वीं रिजल्ट 2026 को इस लिंक से चेक करें

बता दें कि यूपी बोर्ड 10वीं 12वीं रिजल्ट 2026 ऑनलाइन माध्यम से जांचने के लिए छात्रों को कुछ आसान स्टेप्स को फॉलो करना होगा।

  • सबसे पहले स्टूडेंट्स को आधिकारिक वेबसाइट upresults.nic.in, results.upmsp.edu.in पर जाना होगा।
  • फिर साइट की होमपेज पर जाकर UPMSP UP Board 10th 12th Result 2026 लिंक पर क्लिक करें।
  • इसके बाद छात्रों को अपना रोल नंबर समेत मांगी गई अन्य जानकारी को दर्ज करना होगा।
  • फिर सबमिट पर क्लिक करें और ऐसा करने के बाद आपके सामने परिणाम आ जाएगा।
  • इसके बाद अपने रिजल्ट को डाउनलोड करें। साथ ही भविष्य में जरूरत के लिए परिणाम को किसी डिवाइस में डिजिटल तरीके से सुरक्षित करें।

यूपी बोर्ड 10वीं 12वीं रिजल्ट 2026 का इंतजार जल्द हो सकता है खत्म

वहीं, कुछ अन्य रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि सरकारी ऐप डिजिलॉकर पर यूपी बोर्ड 10वीं 12वीं रिजल्ट 2026 को लेकर ताजा अपडेट आया है। ऐप में बताया गया है कि नतीजों को जल्द ही घोषित किया जा सकता है। उधर, रिपोर्ट्स की मानें, तो यूपीएमएसपी यानी उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद हाईस्कूल यानी 10वीं और इंटरमीडिएट 12वीं का नतीजा 25 से 29 अप्रैल के बीच सामने आ सकता है। मालूम हो कि यूपी बोर्ड के लगभग 52 लाख छात्र अपने रिजल्ट का इंतजार कर रहे हैं। हालांकि, अभी तक यूपीएमएसपी की तरफ से यूपी बोर्ड 10वीं 12वीं रिजल्ट 2026 के संबंध में कुछ भी आधिकारिक सूचना सामने नहीं आई है।

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Rashifal 24 October 2026

अक्टूबर 23, 2026

Rain Alert 24 October 2026

अक्टूबर 23, 2026

Anurag Dhanda

अक्टूबर 23, 2026

CM Yogi Adityanath

अक्टूबर 23, 2026

CM Bhagwant Mann

अक्टूबर 23, 2026

Election Commission

अक्टूबर 23, 2026